logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस नोट जिला पुलिस भिवानी दिनांक: 1 अप्रैल 2026 *सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा 21 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दिनांक 30.03.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ सिवानी क्षेत्र में कोर्ट परिसर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हिसार से मादक पदार्थ लेकर रुपाणा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर पहुंचने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की और रेस्टोरेंट के बाहर से दो व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम 16 मिलीग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुआ। *गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र राकेश निवासी बालाजी कॉलोनी भिवानी तथा अजय पुत्र सुरेश निवासी बालाजी कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुमित चाय की दुकान चलाता है, जबकि अजय वेल्डिंग का कार्य करता है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

2 hrs ago
user_JONY KUMAR
JONY KUMAR
Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by JONY KUMAR
    1
    Post by JONY KUMAR
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Sandeep sheoran
    1
    Post by Sandeep sheoran
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • चरखी दादरी:- क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव कान्हड़ा, कादमा, बडराई, नौरंगाबास जाटान, माई कलां, रामबास, कारी , दगडौली, धनासरी, निमड़-बडेसरा, चांदवास सहित आसपास के दर्जनों गांवों में ओलों की मार से गेहूं, सरसों व टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने कुछ ही मिनटों में खेतों का मंजर बदल दिया। गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई, सरसों की फलियां टूटकर बिखर गईं, जबकि टमाटर की फसल लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत गिरदावरी करवाने की मांग की है ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। साथ ही शीघ्र व उचित मुआवजा देने, फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी करने और विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग भी उठाई गई है। किसान पवन फौजी कान्हड़ा, बिरेंद्र बडराई, अजीत कादमा, नौरंगाबास जाटान  सरपंच राजा, नवीन रामबास, चरण सिंह, सुमित, नीरज कान्हड़ा, राकेश चहल बडेसरा सुनील बीडीसी चांदवास ने बताया कि गेहूं, सरसों के साथ टमाटर की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन जल्द गिरदावरी कर मुआवजा दे। किसानों के अनुसार कान्हड़ा, कादमा और नौरंगाबास जाटान, बडराई क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक संकट से उबारा जा सके।
    4
    चरखी दादरी:- क्षेत्र में हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव कान्हड़ा, कादमा, बडराई, नौरंगाबास जाटान, माई कलां, रामबास, कारी , दगडौली, धनासरी, निमड़-बडेसरा, चांदवास सहित आसपास के दर्जनों गांवों में ओलों की मार से गेहूं, सरसों व टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
तेज हवा और बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने कुछ ही मिनटों में खेतों का मंजर बदल दिया। गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई, सरसों की फलियां टूटकर बिखर गईं, जबकि टमाटर की फसल लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
किसानों ने प्रशासन से तुरंत गिरदावरी करवाने की मांग की है ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। साथ ही शीघ्र व उचित मुआवजा देने, फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी करने और विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग भी उठाई गई है।
किसान पवन फौजी कान्हड़ा, बिरेंद्र बडराई, अजीत कादमा, नौरंगाबास जाटान  सरपंच राजा, नवीन रामबास, चरण सिंह, सुमित, नीरज कान्हड़ा, राकेश चहल बडेसरा सुनील बीडीसी चांदवास ने बताया कि गेहूं, सरसों के साथ टमाटर की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन जल्द गिरदावरी कर मुआवजा दे।
किसानों के अनुसार कान्हड़ा, कादमा और नौरंगाबास जाटान, बडराई क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक संकट से उबारा जा सके।
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    TV News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • हरियाणा में अब बाहर की दवा लिखी तो फंसेंगे डॉक्टर! CM सैनी का बड़ा आदेश
    1
    हरियाणा में अब बाहर की दवा लिखी तो फंसेंगे डॉक्टर! CM सैनी का बड़ा आदेश
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    18 hrs ago
  • Post by NCR Mahendragarh
    1
    Post by NCR Mahendragarh
    user_NCR Mahendragarh
    NCR Mahendragarh
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • Post by शादी राम
    1
    Post by शादी राम
    user_शादी राम
    शादी राम
    महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • भिवानी
    1
    भिवानी
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.