logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान चूरू। गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के के शर्मा ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।संस्था सचिव एल एन इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत उद्बोधन में प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

15 hrs ago
user_Interviewer India
Interviewer India
पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
15 hrs ago

एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान चूरू। गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के के शर्मा ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।संस्था सचिव एल एन इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत उद्बोधन में प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान चूरू। गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के के शर्मा ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।संस्था सचिव एल एन इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत उद्बोधन में प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
    1
    एसके मेमोरियल स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
चूरू। गढ़ के पीछे स्थित एसके मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में चूरू नगर परिषद सभापति विनय गोयनका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कैप्टन के के शर्मा ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विनय गोयनका ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करती है।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।संस्था सचिव एल एन इंदौरिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। स्वागत उद्बोधन में प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने कहा कि विद्यालय ने पिछले कई वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सम्मान हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *चूरू जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, सात पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान* *जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, सात पंचायत समितियों में औसत 73.08 प्रतिशत मतदान* चूरू । पंचायत राज आम चुनाव-2026 के मध्यनजर मंगलवार को चूरू जिले में प्रथम चरण (राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण) में चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई तथा सातों पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिलेवासियों की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता एवं सकारात्मक सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया। इसी क्रम में उन्होेंने पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के अन्तर्गत जिले में प्रथम चरण में पंचायत समिति बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व एवं भानीपुरा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार, 05 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने वाले मतदान में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। *सात पंचायत समितियों में हुआ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान* उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि मंगलवार को हुए मतदान में जिले के मतदाताओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि चूरू जिला परिषद के लिए पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से 454416 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के साथ 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सभी सातों पंचायत समितियों सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से कुल 454416 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सरदारशहर के कुल 79203 मतदाताओं में से 61111 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.16 प्रतिशत मतदान, सरदारशहर पूर्व केे कुल 74622 मतदाताओं में से 51116 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.50 प्रतिशत मतदान, भानीपुरा पंचायत समिति केे कुल 87878 मतदाताओं में से 67786 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.13 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ पंचायत समिति के कुल 99017 मतदाताओं में से 71290 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 72 प्रतिशत मतदान, चांदगोठी पंचायत समिति के कुल 84833 मतदाताओं में से 56873 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 67.04 प्रतिशत मतदान, बीदासर पंचायत समिति के कुल 126341 मतदाताओं में से 92294 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 73.05 प्रतिशत मतदान व सिद्धमुख पंचायत समिति के कुल 69864 मतदाताओं में से 53946 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ।
    1
    *चूरू जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, सात पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान*

*जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, सात पंचायत समितियों में औसत 73.08 प्रतिशत मतदान*
चूरू । पंचायत राज आम चुनाव-2026 के मध्यनजर मंगलवार को चूरू जिले में प्रथम चरण (राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तृतीय चरण) में चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए पंचायत समिति सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई तथा सातों पंचायत समितियों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिलेवासियों की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आमजन की सक्रिय सहभागिता, जागरूकता एवं सकारात्मक सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं सुचारू संचालन में मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में सहयोग मिला। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया। इसी क्रम में उन्होेंने पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के अन्तर्गत जिले में प्रथम चरण में पंचायत समिति बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व एवं भानीपुरा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार, 05 नवंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक होने वाले मतदान में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। 
*सात पंचायत समितियों में हुआ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान*
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि मंगलवार को हुए मतदान में जिले के मतदाताओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि चूरू जिला परिषद के लिए पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से 454416 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार के प्रयोग के साथ 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सभी सातों पंचायत समितियों सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा़, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर व सिद्धमुख में सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु पंजीकृत कुल 621758 मतदाताओं में से कुल 454416 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ औसत 73.08 प्रतिशत मतदान हुआ। 
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सरदारशहर के कुल 79203 मतदाताओं में से 61111 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.16 प्रतिशत मतदान, सरदारशहर पूर्व केे कुल 74622 मतदाताओं में से 51116 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 68.50 प्रतिशत मतदान, भानीपुरा पंचायत समिति केे कुल 87878 मतदाताओं में से 67786 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.13 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ पंचायत समिति के कुल 99017 मतदाताओं में से 71290 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 72 प्रतिशत मतदान, चांदगोठी पंचायत समिति के कुल 84833 मतदाताओं में से 56873 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 67.04 प्रतिशत मतदान, बीदासर पंचायत समिति के कुल 126341 मतदाताओं में से 92294 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 73.05 प्रतिशत मतदान व सिद्धमुख पंचायत समिति के कुल 69864 मतदाताओं में से 53946 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ।
    user_Mangilal Sihag
    Mangilal Sihag
    Local News Reporter तारानगर, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • panchayat election Rajasthan,,5 october राजस्थान पंचायत चुनाव राजस्थान पंचायत चुनाव आयोग ने आज दिनांक 5अक्टूबर को घोषित किया है
    1
    panchayat election Rajasthan,,5 october राजस्थान पंचायत चुनाव 
राजस्थान पंचायत चुनाव आयोग ने आज दिनांक 5अक्टूबर को घोषित किया है
    user_Parbhu Ram
    Parbhu Ram
    Local News Reporter भानीपुरा, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिल्ली ACP को प्रोटेक्ट करना पड़ा भारी! - PGS India News
    1
    अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिल्ली ACP को प्रोटेक्ट करना पड़ा भारी! - PGS India News
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक 🚨 चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक चिड़ावा में जयपुर हॉस्पिटल के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। फिलहाल मरीज का इलाज जयपुर के साकेत अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ⚠️ बड़ा सवाल: क्या मरीज के इलाज में लापरवाही हुई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर का पक्ष सामने आना बाकी है। 📢 आपकी राय में ऐसे मामलों की जांच किस तरह होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। 📍 खबर आस पास झुंझुनूं #चिड़ावा #झुंझुनूं #जयपुरहॉस्पिटल #BreakingNews #HospitalNews #JhunjhunuNews #खबरआसपासझुंझुनूं
    1
    चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक
🚨 चिड़ावा के जयपुर हॉस्पिटल में हंगामा! डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने के गंभीर आरोप, मरीज की हालत नाजुक
चिड़ावा में जयपुर हॉस्पिटल के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। फिलहाल मरीज का इलाज जयपुर के साकेत अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
⚠️ बड़ा सवाल: क्या मरीज के इलाज में लापरवाही हुई? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर का पक्ष सामने आना बाकी है।
📢 आपकी राय में ऐसे मामलों की जांच किस तरह होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
📍 खबर आस पास झुंझुनूं
#चिड़ावा #झुंझुनूं #जयपुरहॉस्पिटल #BreakingNews #HospitalNews #JhunjhunuNews #खबरआसपासझुंझुनूं
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिलानी में सब्जी व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट, बाजार में चले लात-घूंसे! पिलानी। कस्बे में सब्जी मंडी के अंदर व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान लात-घूंसे चलते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    पिलानी में सब्जी व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट, बाजार में चले लात-घूंसे!
पिलानी। कस्बे में सब्जी मंडी के अंदर व्यापारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट के दौरान लात-घूंसे चलते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Madhudahiyareporter 𝕐𝕒𝕤𝕕𝕖𝕖𝕡 𝕂𝕙𝕒𝕓𝕒𝕣
    Madhudahiyareporter 𝕐𝕒𝕤𝕕𝕖𝕖𝕡 𝕂𝕙𝕒𝕓𝕒𝕣
    Local News Reporter बुहाना, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम 16 नवंबर तक जिले में स्थित नजदीकी राजकीय आईटीआई में करवाएं पंजीकरण नारनौल, 4 नवंबर । जिला युवा महोत्सव-2026 को लेकर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने बुधवार को लघु सचिवालय, नारनौल में विभाग द्वारा गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी की बैठक ली। डॉ मंगलसेन ने बताया कि यह आयोजन 19 और 20 नवंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 16 नवंबर तक ज़िलें मे स्थिति नजदीकी राजकीय आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा (युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग) की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ( आयु की गणना 17 अगस्त, 2026 तक की जाएगी) उन्होंने बताया कि महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई है। जिला स्तर पर हर विधा में पहला स्थान पाने वाले विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जहां से चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रिंसिपल खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 6 विधाओं में होंगी।
    1
    जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में
जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में
विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम
16 नवंबर तक जिले में स्थित नजदीकी राजकीय आईटीआई में करवाएं पंजीकरण
नारनौल, 4 नवंबर । जिला युवा महोत्सव-2026 को लेकर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने बुधवार को लघु सचिवालय, नारनौल में विभाग द्वारा गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी की बैठक ली।
डॉ मंगलसेन ने बताया कि
यह आयोजन 19 और 20 नवंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 16 नवंबर तक ज़िलें मे स्थिति नजदीकी राजकीय आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा (युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग) की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ( आयु की गणना 17 अगस्त, 2026 तक की जाएगी)
उन्होंने बताया कि महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई है। जिला स्तर पर हर विधा में पहला स्थान पाने वाले विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जहां से चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रिंसिपल खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 6 विधाओं में होंगी।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नगर परिषद के ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर धरना चूरू। शहर में सोती भवन के पास नगर परिषद के कचरा संग्रहण ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय विनोद खटीक की मौत के मामले में मंगलवार सुबह आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों, वार्डवासियों और एससी समाज के लोगों ने राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    नगर परिषद के ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर धरना
चूरू। शहर में सोती भवन के पास नगर परिषद के कचरा संग्रहण ट्रैक्टर की चपेट में आने से 38 वर्षीय विनोद खटीक की मौत के मामले में मंगलवार सुबह आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों, वार्डवासियों और एससी समाज के लोगों ने राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.