मिशन शक्ति अंतर्गत बहु बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन बघौली ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन मेंहदावल, संतकबीरनगर एसपी संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला ब्लॉक बघौली पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में थाना बखिरा म0उ0नि0 श्रीमती शिखा गुप्ता, म0का पूजा, म0का वंदना व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आशा बहुएँ, समूह सखी, कृषी सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत सदस्य, कृषि आजीविका सखी, एमएस (MS), बीएमएम (NRLM/BMM) श्री उमाशंकर मौर्य, श्रीमती पूनम (C.W.- कबीर सूफी फाउण्डेशन), डीएमसी (DMC) एवं खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक, सहायक अध्यापिका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं विभिन्न क्रिया-कलापों की प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बहुओं एवं बेटियों को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य करेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मिशन शक्ति अंतर्गत बहु बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन बघौली ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन मेंहदावल, संतकबीरनगर एसपी संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला ब्लॉक बघौली पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में थाना बखिरा म0उ0नि0 श्रीमती शिखा गुप्ता, म0का पूजा, म0का वंदना व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आशा बहुएँ, समूह सखी, कृषी सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत
सदस्य, कृषि आजीविका सखी, एमएस (MS), बीएमएम (NRLM/BMM) श्री उमाशंकर मौर्य, श्रीमती पूनम (C.W.- कबीर सूफी फाउण्डेशन), डीएमसी (DMC) एवं खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक, सहायक अध्यापिका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं विभिन्न क्रिया-कलापों की प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बहुओं एवं बेटियों को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य करेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
- मिशन शक्ति अंतर्गत बहु बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन बघौली ब्लॉक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन मेंहदावल, संतकबीरनगर एसपी संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बहु-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला ब्लॉक बघौली पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में थाना बखिरा म0उ0नि0 श्रीमती शिखा गुप्ता, म0का पूजा, म0का वंदना व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आशा बहुएँ, समूह सखी, कृषी सखी, जल सखी, केयर टेकर, पंचायत सदस्य, कृषि आजीविका सखी, एमएस (MS), बीएमएम (NRLM/BMM) श्री उमाशंकर मौर्य, श्रीमती पूनम (C.W.- कबीर सूफी फाउण्डेशन), डीएमसी (DMC) एवं खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक, सहायक अध्यापिका सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930 आदि) तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं विभिन्न क्रिया-कलापों की प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, बहुओं एवं बेटियों को जागरूक करने तथा उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के उपलब्ध साधनों की जानकारी देने का कार्य करेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।2
- दिनांक-02-09-2026 ई० विषय:- पशु शाला धराशायी होने के संबंध में। सेवा में! माननीय जिलाधिकारी! (सन्त कबीर नगर), उत्तर प्रदेश! महोदय ! सविनय निवेदन है कि प्रार्थी "राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव " ग्राम पंचायत भगवानपुर ,पुलिस स्टेशन बखिरा, ब्लाक बघौली, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है । आपको अवगत कराया जाता है कि 2025 ई०-20 26 ई० भारी बरसात होने के कारण हमारे पशु शाला की दीवार गिर चुकी है। जिसकी मरम्मत करवाने में मैं ( राम उजागिर) असमर्थ हूं । अतः आप श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि पशुशाला के मरम्मत करवाने के लिए अनुदान देने की कृपा करें । प्रार्थी आप का आभारी हैं! 'धन्यवाद' प्रार्थी ;- राम उजागिर ( राम उजागिर पुत्र श्री श्याम लाल यादव) सम्पर्क :- 9336174866 ,1
- संतकबीरनगर- बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा, घबराएं नहीं तुरंत पहुंचें अस्पताल : सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं, जिससे दंश से पीड़ित मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ जाती है। सीएमओ ने कहा कि सर्पदंश होने पर घबराएं नहीं, क्योंकि अधिकतर मामलों में घबराहट के कारण हार्ट अटैक जैसी स्थिति बन जाती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल में सर्पदंश के उपचार हेतु पर्याप्त दवा और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक 24 घंटे सेवा के लिए मौजूद हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से संपर्क करें, ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके और अनमोल जान बचाई जा सके।1
- स्कूल गेट पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप ठूठीबारी /महराजगंज। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ठूठीबारी बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आदर्श बाल विद्या मंदिर के मेन गेट के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास मौजूद लोगों और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय के बगल में एक पोखरी स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ इसी पोखरी से निकलकर स्कूल के मुख्य रास्ते तक पहुंचा होगा। रात के समय स्कूल गेट के पास मगरमच्छ दिखाई देने की खबर तेजी से आसपास फैल गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। गौरतलब है कि ठूठीबारी बस स्टैंड क्षेत्र में शाम के बाद भी यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। यहां से निचलौल, महराजगंज और नौतनवा समेत विभिन्न स्थानों के लिए छोटी-बड़ी बसें चलती हैं। ऐसे व्यस्त इलाके में मगरमच्छ के पहुंचने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। #Maharajganj #ठूठीबारी #मगरमच्छ स्कूल गेट पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप ठूठीबारी /महराजगंज। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ठूठीबारी बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आदर्श बाल विद्या मंदिर के मेन गेट के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास मौजूद लोगों और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय के बगल में एक पोखरी स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ इसी पोखरी से निकलकर स्कूल के मुख्य रास्ते तक पहुंचा होगा। रात के समय स्कूल गेट के पास मगरमच्छ दिखाई देने की खबर तेजी से आसपास फैल गई, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। गौरतलब है कि ठूठीबारी बस स्टैंड क्षेत्र में शाम के बाद भी यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। यहां से निचलौल, महराजगंज और नौतनवा समेत विभिन्न स्थानों के लिए छोटी-बड़ी बसें चलती हैं। ऐसे व्यस्त इलाके में मगरमच्छ के पहुंचने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। #Maharajganj #ठूठीबारी #मगरमच्छ1
- आरक्षण आर्थिक आधार पर करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले में आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने, यूजीसी के 2026 बिल को वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। बीएसए ग्राउंड से कलेक्ट्रेट परिसर तक शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए। उनका तर्क था कि गरीबी किसी जाति की नहीं, बल्कि व्यक्ति की स्थिति है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों को समान रूप से अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर भी चिंता जताई और इसे समाप्त करने की मांग की। साथ ही यूजीसी 2026 बिल को वापस लेने तथा सवर्ण आयोग का गठन किए जाने की मांग उठाई गई। विनोद कुमार दुबे ने कहा कि जब पिछड़ा आयोग, मुस्लिम आयोग और एससी-एसटी आयोग हैं तो सवर्ण समाज के लिए भी आयोग का गठन किया जाना चाहिए।प्रदर्शन में पंडित श्याम नारायण चौबे, अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, न्याय एक संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और करणी सेना के हीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र कुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, कन्हैया पांडेय, प्रमोद पांडेय, विजय मिश्रा, लवकुश पांडेय, शेखर शुक्ला एडवोकेट, दिग्विजय पांडेय, शिवम उपाध्याय, गणेश पांडेय, नित्यानंद उपाध्याय, राकेशदत्त त्रिपाठी, शिवकुमार पांडेय, संतोष पांडेय और उमेश पांडेय समेत अन्य लोग शामिल रहे।1
- महुली पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से फरार अभियुक्त भी दबोचा संवाददाता, महुली (संतकबीरनगर): न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, निगरानी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फरार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सुरेश यादव * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * कांस्टेबल अजीत गुप्ता * कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह महुली पुलिस ने कहा कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।4
- सिद्धार्थ नगर जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैर इरादतन हत्या के आठ अभिकयों को किया गिरफ्तार भेजा जेल सिद्धार्थनगर जिले की मोहाना पुलिस में गैर इरादतन हत्या के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलएयकतल एक अदद मोटे बांस, एक अदद यूकेलिप्टस का मोटा डंडा और एक स्टील की पाइप को भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच टोला छोटकी बेलहरी के निवासी हैं । आपको बताते चलें कि 26 जून 2026 को मोहान थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी इस मारपीट में जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सर में गंभीर चोटें आई थी। घायल जमाल अहमद का इलाज लखनऊ के लोहिया राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था जहां से वह ठीक होकर घर आ गया लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और उसे दोबारा भर्ती किया गया इस बीच इलाज के दौरान 28/ 29 अगस्त की रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मोहाना पुलिस ने पंजीकृत धाराओं में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर सभी आठों आरोपियों की तलाश में जुड़ गई। घटना में आरोपित आठों आरोपी जुबेर अहमद , क्युम अहमद, इमरान अहमद, कमरुद्दीन, महबूब, शफीउल्लाह, मोहम्मद अजीज और हफीजुल्लाह को मुहाना पुलिस ने 1 सितंबर को मुखबिर खास की सूचना पर सड्डा तिराहे से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलएयकतल एक बांस , एक लिप्टिस का मोटा डंडा और एक स्टील का रोड भी बरामद किया। पकड़े गए सभी अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है।1
- संतकबीरनगर- कोतवाली पहुंची नाबालिक पीड़िता, 1O माह से शारीरिक शोषण का लगाया गंभीर आरोप, FIR की मांग। खलीलाबाद कोतवाली में एक नाबालिक पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी पूजा देवी पत्नी विनोद कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 1O माह से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की जाती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके साथ लगातार अभद्रता व अमानवीय व्यवहार करता आ रहा है, जिससे उसका जीवन दूभर हो गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।1