Shuru
Apke Nagar Ki App…
भुसावर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की राज सरकार से मांग भुसावर संवाददाता विगत चार-पांच वर्षों से लगातार भुसावर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग तेज हो रही है क्योंकि अधिकतर रोडवेज बसें बस स्टैंड पर नहीं रुकती है जिससे अगर यात्री 1 मिनट भी लेट हो जाता है तो वह फिर घंटे तक बसों का इंतजार करता रहता है जिसके कारण यात्रियों में सरकार की प्रति नाराजगी है अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं बस स्टैंड पर घंटे बैठी रहती हैं नहीं तो बसों का आने का कोई टाइम टेबल है नहीं कोई जाने का जब तक बस स्टैंड बनकर तैयार नहीं होता एवं वहां पर उनकी समय सारणी नहीं लगाई जाती तब तक इस समस्या का समाधान होना मुश्किल है
Tejbhan pandey
भुसावर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की राज सरकार से मांग भुसावर संवाददाता विगत चार-पांच वर्षों से लगातार भुसावर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग तेज हो रही है क्योंकि अधिकतर रोडवेज बसें बस स्टैंड पर नहीं रुकती है जिससे अगर यात्री 1 मिनट भी लेट हो जाता है तो वह फिर घंटे तक बसों का इंतजार करता रहता है जिसके कारण यात्रियों में सरकार की प्रति नाराजगी है अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं बस स्टैंड पर घंटे बैठी रहती हैं नहीं तो बसों का आने का कोई टाइम टेबल है नहीं कोई जाने का जब तक बस स्टैंड बनकर तैयार नहीं होता एवं वहां पर उनकी समय सारणी नहीं लगाई जाती तब तक इस समस्या का समाधान होना मुश्किल है
More news from राजस्थान and nearby areas
- सरमथुरा उपखंड के झिरी व गोलारी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं, सरसों और चने की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक, फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन तेज हवाओं और ओलों की मार से फसल जमीन पर गिर गई और दाने झड़ गए। कई खेतों में पूरी फसल चौपट होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के। मुताबिक पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है, सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।ओलावृष्टि के बाद इलाके में खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति देखने को मिली। किसान अब नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दी जाएगी।4
- हिंडौन सिटी में आर्य समाज द्वारा वेदार्ष कन्या गुरुकुल के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। ये गुरुकुल 5 अप्रैल से शहर में शुरू हो रहा है। शोभायात्रा सुबह 10 बजे बजाजों की धर्मशाला के समीप स्थित आर्य समाज भवन से शुरू हुई। इस शोभायात्रा में भुसावर से आई कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने शौर्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए योगा, व्यायाम, दंड अभ्यास और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।1
- Post by Bharat SING Meena1
- गंगापुर सिटी के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- *बगड़ राजपूत में बना है गौरव पथ नहीं है पानी निकास की व्यवस्था लोगों को हो रही है परेशानी*। गौर तलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत मे पूर्ववर्ती सरकार में गौरव बनाया गया था जिसमें रोड के दोनों तरफ लोगों ने मेड बंदी कर रखी है जिससे पानी की आवाजाही ठप्प हो रखी है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है समाजसेवी ग्रामीण रामजी लाल यादव ने बताया कि यहां पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है लोगों का नालियों का पानी और बारिश का पानी रोड पर जमा हो रहा है जिसे आम लोगों को परेशानी हो रही है और वहां से पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे हैं एक तरीके से इस गौरव पथ का पतन हो रहा है हम सरकार से मांग करते हैं इस पानी को तुरंत प्रभाव से निकलवाया जाए और इसका शीघ्र समाधान कर यहां नालियों की व्यवस्था की जाए3
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में बीती शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच आपसी मुठभेड़ हुई ,फायरिंग की इस वारदात में जहां पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये वहीं एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । जिसे गंभीर हालत में देर रात सवाई माधोपुर से जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस लूट के एक मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मलारना डूंगर की इंदिरा कॉलोनी में पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, वैसे ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी हंसराज उर्फ टेंपू, जो बाटोदा का निवासी है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी रोहित धोबी, निवासी शिवाड़, को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा । घायल बदमाश को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल से देर रात जयपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों द्वारा पुलिस पर पांच राउंड फायर किये गए थे ,वही पुलिस द्वारा भी बदमाशो पर इतने ही पांच राउंड फायर किए गए , पुलिस द्वारा किये गए फयर में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया ,वही दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया ,फिलहाल घायल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है ,सवाई माधोपुर पुलिस उपाधयक्ष उदय सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल बरामद की है ,मामले को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है । बाईट-उदय सिंह मीणा उप पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर4
- सूरोठ थाना पुलिस ने गांव हाडौली में फायरिंग करने और लूटपाट करने के मामले में फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहनसिंह ने शनिवार 4:00 बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाने का नगला की नदी पर नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी के बदमाश सचिन जाट निवासी शेरपुर धर्मेंद्र जाट निवासी पाली और कुलदीप निवासी एकोरासी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देशराज की अहम भूमिका रही है1
- Post by Bharat SING Meena2
- पुलिस मुठभेड़ से थर्राया मलारना डूंगर, तीन गोली लगने से एक बदमाश घायल, जयपुर पुलिस ने दो को दबोचा #SawaiMadhopur #MalarnaDungar #PoliceEncounter #RajasthanPolice #BreakingNews #CrimeNews #Ranthamborenews #jaipurnews1