logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भूमि संबंधी विवाद से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि एक पक्ष रिंकू लोहारी तथा दूसरा पक्ष वीरेंद्र सिंह का आज दोपहर थाना थरियांव के हसवा चौकी क्षेत्रान्तर्गत भूमि संबंधी विवाद से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि एक पक्ष रिंकू लोहारी तथा दूसरा पक्ष वीरेंद्र सिंह का है। वीरेंद्र सिंह की भूमि हसवा चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित है, जिसका कुछ हिस्सा उनके एक पारिवारिक सदस्य द्वारा रिंकू लोहारी को विक्रय किया गया था। उक्त भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चला आ रहा था। आज दिन में दोनों पक्षों के मध्य इसी भूमि को लेकर वाद-विवाद हुआ। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौते का प्रयास किया गया। इसके उपरांत वीरेंद्र सिंह पक्ष से कुछ युवक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य पुनः विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हाईवे पर दोनों पक्ष आपस में विवाद एवं मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के आधार पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसके द्वारा की गई तथा किसे लक्ष्य करके की गई है। उक्त तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण में दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों, जिनमें रिंकू लोहारी एवं वीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं, को पुलिस हिरासत में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन एवं घटना के समस्त तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर घटना को स्पष्ट करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक की बाइट ।

1 day ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

भूमि संबंधी विवाद से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि एक पक्ष रिंकू लोहारी तथा दूसरा पक्ष वीरेंद्र सिंह का आज दोपहर थाना थरियांव के हसवा चौकी क्षेत्रान्तर्गत भूमि संबंधी विवाद से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि एक पक्ष रिंकू लोहारी तथा दूसरा पक्ष वीरेंद्र सिंह का है। वीरेंद्र सिंह की भूमि हसवा चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित है, जिसका कुछ हिस्सा उनके एक पारिवारिक सदस्य द्वारा रिंकू लोहारी को विक्रय किया गया था। उक्त भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चला आ रहा था। आज दिन में दोनों पक्षों के मध्य इसी भूमि को लेकर वाद-विवाद हुआ। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौते का प्रयास किया गया। इसके उपरांत वीरेंद्र सिंह पक्ष से कुछ युवक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य पुनः विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हाईवे पर दोनों पक्ष आपस में विवाद एवं मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो के आधार पर अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसके द्वारा की गई तथा किसे लक्ष्य करके की गई है। उक्त तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण में दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों, जिनमें रिंकू लोहारी एवं वीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं, को पुलिस हिरासत में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन एवं घटना के समस्त तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर घटना को स्पष्ट करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी, के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक की बाइट ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और भक्ति का जनसैलाब श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
    1
    #Live ऊंचाहार , लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
आस्था और भक्ति का जनसैलाब  श्री शिवमहापुराण कथा रायबरेली उत्तर प्रदेश 🚩
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का विशेष कार्यक्रम। कुबरी गंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की पूजा-अर्चना। भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम। दीप प्रज्ज्वलन और मां गंगा आरती में तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनपद में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु और सफलता की कामना की। #PMModiBirthday| #BJP | #Kaushambi | #GangaAarti | Keshav Prasad Maurya |
    1
    कौशाम्बी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का विशेष कार्यक्रम। कुबरी गंगा घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा की पूजा-अर्चना। भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम। दीप प्रज्ज्वलन और मां गंगा आरती में तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनपद में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु और सफलता की कामना की। 
#PMModiBirthday|  #BJP | #Kaushambi | #GangaAarti | Keshav Prasad Maurya |
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कड़ाधाम थाना के हब्बुनगर पुलिश चौकी इलाके में हो रहे नाच में दरोगा और सिपाहियों ने लगाई लंका कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर रंगा रंगा कार्य देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही नाच कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मी स्टेज के सामने बैठकर नाच देखने के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर। हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप। हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही
    2
    कड़ाधाम  थाना के हब्बुनगर पुलिश चौकी इलाके में हो रहे नाच में दरोगा और सिपाहियों ने  लगाई लंका
कौशाम्बी डियूटी के दौरान स्टेज के सामने बैठाकर रंगा रंगा कार्य देखने वाले दो पुलिस कर्मियों पर बडी कार्यवाही 
नाच कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मी स्टेज के सामने बैठकर नाच देखने के वायरल वीडियो पर बड़ी कार्रवाई
SP सत्यनारायण ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर।
हब्बूनगर बाजार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप।
हे0का0 राधवेन्द्र तिवारी व का0 गोविन्द सिंह राना पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी मे तैनात थे सिपाही
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदस्यता अभियान को लेकर रायबरेली में सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैनर और सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
विवाद के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। 
सूचना पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। सपा नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखने व मोबाइल लिए जाने का आरोप लगाया। वहीं एबीवीपी ने भी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट। कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।
    1
    कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। ​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी: ​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली। ​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। ​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। ​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    1
    आज दिल्ली में आमने-सामने होंगे भारत और अफगानिस्तान, शाम 7:30 बजे से मुकाबला
रायबरेली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 
​दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारी:
​समय और स्थान: शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।
​पिच और परिस्थितियां: दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी सीमाओं का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी।
​भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे/अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
​अफगानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह
उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलाबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति का आरोप है कि महिला घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और 22 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है। थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव के रहने वाले बुद्दन की शादी करीब 15 साल पहले रीता देवी से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं। बुद्दन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। घटना 7 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे की है। बुद्दन अपने भाई के घर मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान गांव के मोनू और सकूलपुर के ओम, जिनकी बुद्दन की पत्नी पर बुरी नजर थी, मौका पाकर उसे बहकाकर अपने साथ ले गए। पति का आरोप है कि वे रीता को शादी का झांसा देकर फरार हुए हैं। महिला अपने साथ 22 हजार रुपए नकद और घर में रखे सभी जेवर ले गई। इन जेवरों में 5 सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की लॉकेट माला, 250 ग्राम चांदी की पायल, 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी, 300 ग्राम चांदी की फुल पेटी, एक सोने की बेसर, दो चांदी की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र शामिल है। बुद्दन के परिवार के ही सनी और पप्पू ने महिला को भागते हुए देखा और बुद्दन को इसकी जानकारी दी। बुद्दन ने उसी दिन थरियांव थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उनकी मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं।
    1
    शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं
शादीशुदा महिला प्रेमी संग भागी, लाखों के जेवर-कैश भी ले गई, पति ने पुलिस से शिकायत की, मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं
फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पति का आरोप है कि महिला घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और 22 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव के रहने वाले बुद्दन की शादी करीब 15 साल पहले रीता देवी से हुई थी। उनके दो बेटियां भी हैं। बुद्दन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
घटना 7 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे की है। बुद्दन अपने भाई के घर मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान गांव के मोनू और सकूलपुर के ओम, जिनकी बुद्दन की पत्नी पर बुरी नजर थी, मौका पाकर उसे बहकाकर अपने साथ ले गए। पति का आरोप है कि वे रीता को शादी का झांसा देकर फरार हुए हैं।
महिला अपने साथ 22 हजार रुपए नकद और घर में रखे सभी जेवर ले गई। इन जेवरों में 5 सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की लॉकेट माला, 250 ग्राम चांदी की पायल, 250 ग्राम चांदी की हाफ पेटी, 300 ग्राम चांदी की फुल पेटी, एक सोने की बेसर, दो चांदी की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र शामिल है।
बुद्दन के परिवार के ही सनी और पप्पू ने महिला को भागते हुए देखा और बुद्दन को इसकी जानकारी दी। बुद्दन ने उसी दिन थरियांव थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उनकी मासूम बेटियां मां को याद कर रो रही हैं।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप ​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
​विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए किशनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​खखरेरू थाना क्षेत्र के साधुपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी चार वर्षीय बेटी को बीते 5 सितंबर को इलाज के लिए विजयीपुर स्थित सदगुरु क्लीनिक में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 8 सितंबर को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन कर दिया। ​ऑपरेशन के बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ​मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
पीड़िता के पिता सर्वेश सिंह ने किशनपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.