Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पीव्ही 45 में छुट्टी पर आए बस्तर फाइटर आरक्षक से मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी,रिपोर्ट दर्ज
Ashish parihar Parihar
ग्राम पीव्ही 45 में छुट्टी पर आए बस्तर फाइटर आरक्षक से मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी,रिपोर्ट दर्ज
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by Ashish parihar Parihar1
- Post by सतभक्ति संदेश1
- छत्तीसगढ़ बालोद। शहर के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सट्टा नंबर लिखने को लेकर हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मारपीट में बुरी तरह घायल युवक चूरामन साहू ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश कर ली। जानकारी के अनुसार, चूरामन साहू सट्टा नंबर लिखाने के लिए रेलवे कॉलोनी स्थित नजीर खान और फैज खान की दुकान पहुंचा था। यहां दोनों पक्षों के बीच सट्टा लिखने को लेकर तीखा विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और फिर जमकर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नजीर खान और फैज खान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस हमले में युवक के नाक समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल चूरामन साहू ने खुद का वीडियो बनाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों की शिकायत पर युवक के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया। मामला तब और बिगड़ गया जब मारपीट और पुलिस कार्रवाई से आहत युवक ने जहर खा लिया। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे युवक इस कदम तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। **ऐसी घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं। छोटे-छोटे विवादों को तुरंत सुलझाने और कानून का सहारा लेने से कई अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे।1
- नारायणपुर जिले के सुदूर और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता की एक अहम तस्वीर सामने आई है। कलेक्टर नम्रता जैन ने लगभग 150 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर ग्राम रेकावाया का दौरा किया और आंगनबाड़ी केंद्र सहित गांव की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान कलेक्टर नम्रता जैन ने रेकावाया स्थित नव प्रारंभ आंगनबाड़ी केंद्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके अक्षरज्ञान की जानकारी ली और उनकी सीखने की क्षमता को परखा। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने पालकों से भी संवाद करते हुए अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजें, ताकि उन्हें प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का समुचित लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि यह आंगनबाड़ी केंद्र जिला प्रशासन के प्रयासों से करीब एक माह पूर्व ही शुरू हुआ है, जिससे अब क्षेत्र के बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कलेक्टर ने केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यकर्ता को नियमित रूप से परिसर को स्वच्छ रखने और बच्चों को व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर सरपंच द्वारा किए गए प्रयासों की उन्होंने सराहना भी की। इसके अलावा कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में लगे हैंडपंप का निरीक्षण कर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भंडार कक्ष का अवलोकन करते हुए पोषण आहार के सुरक्षित भंडारण की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ लोकेश चतुर्वेदी, शिक्षा मिशन समन्वयक दीनबंधु रावटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दुर्गम अबूझमाड़ के रेकावाया जैसे अंतिम छोर तक पहुंचकर कलेक्टर का यह दौरा प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर की गई पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकती है।1
- अनियन्त्रित होकर बोलेरो वाहन पेड़ से टकराई, एक युवक की हुई मौत, 7 लोग हुए घायल फरसगांव :- नेशनल हाइवे 30 मांझीआठगांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, रविवार सुबह करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रीय होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, वही 7 लोग घायल है। सूचना मिलते ही तत्काल फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को उपचार हेतु अस्प्ताल भिजवाया गया है। फरसगांव थाना से मिली जानकारी अनुसार बकावण्ड क्षेत्र के रहने वाले सभी बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 केएल 7959 में सवार होकर रायपुर से अपने घर आ रहे थे। रविवार की सुबह मांझीआठगांव-चिचाड़ी के बीच इनकी वाहन अनियन्त्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकराई । हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनके फरसगांव थाना पुलिस ने उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया। सभी घायल की जांच में डॉक्टरों ने घायल हेमसागर बघेल को मृत घोषित किया । और बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जगदलपुर अस्प्ताल रिफर कर दिया । परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है । फिलहाल फरसगांव थाना पुलिस मर्ग अपराध दर्ज कर जांच विवेचना कर रही है ।2
- फरसगांव के पास सड़क हादसा: झपकी आने से वाहन पेड़ से टकराया, एक गंभीर घायल बस्तर क्षेत्र में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। केशकाल की ओर से बकावंड (जगदलपुर) जाते समय फरसगांव के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।1
- घोटवानी में गूंजा वैदिक मंत्रों का स्वर, तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ से बनेगा सकारात्मक माहौल लोकेशन - धमधा हेमंत उमरे - दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घोटवानी इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर है। यहां बजरंग चौक में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन की शुरुआत कल भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। पूरा वातावरण भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा। आज दूसरे दिन पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ विधिवत प्रारंभ हो चुका है। यज्ञ में विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और ऊर्जावान हो गया है। यह आयोजन गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में ग्राम घोटवानी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य बलदाऊ साहू ने बताया कि ऐसे यज्ञों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को नशा एवं कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज कई सामाजिक बुराइयों की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को सही दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के अंतिम दिन कल संध्या समय महाप्रसादी वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरा गांव एक धार्मिक उत्सव के रूप में इस महायज्ञ को मना रहा1
- Post by Ashish parihar Parihar1