logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डंडई प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

3 hrs ago
user_दैनिक भास्कर डंडई
दैनिक भास्कर डंडई
दंदई, गढ़वा, झारखंड•
3 hrs ago

डंडई प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by दैनिक भास्कर डंडई
    1
    Post by दैनिक भास्कर डंडई
    user_दैनिक भास्कर डंडई
    दैनिक भास्कर डंडई
    दंदई, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में बुधवार दोपहर मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा मयंका कुमारी और उसके बड़े भाई पवन सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मयंका कुमारी चिनियां उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय की दसवीं क्लास की छात्रा है, जिनका मैट्रिक परीक्षा केंद्र डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा अपने भाई पवन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान जरही तीन मुहान के पास एक अन्य मोटरसाइकिल से अचानक जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद परीक्षा देकर लौट रहे अन्य छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए चिनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के संबंध में इलाज कर रही चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। छात्रा के सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बहन के चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने बताया कि यदि हेलमेट पहना होता तो चोटें कम हो सकती थीं। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे ।
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट 
डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में बुधवार दोपहर  मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा मयंका कुमारी और उसके बड़े भाई पवन सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मयंका कुमारी चिनियां उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय की दसवीं क्लास की छात्रा है, जिनका मैट्रिक परीक्षा केंद्र डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा अपने भाई पवन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान जरही तीन मुहान के पास एक अन्य मोटरसाइकिल से अचानक जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद परीक्षा देकर लौट रहे अन्य छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए चिनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घटना के संबंध में इलाज कर रही चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। छात्रा के सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बहन के चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने बताया कि यदि हेलमेट पहना होता तो चोटें कम हो सकती थीं। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे ।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • तमाम झामुमो नेताओं और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी दिया साथ
    1
    तमाम झामुमो नेताओं और पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी दिया साथ
    user_Shital vishwakarma
    Shital vishwakarma
    पत्रकार बिश्नुनपुर, गढवा•
    4 hrs ago
  • नगर परिषद चुनाव प्रत्याशी अनिल कुमार पाण्डेय जी आज नामांकन किए जनता से किए अपील
    1
    नगर परिषद चुनाव प्रत्याशी अनिल कुमार पाण्डेय जी आज नामांकन किए जनता से किए अपील
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Ramashankar sharma
    1
    Post by Ramashankar sharma
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक परिवार, तीन की हत्या से गांव में दहशत पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर पंचायत अंतर्गत कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में विजय भुईयां, उनकी पत्नी और बेटा शामिल हैं, जबकि बहू नीलू देवी और पोती गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है, वहीं घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
    1
    पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक परिवार, तीन की हत्या से गांव में दहशत
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर पंचायत अंतर्गत कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में विजय भुईयां, उनकी पत्नी और बेटा शामिल हैं, जबकि बहू नीलू देवी और पोती गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है, वहीं घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
    user_पत्रकार - विकास कुमार
    पत्रकार - विकास कुमार
    पत्रकार Garhwa, Jharkhand•
    11 hrs ago
  • गढ़वा में अपराधियों का मनोबल चरम पर, खुलेआम ग्रामीणों पर तानी पि* स्टल
    2
    गढ़वा में अपराधियों का मनोबल चरम पर, खुलेआम ग्रामीणों पर तानी पि* स्टल
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • ।। चिनीयां से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट ।। चिनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 उच्च विद्यालय में जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का प्रथम दिन बुधवार को पूरी तरह कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पहले दिन हिंदी ए एवं हिंदी बी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा केंद्र पर कुल 333 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, जिनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित की गई। इसी दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उड़न दस्ता गश्ती दल के रूप में अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव एवं दंडाधिकारी अरविंद केसरी ने सभी परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों व शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि चिनिया प्लस टू उच्च विद्यालय को मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, जहां प्रखंड के पांच उच्च विद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जिनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपकली,उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोल, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियां,कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय चिनिया,तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय रणपुरा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। केंद्राधीक्षक मंसूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार-मुक्त कराई जा रही है। प्रथम दिन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा अनुपस्थित रही। मौके पर शिक्षक समीर राज, गोविंदा कुमार, देव कुमार, तनवीर आलम, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    ।। चिनीयां से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट ।।
चिनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 उच्च विद्यालय में  जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का प्रथम दिन बुधवार  को पूरी तरह कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पहले दिन हिंदी ए एवं हिंदी बी विषय की परीक्षा ली गई।
परीक्षा केंद्र पर कुल 333 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, जिनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित की गई।
इसी दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उड़न दस्ता गश्ती दल के रूप में अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव एवं दंडाधिकारी अरविंद केसरी ने सभी परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों व शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि चिनिया प्लस टू उच्च विद्यालय को मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है, जहां प्रखंड के पांच उच्च विद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जिनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपकली,उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोल, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियां,कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय चिनिया,तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय रणपुरा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
केंद्राधीक्षक मंसूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार-मुक्त कराई जा रही है। प्रथम दिन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा अनुपस्थित रही। मौके पर शिक्षक समीर राज, गोविंदा कुमार, देव कुमार, तनवीर आलम, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.