Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिल्ली ACP को प्रोटेक्ट करना पड़ा भारी! - PGS India News
PGS INDIA NEWS
अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिल्ली ACP को प्रोटेक्ट करना पड़ा भारी! - PGS India News
More news from राजस्थान and nearby areas
- अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिल्ली ACP को प्रोटेक्ट करना पड़ा भारी! - PGS India News1
- चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक 🚨 चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक चिड़ावा में जयपुर हॉस्पिटल के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। फिलहाल मरीज का इलाज जयपुर के साकेत अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या मरीज के इलाज में लापरवाही हुई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर का पक्ष सामने आना बाकी है। 📢 आपकी राय में ऐसे मामलों की जांच किस तरह होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। 📍 खबर आस पास झुंझुनूं #चिड़ावा #झुंझुनूं #जयपुरहॉस्पिटल #BreakingNews #HospitalNews #JhunjhunuNews #खबरआसपासझुंझुनूं1
- पिलानी में सब्जी व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट, बाजार में चले लात-घूंसे! पिलानी। कस्बे में सब्जी मंडी के अंदर व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान लात-घूंसे चलते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम 16 नवंबर तक जिले में स्थित नजदीकी राजकीय आईटीआई में करवाएं पंजीकरण नारनौल, 4 नवंबर । जिला युवा महोत्सव-2026 को लेकर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने बुधवार को लघु सचिवालय, नारनौल में विभाग द्वारा गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी की बैठक ली। डॉ मंगलसेन ने बताया कि यह आयोजन 19 और 20 नवंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 16 नवंबर तक ज़िलें मे स्थिति नजदीकी राजकीय आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा (युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग) की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ( आयु की गणना 17 अगस्त, 2026 तक की जाएगी) उन्होंने बताया कि महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई है। जिला स्तर पर हर विधा में पहला स्थान पाने वाले विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जहां से चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रिंसिपल खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 6 विधाओं में होंगी।1
- शराब कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड: नारनौल में पहले घर पहुंची जांच एजेंसियां, गैंगस्टर चीकू से थी नजदीकियां*l Haryana breaking news l *नारनौल में अंकुश गोयल के घर के बाहर खड़ी टीम।* हरियाणा के नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार को शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गुरुग्राम में दिसंबर 2025 में सामने आए करीब 10 करोड़ रुपए के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़ी है।1
- एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान चूरू। गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के के शर्मा ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।संस्था सचिव एल एन इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत उद्बोधन में प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।1
- आर्मी जवानों के साथ मारपीट करने वालों को पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर कर लिया गिरफ्तार1
- हिसार: 12 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत आदमपुर में दोस्त के घर अलमारी में रखे डिब्बे से मिली पिस्तौल । घटना के दौरान गोली चलने की खबर, पुलिस मामले की जाँच में जुटी1