Shuru
Apke Nagar Ki App…
चरखी दादरी जिले में तेज हवा के साथ आई बारिश व ओलावृष्टि ने जमीन पर बिछाई फसलें, किसानों को नुकसान
Sandeep sheoran
चरखी दादरी जिले में तेज हवा के साथ आई बारिश व ओलावृष्टि ने जमीन पर बिछाई फसलें, किसानों को नुकसान
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Sandeep sheoran1
- Post by PPT News1
- चरखी दादरी:- क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव कान्हड़ा, कादमा, बडराई, नौरंगाबास जाटान, माई कलां, रामबास, कारी , दगडौली, धनासरी, निमड़-बडेसरा, चांदवास सहित आसपास के दर्जनों गांवों में ओलों की मार से गेहूं, सरसों व टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने कुछ ही मिनटों में खेतों का मंजर बदल दिया। गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई, सरसों की फलियां टूटकर बिखर गईं, जबकि टमाटर की फसल लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत गिरदावरी करवाने की मांग की है ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। साथ ही शीघ्र व उचित मुआवजा देने, फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी करने और विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग भी उठाई गई है। किसान पवन फौजी कान्हड़ा, बिरेंद्र बडराई, अजीत कादमा, नौरंगाबास जाटान सरपंच राजा, नवीन रामबास, चरण सिंह, सुमित, नीरज कान्हड़ा, राकेश चहल बडेसरा सुनील बीडीसी चांदवास ने बताया कि गेहूं, सरसों के साथ टमाटर की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन जल्द गिरदावरी कर मुआवजा दे। किसानों के अनुसार कान्हड़ा, कादमा और नौरंगाबास जाटान, बडराई क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक संकट से उबारा जा सके।4
- Post by JONY KUMAR1
- Post by NCR Mahendragarh1
- Post by शादी राम1
- Post by Bolti Awaaz news1
- भिवानी1