Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटाघर के ठीक सामने किन्नरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटाघर के ठीक सामने किन्नरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक बीच सड़क हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ती नजर आई। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Sameer Safder naqvi
थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटाघर के ठीक सामने किन्नरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटाघर के ठीक सामने किन्नरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक बीच सड़क हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ती नजर आई। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
More news from Lucknow and nearby areas
- विषय: ऑपरेशन “अमानत” के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा सामान सुरक्षित सुपुर्द सवाई माधोपुर, दिनांक 30 अप्रैल 2026 पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल के अंतर्गत सवाई माधोपुर पोस्ट द्वारा “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर सुपुर्द किया गया। दिनांक 30.04.2026 को गाड़ी संख्या 12955 में मुंबई से कोटा की यात्रा कर रहे यात्री श्याम चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार चौधरी, निवासी मकान संख्या 816, शास्त्री नगर, दादाबाड़ी, कोटा (राजस्थान) का एक ब्लैक कलर का पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया। उक्त बैग में दो मोबाइल चार्जर एवं ₹51,000/- नगद राशि थी। रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर प्रधान आरक्षक धर्म सिंह सैनी द्वारा सवाई माधोपुर स्टेशन पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित ट्रेन को अटेंड किया गया तथा यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित लाया गया। इसके उपरांत यात्री को सूचित किया गया। यात्री के अनुरोध पर उनके पिता के मित्र इरफान अली को सवाई माधोपुर पोस्ट भेजा गया। संबंधित व्यक्ति से पहचान पत्र, यात्री का टिकट एवं आधार कार्ड का सत्यापन करने तथा सामान की पुष्टि के उपरांत उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वारा यात्री की सहमति से गवाहों की उपस्थिति में बैग मय समस्त सामान एवं ₹51,000/- नगद राशि सुरक्षित सुपुर्द किया गया। सुपुर्दगी के समय प्राप्तकर्ता द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत व्यक्त नहीं की गई। यह कार्य रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता, ईमानदारी एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोकेशन सवाई माधोपुर1
- जालौन- भतीजे ने चाचा को शादी में नहीं बुलाया तो नाराज चाचा ने घर का मुख्य दरवाजा वेल्डिंग से सील करवा दिया, मामला शहर के मोहल्ला नारो भास्कर का है जहां माजिद की बारात झांसी गई थी और नजमा से निकाह के बाद जब वह दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो मुख्य द्वार वेल्डिंग से बंद मिला, दरवाजे पर ताला भी लटका था जिसे देख दुल्हन हैरान रह गई और वजह पूछी तो सामने आया कि शादी में निमंत्रण न मिलने से नाराज चाचा अजहर ने यह कदम उठाया, घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है।1
- राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर इलाके में देर रात खुली दुकानों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि घंटाघर पर किन्नर समाज के लोगों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा, जबकि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटाघर क्षेत्र में देर रात तक कई दुकानें खुली रहती हैं, जहां चाय की महफिलें और भीड़भाड़ बनी रहती है। आरोप है कि यही लापरवाही और अव्यवस्था भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस व्यवस्था और देर रात तक दुकानों के संचालन पर सवाल उठाए हैं। यदि समय रहते सख्ती नहीं हुई तो घंटाघर क्षेत्र किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।1
- लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटाघर के ठीक सामने किन्नरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक बीच सड़क हंगामा चलता रहा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति और बिगड़ती नजर आई। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।2
- मिर्जापुर विंध्याचल स्थित मां अष्टभुजी मां काली खोह मां विंध्यवासिनी त्रिकोणीय दर्शन1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- एंकर - इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के हसनाबाद पंचायत तालाब की खुदाई को लेकर लगाएं जा रहे एग्जाम को लेकर ग्राम वासियों और पंचायत के निर्विरोध सरपंच शोएब अली द्वारा क्या कहा ग्राउंड रिपोर्ट , पत्रकार बलराम देसाई के अनुसार l1
- जबलपुर के क्रूज हादसे में अब तक नौ लोगों के शव मिल चुके है गुरुवार शाम को बरगी डैम के बैक वाटर में बने जलाशय में भारी तेज हवाओं के बीच क्रूज फँसा और डूब गया था , क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे , पंद्रह को बचाया गया, 5 लोग अभी भी लापता हैं खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज का संचालन जारी था।1
- लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम F ब्लॉक में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क पर घेर लिया गया और पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। काफी देर तक सड़क पर यह तांडव चलता रहा, लेकिन पुलिस नदारद रही। चालक की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।1