पंडारक दियारा में पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़, एक घायल सहित 5 गिरफ्तार, चार हथियार व कारतूस बरामद बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से चार हथियार और दर्जनों जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार एसटीएफ, पंडारक थाना और मोकामा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में कुछ हिस्ट्रीशीटर अपराधी हथियार के बल पर किसानों की सरसों की फसल जबरन काट रहे हैं और इलाके में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारा में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पंडारक निवासी धीरज कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवॉल्वर और दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके पर चारों तरफ कई खोखा भी बिखरे पड़े मिले हैं। घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम दियारा में कैंप कर रही है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पंडारक दियारा में पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़, एक घायल सहित 5 गिरफ्तार, चार हथियार व कारतूस बरामद बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से चार हथियार और दर्जनों जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार एसटीएफ, पंडारक थाना और मोकामा थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में कुछ हिस्ट्रीशीटर अपराधी हथियार के बल पर किसानों की सरसों की फसल जबरन काट रहे हैं और इलाके में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दियारा में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पंडारक निवासी धीरज कुमार के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवॉल्वर और दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके पर चारों तरफ कई खोखा भी बिखरे पड़े मिले हैं। घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम दियारा में कैंप कर रही है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
- दुबाहा पंचायत नल जल 1साल से पानी नहीं आ रहा है वॅड नंबर 9 और8 का ये हल ये1
- पटना / बख्तियारपुर के बलरामपुर स्थित गंगा के पावन तट सीढ़ी घाट पर रविवार की संध्या 4 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल वृक्ष पूजन, गंगा पूजन तथा भारत माता और गौ माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री दिनेश यादव ने समाज में एकता और समरसता पर जोर देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” वहीं जिला प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती और समाज में एकता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इसके बाद अयोध्या से पधारे संत पंकज जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया। वहीं हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बाढ़ जिला के अध्यक्ष एवं जलगोविंद मठ के महंत गजेंद्र दास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ जिला के संघ चालक डॉ. अंजेश कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे “पंच परिवर्तन” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने स्वदेशी भाषा, भोजन, भजन, भ्रमण और वेशभूषा अपनाने, नागरिक कर्तव्यों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज परिवर्तन संभव है और समरस समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम की एक विशेष पहल के तहत नगर परिषद की महिला सफाई कर्मियों को संत समाज द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। संतों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्म से महान बनता है और प्रत्येक श्रमिक सम्मान का अधिकारी है। कार्यक्रम में रवाईच ठाकुरबाड़ी के महंत संत मणि बाबा एवं दीना बाबा सहित कई संतों का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्या विनोद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर सचिव परमात्मा बाबू, कोषाध्यक्ष संजय यादवेंदु, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश प्रसाद, जिला सेवा प्रमुख संजीत, खंड कार्यवाह सत्यजीत कुमार, खंड संचालक प्रो. सुरेश द्विवेदी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमाकांत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग दो हजार की संख्या में माताओं और बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।1
- समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर युवती ने यह कदम उठाया। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बच गई। लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ कर रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण अब बूढ़ी गंडक पुल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। #समस्तीपुर #बूढ़ीगंडकपुल #SamastipurNews #BiharNews #BreakingNews #BridgeIncident #LocalPeopleHelp #PoliceAction #GroundReport #ViralNews1
- बेगूसराय बीहट: बेगूसराय से बिहट आकर, जीरो माइल के पास, एक छोटे से मैदान में, जगह-जगह से आकर, लड़कियां, कबड्डी का अभ्यास करती है, तथा कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न जिला स्तरीय, और स्टेट स्तरीय, खेल भी खेली है. उनके साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, वह दोपहर को आकर छोटे से मैदान में कबड्डी खेल का अभ्यास करती है. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, उन्होंने प्रतियोगिता मैं भाग लेकर, बहुत तरह के मेडल जीती हैं. लड़कियों से पूछने पर बताया कि, सरकार की ओर से कुछ सहायता राशि नहीं दी जाती है. जिससे वह आगे बढ़ सके.3
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को 9 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा सके और इच्छुक महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर वीर मनी भारती और डॉक्टर नीतिश कुमार यादव की देखरेख में किया गया। इस दौरान एएनएम और आशा कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने महिलाओं की जांच, पंजीकरण तथा ऑपरेशन के बाद देखभाल में सहयोग किया। काउंसलर ने आगे बताया कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बंध्याकरण ऑपरेशन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को किया जाएगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अस्पताल बुलाया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने और जागरूकता फैलाने की अपील भी की गई है। वहीं ऑपरेशन का कार्य सोमवार को 2 बजे से किया गया।1
- बच्चा जितनी जोर लगाना है लगा ले 😱4
- Post by JMBNEWS1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो अपराधियों के साथ एक टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड के फरार दो आरोपी अपने घर पर आए हुए हैं। सूचना के आधार पर पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरगाही टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों रितेंद्र कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूटे गए 25 हजार रुपये में से 23,500 रुपये नकद तथा लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने एक अन्य कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ ब्रिटानिया को भी गिरफ्तार किया है, जिसका नाम इलाके के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। गवासा शेखपुरा गांव निवासी राकेश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- रमज़ान के पाक महीने में आयोजित दावत-ए-इफ्तार का कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत संदेश लेकर आया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों का दिल से स्वागत और इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से यह पावन अवसर और भी खास और यादगार बन गया है। दावत-ए-इफ्तार के इस मुबारक मौके पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। आयोजकों ने अल्लाह से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी रहमत बनाए रखें और समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव हमेशा कायम रहे। #IftarParty #DawatEIftar #Ramzan #Brotherhood #CommunalHarmony #PeaceAndUnity #Ramadan2026 #SocialHarmony #IftarGathering #RamadanSpirit1