logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_SIROHI TODAY NEWS
SIROHI TODAY NEWS
Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान। आबूरोड भाजपा ने शिवगंज पहुंच जिला अध्यक्षा भंडारी के निवास पर दी पर्व की शुभकामनाएं। शिवगंज/आबूरोड। होली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंडारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान।
आबूरोड भाजपा ने शिवगंज पहुंच जिला अध्यक्षा भंडारी के निवास पर दी पर्व की शुभकामनाएं।
शिवगंज/आबूरोड। होली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंडारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रेवदर उपखण्ड के मोरवड़ा गांव में शनिवार दोपहर बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 2.5 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मोरवड़ा गांव के पास स्थित खेत में हुई। खेत के बीच से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई। किसान नानजीराम पुत्र लखमाराम की लगभग 6 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई। आग इतनी भीषण थी कि किसान को अपनी फसल बचाने का कोई अवसर नहीं मिला। फसल जलने से किसान को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, खेत में लगी प्लास्टिक की सिंचाई पाइप भी जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 50 हज़ार रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ। कुल मिलाकर, किसान को लगभग 2.5 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी और बिजली विभाग के फीडर इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मौका रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुए इस नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
    1
    रेवदर उपखण्ड के मोरवड़ा गांव में शनिवार दोपहर बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 2.5 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मोरवड़ा गांव के पास स्थित खेत में हुई। खेत के बीच से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई।
किसान नानजीराम पुत्र लखमाराम की लगभग 6 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई। आग इतनी भीषण थी कि किसान को अपनी फसल बचाने का कोई अवसर नहीं मिला।
फसल जलने से किसान को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, खेत में लगी प्लास्टिक की सिंचाई पाइप भी जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 50 हज़ार रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ। कुल मिलाकर, किसान को लगभग 2.5 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पटवारी और बिजली विभाग के फीडर इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मौका रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुए इस नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जालौर शनिवार को नागरिक बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुभारंभ समारोह को संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मोहन पाराशर ललित दवे सहित बैंक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
    4
    जालौर शनिवार को नागरिक बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुभारंभ समारोह को संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मोहन पाराशर ललित दवे सहित बैंक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच, वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) तथा एनआई एक्ट न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर न्यायपालिका एवं राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच, वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) तथा एनआई एक्ट न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी व प्रदर्शन कर न्यायपालिका एवं राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्लॉक कांग्रेस वल्लभनगर एवं भींडर की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट होकर होली के रंगों में समाज को एकता का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदयपुर रघुवीर सिंह मीणा, महिला जिला अध्यक्ष भगवती डांगी एवं पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिरकत की।
    1
    ब्लॉक कांग्रेस वल्लभनगर एवं भींडर की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट होकर होली के रंगों में समाज को एकता का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदयपुर रघुवीर सिंह मीणा, महिला जिला अध्यक्ष भगवती डांगी एवं पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिरकत की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Prakash nagda
    1
    Post by Prakash nagda
    user_Prakash nagda
    Prakash nagda
    Voice of people Kurabad, Udaipur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.