logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्सी: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया।सबसे पहले उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बेहतर संचालन और सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शैली गोविल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के साथ नैथुआ रोड पर 250 गोवंशीय क्षमता वाली बृहद कान्हा गौशाला का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गौशाला निर्माण से निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और क्षेत्र में गोसंरक्षण को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, नवनीत शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
d8296b91-0bca-426c-96b9-cd38570ff1f7

बिल्सी: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया।सबसे पहले उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर विधायक

34b018d6-ccbf-4230-88fb-1e0202973088

हरीश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बेहतर संचालन और सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी

शैली गोविल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के साथ नैथुआ रोड पर 250 गोवंशीय क्षमता वाली बृहद कान्हा गौशाला का विधिवत शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने

79a0c488-3c94-44f9-8645-9a9696290b2a

कहा कि गौशाला निर्माण से निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और क्षेत्र में गोसंरक्षण को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, नवनीत शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by रवि मौर्या राज वंश
    1
    Post by रवि मौर्या राज वंश
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी की दूसरी बार जीत हुई है विजई का जश्न मनाया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि अनुज कार्यालय पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काफी अच्छा जशनन मनाया गया है मिठाइयां बताकर मुंह मीठा कर गया है सहसवान एवं कई स्थानों पर बीजेपी कार्यालय पर मिठाई वितरण की गई है काफी अच्छी तरीके से जश्न मनाया जा रहा है
    4
    पश्चिम बंगाल में बीजेपी की दूसरी बार जीत हुई है विजई का जश्न मनाया जा रहा है 
हम आपको बताते चलें कि अनुज कार्यालय पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काफी अच्छा जशनन मनाया गया है  मिठाइयां बताकर मुंह मीठा कर गया है 
सहसवान एवं कई स्थानों पर बीजेपी कार्यालय पर मिठाई वितरण की गई है काफी अच्छी तरीके से जश्न मनाया जा रहा है
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    Sahaswan, Budaun•
    23 hrs ago
  • उसावां–गूरा बरेला मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, जलकल मिशन पर गंभीर सवाल संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार बदायूँ बदायूँ जनपद के उसावां से गूरा बरेला PWD मार्ग पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्राम नगरिया अभय के पास जलकल मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। सड़क के किनारे-किनारे लगभग दो-दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अधूरा छोड़ दिया गया है। न तो गड्ढों को भरा गया और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जलकल मिशन ने इस कार्य के लिए PWD विभाग से आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया था या नहीं? अगर बिना अनुमति के सड़क किनारे खुदाई की गई है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है और संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल मिशन और PWD विभाग दोनों की संयुक्त रूप से तय की जानी चाहिए। यही नहीं, लोगों में यह भी नाराजगी है कि जलकल मिशन अब “जलकल मिशन” कम और “सड़क बर्बाद मिशन” ज्यादा बन चुका है। कई गांवों में सीसी रोड को तोड़कर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन उसके बाद मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे गांवों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और आम जनता परेशान है। अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है — अगर सड़क तोड़ी गई है, तो उसकी मरम्मत कौन करेगा? प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क व गड्ढों की मरम्मत कराकर जनता को राहत दी जाए।
    2
    उसावां–गूरा बरेला मार्ग बना हादसों का हॉटस्पॉट, जलकल मिशन पर गंभीर सवाल
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार बदायूँ 
बदायूँ जनपद के उसावां से गूरा बरेला PWD मार्ग पर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ग्राम नगरिया अभय के पास जलकल मिशन द्वारा डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। सड़क के किनारे-किनारे लगभग दो-दो फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने का कार्य बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अधूरा छोड़ दिया गया है। न तो गड्ढों को भरा गया और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जलकल मिशन ने इस कार्य के लिए PWD विभाग से आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिया था या नहीं? अगर बिना अनुमति के सड़क किनारे खुदाई की गई है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है और संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल मिशन और PWD विभाग दोनों की संयुक्त रूप से तय की जानी चाहिए।
यही नहीं, लोगों में यह भी नाराजगी है कि जलकल मिशन अब “जलकल मिशन” कम और “सड़क बर्बाद मिशन” ज्यादा बन चुका है। कई गांवों में सीसी रोड को तोड़कर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन उसके बाद मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे गांवों की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और आम जनता परेशान है।
अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है —
अगर सड़क तोड़ी गई है, तो उसकी मरम्मत कौन करेगा?
प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क व गड्ढों की मरम्मत कराकर जनता को राहत दी जाए।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • रिपोर्ट :- आदित्य भारद्वाज आंवला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा बल्लिया में जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कस्बा बल्लिया स्थित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद्र गुप्ता के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी, बैंड बाजों की धुन पर खुशी जताई और पुष्प वर्षा कर विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया। बैंड-बाजों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। यह परिणाम भाजपा की नीतियों, संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। भाजपा ने बंगाल में जनता के बीच जो विश्वास बनाया, यह उसी जनसमर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार जन-जन की पार्टी बनकर उभर रही है। यह विजय लोकतंत्र, राष्ट्रभक्ति और जनविश्वास की जीत है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरि प्रकाश शर्मा, राजरानी लोधी, मंडल महामंत्री अनंत पाठक, प्रवेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, पुखराज सिंह, मनोज सिंह, सीताराम कोरी, प्रेमपाल लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    रिपोर्ट :- आदित्य भारद्वाज
आंवला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा बल्लिया में जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में कस्बा बल्लिया स्थित भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश चंद्र गुप्ता के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी, बैंड बाजों की धुन पर खुशी जताई और पुष्प वर्षा कर विजय उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया। बैंड-बाजों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। यह परिणाम भाजपा की नीतियों, संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
मंडल अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। भाजपा ने बंगाल में जनता के बीच जो विश्वास बनाया, यह उसी जनसमर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की निष्ठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार जन-जन की पार्टी बनकर उभर रही है। यह विजय लोकतंत्र, राष्ट्रभक्ति और जनविश्वास की जीत है।
इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य हरि प्रकाश शर्मा, राजरानी लोधी, मंडल महामंत्री अनंत पाठक, प्रवेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, पुखराज सिंह, मनोज सिंह, सीताराम कोरी, प्रेमपाल लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 5000 की शर्त के लिए एक व्यक्ति निर्वस्त्र हुआ मामला हाथरस का बताया जा रहा है जिसमें एक निर्वस्त्र युवक ने पूरे गांव में घुमा
    1
    5000 की शर्त के लिए एक व्यक्ति निर्वस्त्र हुआ मामला हाथरस का बताया जा रहा है जिसमें एक निर्वस्त्र युवक ने पूरे गांव में घुमा
    user_Veerpal Singh
    Veerpal Singh
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जल जीवन मिशन में बड़ा भ्रष्टाचार ? साल भर में ढही करोड़ों की टंकी, उठे गंभीर सवाल रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। सरकार गांव-गांव शुद्ध पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ने सोमवार शाम उन दावों की पोल खोल दी। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी ओवरहेड पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबकर 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वीरपाल, डोरीलाल, वेदपाल, अर्जुन और रविंद्र शामिल हैं, जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक टंकी का गिरना किसी साधारण हादसे जैसा नहीं, बल्कि भ्रष्ट निर्माण और घटिया सामग्री की खुली गवाही है। करीब एक साल पहले बनी यह टंकी इतनी जल्दी जमींदोज हो जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, सीओ आंवला नितिन कुमार, एसएचओ भमोरा पवन कुमार समेत भारी पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने साफ आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में करोड़ों खर्च कर बनाई गईं पानी की टंकियां आज तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकीं। कहीं पाइपलाइन अधूरी है, कहीं मोटर खराब है, तो कहीं टंकी खड़ी है लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा। अब सरदारनगर की टंकी गिरने के बाद लोगों का आरोप है कि कागजों में विकास, जमीन पर विनाश किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टंकी पूरी तरह चालू हालत में होती और उस वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद होते, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था। सवाल यह है कि 3.62 करोड़ की सरकारी परियोजना आखिर एक साल भी क्यों नहीं टिक सकी, क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई, क्या घटिया सामग्री लगाई गई और सबसे बड़ा सवाल क्या इस पूरे खेल में जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत थी। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सभी घायलों के समुचित इलाज की मांग की। वहीं देर रात इस मामले में अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ मुकदमा दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाएगी, या फिर करोड़ों के इस भ्रष्टाचार पर सच में कार्रवाई होगी। सरदारनगर में गिरी यह पानी की टंकी सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी, लापरवाही और भ्रष्टाचार के उस तंत्र का मलबा है, जिसके नीचे आम जनता हर रोज दब रही है।
    1
    जल जीवन मिशन में बड़ा भ्रष्टाचार ? साल भर में ढही करोड़ों की टंकी, उठे गंभीर सवाल
रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज
आंवला। सरकार गांव-गांव शुद्ध पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ने सोमवार शाम उन दावों की पोल खोल दी। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनी ओवरहेड पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में दबकर 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में वीरपाल, डोरीलाल, वेदपाल, अर्जुन और रविंद्र शामिल हैं, जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने तत्काल मलबे से निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक टंकी का गिरना किसी साधारण हादसे जैसा नहीं, बल्कि भ्रष्ट निर्माण और घटिया सामग्री की खुली गवाही है। करीब एक साल पहले बनी यह टंकी इतनी जल्दी जमींदोज हो जाएगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम पूर्णिमा सिंह, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, सीओ आंवला नितिन कुमार, एसएचओ भमोरा पवन कुमार समेत भारी पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने साफ आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में करोड़ों खर्च कर बनाई गईं पानी की टंकियां आज तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकीं। कहीं पाइपलाइन अधूरी है, कहीं मोटर खराब है, तो कहीं टंकी खड़ी है लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा। अब सरदारनगर की टंकी गिरने के बाद लोगों का आरोप है कि कागजों में विकास, जमीन पर विनाश किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टंकी पूरी तरह चालू हालत में होती और उस वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद होते, तो यह हादसा कई जिंदगियां लील सकता था। सवाल यह है कि 3.62 करोड़ की सरकारी परियोजना आखिर एक साल भी क्यों नहीं टिक सकी, क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई, क्या घटिया सामग्री लगाई गई और सबसे बड़ा सवाल क्या इस पूरे खेल में जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत थी।
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सभी घायलों के समुचित इलाज की मांग की। वहीं देर रात इस मामले में अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ मुकदमा दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाएगी, या फिर करोड़ों के इस भ्रष्टाचार पर सच में कार्रवाई होगी।
सरदारनगर में गिरी यह पानी की टंकी सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी, लापरवाही और भ्रष्टाचार के उस तंत्र का मलबा है, जिसके नीचे आम जनता हर रोज दब रही है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vikram Singh
    1
    Post by Vikram Singh
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरेंद्र मोदी रास्ता सही करवा दो
    1
    नरेंद्र मोदी रास्ता सही करवा दो
    user_Sanjay yadav
    Sanjay yadav
    Artist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.