logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पावटी में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक एमडी ड्रग्स की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और 2 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।

8 hrs ago
user_वचन(कमल ) प्रजापति
वचन(कमल ) प्रजापति
रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पावटी में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक एमडी ड्रग्स की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और 2 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंदसौर में हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    मंदसौर में हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर दो पन्नों और 575 शब्दों की एक चिट्ठी पोस्ट की है। इस चिट्ठी में उन्होंने विभिन्न बातों के साथ-साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित किए जाने की बात का भी प्रमुखता से जिक्र किया है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।
    1
    NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर दो पन्नों और 575 शब्दों की एक चिट्ठी पोस्ट की है। इस चिट्ठी में उन्होंने विभिन्न बातों के साथ-साथ दो जगह युवाओं को भ्रमित किए जाने की बात का भी प्रमुखता से जिक्र किया है।

इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए।
    user_अजीमुल्ला खान
    अजीमुल्ला खान
    रामपुरा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए। कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए।

कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आगर के बड़ोद स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा योजना के तहत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के निर्देशन में संपन्न हुआ। गतिविधि प्रभारी उमाकांत शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में अनुभवी शिक्षकों श्याम विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र गौड़, राजेंद्र रक्षा और भास्कर बैरागी ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। मार्गदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके विषयों के अनुसार भविष्य की संभावनाओं, विभिन्न रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसरों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में बताया गया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन व पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनीता खेड़े, हितेश शर्मा, विनोद घावरी, नंदलाल परमार, संजय शर्मा, रानू जायसवाल, मधुसूदन शर्मा एवं देवेंद्र सिंह सोलंकी सहित विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    3
    आगर के बड़ोद स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन की गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा योजना के तहत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के निर्देशन में संपन्न हुआ। गतिविधि प्रभारी उमाकांत शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में अनुभवी शिक्षकों श्याम विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र गौड़, राजेंद्र रक्षा और भास्कर बैरागी ने विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

मार्गदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके विषयों के अनुसार भविष्य की संभावनाओं, विभिन्न रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसरों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न कक्षाओं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में बताया गया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन व पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनीता खेड़े, हितेश शर्मा, विनोद घावरी, नंदलाल परमार, संजय शर्मा, रानू जायसवाल, मधुसूदन शर्मा एवं देवेंद्र सिंह सोलंकी सहित विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
    1
    नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत से निर्मित 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण देखा।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत से निर्मित 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण देखा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंदसौर के शामगढ़ स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 'किसान माह' का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अर्पित जैन ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन कृषि सावधि ऋण, कृषि वाहन एवं कृषि उपकरण ऋण, किसान घर ऋण के साथ-साथ मुर्गी पालन और मत्स्य पालन ऋण योजनाएं शामिल रहीं। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विरेंद्र फ़िडौदा उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धरमप्रताप सिंह राठौड़, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्दर्शक सिंह जादोन और वरिष्ठ प्रबंधक सागर कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेघराज मीना, जितेन्द्र कुमार मीना, रक्षिता कर्मावत, प्रिया दानगढ़, शादाब खान, अशोक बामनिया, ईश्वर गुर्जर, सरपंच जीतेन्द्र कुमार पाटीदार, अर्जुन सिंह और मोईन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
    1
    मंदसौर के शामगढ़ स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 'किसान माह' का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अर्पित जैन ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन कृषि सावधि ऋण, कृषि वाहन एवं कृषि उपकरण ऋण, किसान घर ऋण के साथ-साथ मुर्गी पालन और मत्स्य पालन ऋण योजनाएं शामिल रहीं।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विरेंद्र फ़िडौदा उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धरमप्रताप सिंह राठौड़, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्दर्शक सिंह जादोन और वरिष्ठ प्रबंधक सागर कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेघराज मीना, जितेन्द्र कुमार मीना, रक्षिता कर्मावत, प्रिया दानगढ़, शादाब खान, अशोक बामनिया, ईश्वर गुर्जर, सरपंच जीतेन्द्र कुमार पाटीदार, अर्जुन सिंह और मोईन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पावटी में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक एमडी ड्रग्स की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और 2 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।
    1
    मध्य प्रदेश के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पावटी में पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक एमडी ड्रग्स की एक फैक्ट्री पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 173 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और 2 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.