logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव-गांव पहुंचकर सपा की नीतियों का किया प्रचार, धनपति वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर विकास और न्याय का दिया भरोसा पीलीभीत। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने मंगलवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसंपर्क अभियान के तहत धनपति वर्मा एडवोकेट ने ग्राम खरौंसा, शौकत नगर, छोटी फुलहर, फुलहर, ओरिया, मैदानिया, मैदना सहित कई गांवों में भ्रमण किया। गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की। धनपति वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी की नीतियां जनहित को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने भी इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। लोगों ने खराब सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। धनपति वर्मा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने की पूरी कोशिश की जाएगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना और हर वर्ग को सम्मान व न्याय दिलाना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर ऋषिपाल वर्मा, जगदीश लोधी, रामौतार प्रधान, कामता प्रसाद, अरमान अली, राजीव कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विपिन वर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, चंद्रपाल, महेश कुमार वर्मा, गंगाप्रसाद, ओमकार सिंह, नेमचंद्र गंगवार प्रधान सहित कई सम्मानित नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
1c5fee8d-6906-4d95-b324-30fdf2d441b2

गांव-गांव पहुंचकर सपा की नीतियों का किया प्रचार, धनपति वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर विकास और न्याय का दिया भरोसा पीलीभीत। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने मंगलवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनसंपर्क अभियान के तहत धनपति वर्मा एडवोकेट ने ग्राम खरौंसा, शौकत नगर, छोटी फुलहर, फुलहर, ओरिया, मैदानिया, मैदना सहित कई गांवों में भ्रमण किया। गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की। धनपति वर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी की नीतियां जनहित को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने भी इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा। लोगों ने खराब सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। धनपति वर्मा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने की पूरी कोशिश की जाएगी।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना और हर वर्ग को सम्मान व न्याय दिलाना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर ऋषिपाल वर्मा, जगदीश लोधी, रामौतार प्रधान, कामता प्रसाद, अरमान अली, राजीव कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विपिन वर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, चंद्रपाल, महेश कुमार वर्मा, गंगाप्रसाद, ओमकार सिंह, नेमचंद्र गंगवार प्रधान सहित कई सम्मानित नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है।
सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर
    1
    भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Artist पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 हेतु फील्ड टेªनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर टेªनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड टेªनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों चरण में कुल 72 फील्ड टेªनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 10,11,12 मार्च 2026 एवं द्वितीय बैच दिनांक 13,14,16 मार्च 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरों द्वारा फील्ड टेªनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मकान सूचीकरण के सैद्धांतिक नियमों की जानकारी दी जायेगी। मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग व प्रगणकों को डेटा फीड करने के लिए तकनीकी बारीकियों को समझाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड वर्क का अभ्यास, माॅक एक्सरसाइज और अंत में शंका समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फील्ड टेªनर द्वारा अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड टेªनरों को बारीकियों से सीखने हेतु कहा। जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पादित किया जायेगा। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जायेगी। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!* पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसानों की प्रमुख मांगें हैं: - अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। - गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो। - माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए। - किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे। इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।
    1
    *किसानों का हक, अब होगा अधिकार!*
पूरनपुर,,भारतीय किसान यूनियन (चडू नी) के आह्वान पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी मांगें रखीं। यह मार्च घुँचीयाई चौराहे से तहसील पूरनपुर तक निकाला गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
किसानों की प्रमुख मांगें हैं:
- अमेरिका के साथ कृषि ट्रेड डील रद्द हो, जिससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होने की आशंका है।
- गेहूं खरीद केंद्र अधिक संख्या में खोले जाएं और उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की अनुविधा न हो।
- माबारा पशुओं और गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान हो, जो किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
- सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए।
- किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल और पानी का मीटर तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
किसानों का कहना है कि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। भारतीय किसान यूनियन (चहूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरसराम सिंह बहूती जी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम शासन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष करेंगे।
इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों ने सरकार से अपील की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • smart meter reading problem with bill jyada AA Raha hai band hone par bhi reading Chal raha hai
    1
    smart meter reading problem with bill jyada AA Raha hai band hone par bhi reading Chal raha hai
    user_Devanshu
    Devanshu
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.