अमर दीप सैनडीग शहर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भरतपुर सांसद संजना जाटव ने नई सड़क स्थित भीम आश्रम से जयंती रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई इस रैली में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सांसद संजना जाटव ने रैली को रवाना करते समय "जय भीम, जय भीम, बाबा साहब अमर रहें" के नारे लगाए। इस मौके पर सांसद संजना जाटव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजना जाटव ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि "एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और मिलजुलकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।" शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई मंगतू राम, एसआई अमर सिंह सहित कालिका पेट्रोलियम की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह रैली नई सड़क के भीम आश्रम से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मेन बाजार, लोहा मंडी होते हुए वापस भीम आश्रम पर समाप्त हुई।
अमर दीप सैनडीग शहर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भरतपुर सांसद संजना जाटव ने नई सड़क स्थित भीम आश्रम से जयंती रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई इस रैली
में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सांसद संजना जाटव ने रैली को रवाना करते समय "जय भीम, जय भीम, बाबा साहब अमर रहें" के नारे लगाए। इस मौके पर सांसद संजना जाटव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह
और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजना जाटव ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि "एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और मिलजुलकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।" शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा,
एसआई मंगतू राम, एसआई अमर सिंह सहित कालिका पेट्रोलियम की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह रैली नई सड़क के भीम आश्रम से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मेन बाजार, लोहा मंडी होते हुए वापस भीम आश्रम पर समाप्त हुई।
- अमर दीप सैनडीग शहर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भरतपुर सांसद संजना जाटव ने नई सड़क स्थित भीम आश्रम से जयंती रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई इस रैली में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। सांसद संजना जाटव ने रैली को रवाना करते समय "जय भीम, जय भीम, बाबा साहब अमर रहें" के नारे लगाए। इस मौके पर सांसद संजना जाटव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह और कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजना जाटव ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि "एकता में ही शक्ति है, हमें मिलजुलकर रहना चाहिए और मिलजुलकर ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।" शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई मंगतू राम, एसआई अमर सिंह सहित कालिका पेट्रोलियम की टीम भी मौके पर मौजूद रही। यह रैली नई सड़क के भीम आश्रम से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, मेन बाजार, लोहा मंडी होते हुए वापस भीम आश्रम पर समाप्त हुई।4
- विषम परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि: जवाहर सिंह बेढ़म डीग, 14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कचेहरी के समक्ष अम्बेडकर चौक पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष सहित अन्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने उपस्थित जनसमूह एवं अधिकारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इसी क्रम में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया, जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, विद्वत्ता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी योग्यता के बल पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिससे वंचित और पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। बेढ़म ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने हेतु संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा की समस्त पहलें बाबा साहेब के उसी विजन का परिणाम हैं, जिसे उन्होंने संविधान सभा के माध्यम से देश को सौंपा था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सांस्कृतिक संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- Post by Rajesh Kumar1
- ग्राम पंचायत सबलन2
- अब वृंदावन में भक्त नहीं गुंडे आ रहे आए दिन हो रहीमारपीट1
- Post by MVPS NEWS1
- Post by RPR NEWS TV2
- संत शिरोमणि सैन जी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमर दीप सैन डीग नगर सर्वसमाज कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले तथा सत्य, प्रेम, सद्भावना और अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि श्री श्री 108 सैन जी महाराज की 726वीं जयंती नारायणी माता मंदिर, खोडकी नगर में सैन समाज के सभी सदस्यों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महंत राजू तिवारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सैन जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके सेवा-भाव से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर नगर सैन समाज अध्यक्ष बाबूलाल जी फौजी, समाजसेवी राजवीर सिंह (अध्यापक), पूर्व शिक्षाविद गंगा देवी, गंगाशरण सैन, पिंटू बेढम, सुरेश भावली, गोविन्दा,गीता देवी राजस्थान रोडवेज, उत्तम, इंजीनियर तरुण, मानसिंह कटारिया, कांताराम कटारिया, केदार शैमली, पूरन डायना का बास, ओमी जाटोली, रमन डभावली (पदयात्रा अध्यक्ष), नरपत सिंह थून, रमेश (केशकला उपाध्यक्ष), डॉ. नरेश थून, योगेश थून मंगल नागरिया, बच्चू डभावली, पूरन लाटकी, परसराम, उदयपाल, केदार पेंडका, नमो पेंडका, कुँवर पालकी एवं हेमराज बेढम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।4