Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद क्रिमिनलों के साथ ऐसा ही करना चाहिए बताओ मनीष लोधी और उसके साथियों का हुआ हाफ एनकाउंटर
ग्रामीण क्षेत्र की खबर
सागर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद क्रिमिनलों के साथ ऐसा ही करना चाहिए बताओ मनीष लोधी और उसके साथियों का हुआ हाफ एनकाउंटर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद क्रिमिनलों के साथ ऐसा ही करना चाहिए बताओ मनीष लोधी और उसके साथियों का हुआ हाफ एनकाउंटर2
- यहां स्थित मामा-भांजा मंदिर में श्री आदिनाथ जी को मामा तथा श्री चंद्रप्रभु जी को भांजे के रूप में मान्यता दी जाती है। इसी कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच मामा-भांजा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | विशेष रिपोर्ट 🚨 🌿 धरती में दवा उकेरा गया…! 🛕 देवरी से 8 किमी दूर है प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र शांतिधाम बीनाबारह देवरी से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध जैन अतिशय क्षेत्र शांतिधाम बीनाबारह केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जैनाचार्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी की तपोभूमि के रूप में भी अपनी विशेष पहचान रखता है। 🔴 लाल पत्थरों से निर्मित विशाल जिनालय में मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी विराजमान हैं। 🛕 धरती के तल में आज भी मौजूद प्राचीन मंदिर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा आकर्षण है धरती के तल में स्थित प्राचीन मंदिर, जहां भगवान जी की प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के भीतर आज भी दो फीट से अधिक जल भरा रहने की बात श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का विषय है। सामने प्राचीन मान स्तंभ और कुआं इस क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को और विशेष बनाते हैं। 👨👦 मामा-भांजा मंदिर भी खास पहचान यहां स्थित मामा-भांजा मंदिर में श्री आदिनाथ जी को मामा तथा श्री चंद्रप्रभु जी को भांजे के रूप में मान्यता दी जाती है। इसी कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच मामा-भांजा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। 🌾 सेवा और साधना का संगम शांतिधाम परिसर में 🔹 हथकरघा केंद्र 🔹 शांतिधारा 🔹 दयोदय गौशाला जैसी गतिविधियां भी संचालित हैं। और जब यह पूरा क्षेत्र सुखचेन नदी के किनारे स्थित हो, तो नाम में छिपा शांति और सुखचेन का भाव भी यहां की प्राकृतिक अनुभूति से जुड़ता दिखाई देता है। 📍 शांतिधाम बीनाबारह — आस्था, इतिहास, तप और प्रकृति का अनोखा संगम। 📸 GAG News | विशेष रिपोर्ट GAG news संपादक गौसेवक अखलेश गौरझामर 📱 संपर्क सूत्र: वाट्सएप एवं कॉल 7415358805 👉 हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े 👉 खबरें प्रकाशित हेतु भेजें3
- गणेश विसर्जन पर्व को लेकर पथरिया में पुलिस ने नगर भ्रमण कर निकाला पैदल मार्च, शांति बनाए रखने की अपील पथरिया। गणेश चतुर्थी एवं विसर्जन पर्व को लेकर पुलिस के द्वारा बुधवार शाम 6 बजे नगर में पैदल मार्च निकाला गया। मुख्य रूप से एसपी आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश, एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र जगत के नेतृत्व में शाम 6 बजे थाना परिसर से मार्च शुरू हुआ। पुलिस टीम ने गणेश प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयोजकों से शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने गुंडा व असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल मार्च करनारी थाना मार्ग से कृषि उपज मंडी, स्टेशन रोड, आंबेडकर तिराहा, संजय चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से निकला।1
- पीले चावल देकर कलेक्टर को गांव आने का न्योता, पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग पीले चावल देकर कलेक्टर को गांव आने का न्योता, पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग1
- *पटेरा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, लाखों का माल बरामद* *पटेरा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, लाखों का माल बरामद* पटेरा। पटेरा थाना क्षेत्र में भागचंद बर्मन के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घर से करीब 6 से 7 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पटेरा पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ के साथ चोरी गए सामान की तलाश की। पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी का माल बरामद कर उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से चोरी की वारदात का खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा है।1
- दमोह जनपद पंचायत की बालाकोट पंचायत में प्राथमिक शाला की छत भरभरा कर गिरी दमोह जनपद पंचायत की बालाकोट पंचायत में प्राथमिक शाला की छत आज सुबह भरभरा कर गिर गई जिसकी मरम्मत के लिए पिछले वर्ष ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा राशि निकाली गई थी लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया जिससे बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बालाकोट पंचायत भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका आम जनों के शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती कयोंकि वो भी 5,,% लेते है बालाकोट पंचायत में कई कार्य ऐसे है जिन्हें की बिना कार्य किए लाखों की राशि का भुगतान कर दिया गया गया2
- दशकों पुरानी परंपरा के साथ निकला ढोल ग्यारस का विमान श्री जानकी रमण जी ने बारात के साथ किया नौका विहार, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह गौरझामर सागर जिले की धर्मनगरी गौरझामर में दशकों पुरानी धार्मिक परंपरा के तहत ढोल ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जानकी रमण जी का विमान बारात के साथ जल विहार के लिए निकला। विमान के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा। शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल-नगाड़े, श्रीराम धुन मंडली और घंटा वादक चल रहे थे। इसके पीछे चंवर डुलाते सेवक तथा विमान में विराजमान श्री जानकी रमण जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं का समूह भजन-कीर्तन करते हुए चल रहा था, वहीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विमान के साथ यात्रा की। विमान श्री खेरापति मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर होते हुए जल विहार के लिए गुगवारा घाट पहुंचा। यहां पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान श्री जानकी रमण जी का जल विहार कराया गया। इसके बाद विमान बड़ा गुगवारा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचा, जिसे परंपरा के अनुसार भगवान का ससुराल माना जाता है। यहां भगवान का एक दिन विश्राम रहेगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार अगले दिन विमान बड़ा गुगवारा से हाता एवं मुख्य मार्ग होते हुए गौरझामर के विभिन्न मोहल्लों से निकलेगा और बड़े जैन मंदिर के मार्ग से श्री जानकी रमण मंदिर, शाला मोहल्ला पहुंचेगा। विमान के स्वागत को लेकर नगर में भी विशेष उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने रंगोली सजाई, लीपाई की तथा कलश और दीपक रखकर भगवान की आरती उतारी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग देखते ही बनी।2
- 🚨 दमोह में बस कर्मचारियों के बीच मारपीट! जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप बस कर्मचारियों के बीच आपस में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट के सामने इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 📍 स्थान: महाराणा प्रताप चौक, जबलपुर नाका, दमोह Damoh Police | PRO Damoh से मामले में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा। #Damoh #DamohNews #दमोह #BreakingNews #JabalpurNaka #MaharanaPratapChowk #DamohPolice1