Shuru
Apke Nagar Ki App…
RISHI RAI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।1
- गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।1
- देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे। विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- आजमगढ़ के जहानागंज में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 जुलाई (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं श्री बजरंग सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शिविर का आयोजन स्व. डॉ. धर्मराज सिंह एवं स्व. डॉ. मंगला सिंह के दवाखाना परिसर, पोस्ट ऑफिस के नीचे, जहानागंज में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद की पहचान की जाएगी, जिसके बाद चयनित मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आंखों की समस्या या मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 8545077451 एवं 9532939379 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने ओपी राजभर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओपी राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'नामर्द पुरुष' करार दिया है।1
- मऊ के घोसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में नाबालिगों द्वारा पुल से छलांग लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस खतरनाक कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 17 जुलाई का है, जब खुटवा चक खुटवा गांव निवासी नेहा (पत्नी दिक्षित) की तहरीर पर मेंहनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही आकाश (पुत्र अमरजीत) ने बच्चों के विवाद के बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह करीब 9:35 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अजय राय की पुलिस टीम ने आरोपी आकाश (25 वर्ष) को अक्षैबर पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।1