Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे इन आंदोलनकारी छात्रों की पुलिस ने एक नहीं सुनी और उन पर लाठियां बरसा दीं।
मीडिया लाइन
दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे इन आंदोलनकारी छात्रों की पुलिस ने एक नहीं सुनी और उन पर लाठियां बरसा दीं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्वालियर जिले के भितरवार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास के दावों की पोल खोलती हुई एक बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहाँ बेला से कराहिया जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिसके चलते लगभग 10 गांवों के लोगों का सफर नर्क बन गया है। इस सड़क पर डामर या कंक्रीट का नामोनिशान तक नहीं बचा है और चारों तरफ सिर्फ गहरी खाइयां, उभरे हुए पत्थर और मिट्टी के ढेर ही नजर आते हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि इस मार्ग पर दुपहिया वाहनों का निकलना भी जान जोखिम में डालने जैसा है। सड़क की इस दुर्दशा के बाद अब ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है, जिससे लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीण यह पूछने को मजबूर हैं कि क्या उनकी पूरी जिंदगी इसी तरह कटेगी। चुनाव के समय हाथ जोड़कर बड़े-बड़े वादे करने वाले नेताजी वोट लेने के बाद जनता को भूल चुके हैं और अब ग्रामीणों की इस बड़ी मुसीबत को सुनने वाला कोई नहीं है।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रास्ता भटक रहे एक 11 वर्षीय बच्चे को दिनारा पुलिस ने सुरक्षित रूप से ढूंढकर उसके परिजनों से मिला दिया है। रास्ता भटक जाने के बाद दिनारा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित पाया और उसे सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया है।1
- पत्थर मारकर युवक को किया घायल, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सतनवाड़ा थाने में का मामला दर्ज शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार सतनवाड़ा कला निवासी सुधर सिंह जाटव (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान उसके घर के सामने साहब सिंह शाक्य मिला। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने पत्थर उठाकर फरियादी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर चोट आई और खून निकलने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है पत्थर मारकर युवक को किया घायल, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सतनवाड़ा थाने में का मामला दर्ज शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार सतनवाड़ा कला निवासी सुधर सिंह जाटव (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि मजदूरी कर घर लौटने के दौरान उसके घर के सामने साहब सिंह शाक्य मिला। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने पत्थर उठाकर फरियादी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर चोट आई और खून निकलने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी ने रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है1
- दतिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चिरूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फुलरा कंजर डेरा के पास जंगल में दबिश देकर 400 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000 बताई गई है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को तलाशी में 200-200 लीटर के दो प्लास्टिक ड्रमों में रखी कच्ची शराब मिली। इसके साथ ही मौके पर करीब ₹5,000 मूल्य का 100 लीटर लहान भी नष्ट किया गया। इस मामले में थाना चिरूला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव सहित चिरूला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- दतिया उपचुनाव के बीच अवधेश नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने केवल अपना चेहरा बदला है, उसका चरित्र नहीं बदला है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर अपने लिए वोट मांगे हैं।1
- दतिया जिले के भांडेर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर रामगढ़ में रामायण पाठ के उपलक्ष्य में एक श्रद्धालु द्वारा मंदिर प्रांगण में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में हुए इस कृत्य से प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के पुजारी की मौजूदगी में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया, लेकिन उनकी तरफ से इसका कोई भी विरोध नहीं किया गया। इसके साथ ही, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और तहसीलदार की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी लापरवाही और गलती खुद मंदिर के पुजारी की ही सामने आ रही है, जिन्होंने न तो इस आयोजन का कोई विरोध किया और न ही इसके बारे में पुलिस या ट्रस्ट के अध्यक्ष तहसीलदार साहब को सूचित किया। अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजरें प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि आखिर जिला कलेक्टर साहब इस गंभीर मामले में क्या एक्शन लेते हैं, या फिर इस पूरे मामले को रफा-दफा कर यहीं दबा दिया जाएगा।1
- ग्वालियर जिले के भितरवार में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) जितेंद्र नगाइच के दतिया स्थानांतरण होने पर पूरे नगर ने पलक-पावड़े बिछाकर उन्हें एक ऐतिहासिक और भावुक विदाई दी। विदाई यात्रा के दौरान हर नागरिक की आंखें नम थीं और पूरा कस्बा उनके सम्मान में सड़कों पर उतर आया। इस भव्य विदाई समारोह की शुरुआत भितरवार पुलिस थाने से हुई, जहां निवर्तमान SDOP जितेंद्र नगाइच अपनी पत्नी के साथ एक सुसज्जित बग्घी में सवार होकर निकले। मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड स्थित कृष्णा लॉज की तरफ बढ़ती इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग 'भारत माता की जय' और स्वागत के नारों से गूंज उठा। इस दौरान हाथ ठेला चालकों और मजदूरों से लेकर व्यापारियों तक ने जगह-जगह मंच लगाकर उन पर पुष्पवर्षा की और सप्रेम भेंट देकर विदा किया। विदाई यात्रा के समापन पर कृष्णा लॉज में एक भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण उपाध्याय ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे धूमेश्वर धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन महाराज ने जितेंद्र नगाइच को अपना दिव्य आशीर्वाद देकर उनके सेवाभाव की सराहना की। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक व बेदाग बताते हुए कहा कि उनके सरल व्यवहार ने प्रशासनिक दूरियों को खत्म कर दिया। वहीं, नवागत युवा SDOP गगन हनवत ने निवर्तमान अधिकारी द्वारा पुलिस और जनता के बीच स्थापित समन्वय की तारीफ की और क्षेत्र में कानून का राज व सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने जितेंद्र नगाइच को पूरी पुलिस टीम के लिए एक कुशल मार्गदर्शक और अभिभावक बताया। इस सम्मान और विदाई बेला से भावुक हुए निवर्तमान SDOP जितेंद्र नगाइच ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भितरवार की जनता और स्टाफ से मिला यह असीम प्रेम उनके जीवन की अनमोल पूंजी है, जो दतिया में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए ऊर्जा का काम करेगा। कार्यक्रम में नवागत SDOP गगन हनवत का भी फूल-मालाओं और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक विदाई समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर मन्नू यादव, पार्षद रघुवीर सिंह यादव, चीनोर थाना प्रभारी शैलेंद्र घुरैया, करहिया थाना प्रभारी संजू यादव, बेलगड़ा थाना प्रभारी महेंद्र प्रजापति, नायब तहसीलदार महाराज सिंह सगर, बिजली विभाग के एई विजय सिंह चौहान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।4
- शिवपुरी जिले की अमोला थाना पुलिस ने पिछले दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नरेंद्र लोधी (37) को गिरफ्तार कर मंगलवार को करैरा न्यायालय में पेश किया है। सिरसौद का रहने वाला आरोपी इस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पूरी की गई। इस पूरी कार्रवाई में अमोला थाना पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने मंगलवार की शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।1
- दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे इन आंदोलनकारी छात्रों की पुलिस ने एक नहीं सुनी और उन पर लाठियां बरसा दीं।1