Shuru
Apke Nagar Ki App…
कस्बा जाखलौनमें चलता सफाई अभियान कस्बा जाखलौन में गंदगी की ढेर लगे होने के कारण यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से शिकायत होने के बाद उन्होंने मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों को तुरंत गली मोहल्ले में सफाई अभियान चलाने के लिए कहा जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों द्वारा गली मोहल्ले में लगे कचरे के ढेर को अलग किया गया और गली मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया
नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
कस्बा जाखलौनमें चलता सफाई अभियान कस्बा जाखलौन में गंदगी की ढेर लगे होने के कारण यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से शिकायत होने के बाद उन्होंने मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों को तुरंत गली मोहल्ले में सफाई अभियान चलाने के लिए कहा जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों द्वारा गली मोहल्ले में लगे कचरे के ढेर को अलग किया गया और गली मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- खितवांस महरौनी से #बडी_खबर महिलाओं ने गांव में खुली शराब की दुकान पर बोला धावा , जमकर की तोड़फोड़, दुकान में रखी शराब को सड़कों पर फेंका मामला ललितपुर महरौनी के खितवांस गांव का है, जहाँ नारी शक्ति ने शराब बिक्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया, बताया जा रहा है कि गांव कई महिलाओं और पुरुषों ने एक दिन पहले शराब दुकान बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद जब अगले दिन दुकान खोली गई, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, ग्रामीणों ने शराब की दुकान में रखी पेटियों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और पेटियों की तोड़ फोड़ करने लगे यद्यपि देखते ही देखते लाखों रुपये की शराब नष्ट कर दी गई इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण परिवार बर्बादी की कगार पर हैं, महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, उनका आरोप है कि जहां एक ओर सरकार शराब की दुकानों की संख्या बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर नशे के कारण घर-परिवार टूट रहे हैं। ग्रामीणों और महिलाओं की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से शराबबंदी लागू करे और नशा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए #उत्तर_प्रदेश #न्यूज #ललितपुर #जय_बजनी_बाबा_खडोवरा Subscribe&Share करें1
- टीकमगढ़ पुलिस ने 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए, जिनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. हिमानी खन्ना और डीआईजी विजय खत्री ने मोबाइल फोन वितरित किए। इससे पहले भी टीकमगढ़ पुलिस ने 528 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सिम कार्ड सेवा बंद कराएं और नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।1
- सब्जी विक्रेता व लोगों ने बताया है कि मंगलवार को दिगौड़ा के मंडी परिसर में बारिश का पानी भर गया था और उस पानी को बाहर नहीं निकाला गया, जिससे इस बार हाट बाजार पहले की तरह लिधौरा सड़क पर लगाया गया, जिससे लिधौरा सड़क जाम हो गई और लिधौरा जाने वाले वाहनों को कस्बा के अन्य रास्तों से होकर जाना पड़ा।2
- मौके पर ही दिए राहत, सर्वे और मुआवज़े के निर्देश अशोकनगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बुधवार को अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में पहुँचकर हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित अपने अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मुलाकात की। खेतों में खड़ी फसलों के नष्ट होने से चिंता से भरे चेहरों को देखकर मंत्री का मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि यह आपदा केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आशा और पूरे वर्ष की तपस्या पर पड़ा गहरा आघात है। *खेतों में जाकर हालात का किया प्रत्यक्ष अवलोकन* केन्द्रीय मंत्री ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्वयं फसलों की क्षति का निरीक्षण किया, किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी पीड़ा को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के दुःख में सहभागी है और संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। *प्रशासन को दिए त्वरित राहत के निर्देश* मौके पर ही सिंधिया ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए, वास्तविक क्षति का आकलन हो और पात्र किसानों को शीघ्र राहत एवं मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, ताकि किसानों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ठोस और त्वरित समाधान के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।4
- Post by HAARE KA SAHARA NEWS1
- सर्वोदय चौराहे पर बड़ी मुश्किलों के बाद बीना में बना है एक शौचालय1
- कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।1
- स्लग--चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना,यंत्र और करधनी सहित गोलक का ताला तोड़ नगदी ले उड़े चोर एंकर --टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान थाना अंतर्गत अंतौरा गांव के देवी मंदिर को रात को चोरों ने निशाना बनाकर देवी जी की करधनी और यंत्र सहित गोलक तोड़कर नगदी उड़ा ले गए,सुबह जब ग्राम के दर्शनार्थी दर्शन करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी के पास रखा हुआ 250ग्राम का चांदी का यंत्र गायब है उन्होंने पुजारी को सूचना दी तो पुजारी ने देखा कि यंत्र के साथ साथ देवी जी की 500ग्राम की चांदी की करधनी भी गायब है पुजारी ने सरपंच को फोन लगाया और सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर गांव वालों की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर ली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वी ओ-गांव के लोगों ने कुछ लोगों पर चोरी करने का संदेह जाहिर किया है लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने रात में घूमते हुए देखा है जिससे लगता है कि उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वी ओ-2- बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया ,एफ आई आर दर्ज कर ली गई और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है डांग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने भी निरीक्षण किया है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी,जिन लोगों पर गांव के लोगों ने संदेह जताया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। वाइट -जयंत गोयल थाना प्रभारी बड़ागांव वाइट -रोहित मिश्रा पुजारी वाइट -प्रकाश यादव सरपंच प्रतिनिधि1
- पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, कल्याण, सुविधा और विश्वास की नई शुरुआत—पुलिस लाइन परिसर में पुलिस केंटीन लोकार्पित टीकमगढ़ 4 फरवरी पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में आज दिनांक 4 फ़रवरी को नवनिर्मित पुलिस केंटीन का विधिवत लोकार्पण पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पुलिस केंटीन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सुविधा एवं आर्थिक राहत को दृष्टिगत रखते हुए स्थापित की गई है, जिससे उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में उपलब्ध हो सकें। *लागत एवं वित्तीय प्रावधान* पुलिस केंटीन की स्थापना हेतु ₹10 लाख की राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कल्याण हेतु विशेष निधि से प्रदान की गई है। इसमें से ₹4 लाख 40 हजार की राशि केंटीन के निर्माण, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पर व्यय की गई है, जबकि शेष राशि का उपयोग पुलिस परिवार हेतु आवश्यक सामग्री के क्रय में किया जाएगा। *सामग्री एवं आपूर्ति व्यवस्था* केंटीन में उपलब्ध राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार की मास्टर यूनिट, बीएसएफ टेकनपुर (ग्वालियर) से प्राप्त की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति मांग के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। *संचालन, पारदर्शिता एवं भुगतान प्रणाली* पुलिस केंटीन का संचालन पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमबद्ध तरीके से किया जाएगा। सभी भुगतान बैंक खाता एवं यूपीआई माध्यम से किए जाएंगे, जिससे लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। *सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाएं* केंटीन परिसर में ▪️ सीसीटीवी कैमरे, ▪️ अग्निशामक यंत्र, ▪️ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ▪️ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। *स्टाफ व्यवस्था एवं निगरानी* केंटीन के संचालन हेतु 01 स्टाफ, 01 प्रधान आरक्षक एवं 03 आरक्षक तैनात किए गए हैं। मास्टर केंटीन से प्राप्त सामग्री का निरीक्षण राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा सामग्री के मिलान के पश्चात ही केंटीन में आमद सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संचालन सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमों के अनुरूप बना रहे। *पुलिस परिवार को मिलने वाले लाभ* पुलिस केंटीन के माध्यम से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं पात्र केंद्रीय कर्मचारी बाजार दर की तुलना में प्रत्येक सामग्री पर जीएसटी में 50 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल पुलिस कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर एएसपी टीकमगढ़ विक्रम सिंह, एसडीओपी राहुल कटरे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1