Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने ओपी राजभर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओपी राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'नामर्द पुरुष' करार दिया है।
Sadik Ahmad Journalist
समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने ओपी राजभर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओपी राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'नामर्द पुरुष' करार दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने ओपी राजभर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओपी राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'नामर्द पुरुष' करार दिया है।1
- #बिना #बोले #viral #होके दिखाता हु #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #like #follow #love1
- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त कर दिया है। अनशन खत्म करने के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह वहां पहुंचे। एक वायरल वीडियो में दोनों नेता सोनम वांगचुक की सहायता करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो भी उनके साथ मौजूद रहीं। अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि वह अपना व्रत तोड़कर बेहद आभारी और प्रसन्न हैं। उन्होंने अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। इस दौरान वह अपनी पत्नी की ओर मुड़कर भावुक हो गए और कहा कि गीतांजलि हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल धन्यवाद नहीं देना चाहते, बल्कि अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं। यह पल उनके लंबे संघर्ष और परिवार के सहयोग का प्रतीक बनकर सामने आया।1
- गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।1
- बक्सर जिले के डुमरांव स्थित सुमित्रा महिला महाविद्यालय में आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की विशेष परेड और अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अमृता सिंह ने किया। उन्होंने कैडेटों को परेड की बारीकियों, अनुशासन, समयपालन और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अभ्यास के दौरान एनसीसी कैडेट कंचन कुमारी, पायल कुमारी, रौनक कुमारी, प्रिया कुमारी, कृति कुमारी, संजना कुमारी, सोनी कुमारी, मुस्कान कुमारी और अर्चना कुमारी सहित अन्य कैडेटों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मार्च-पास्ट, सलामी और परेड का अभ्यास किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. अमृता सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्र के गौरव, बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कैडेटों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए परिसर में देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।4
- Post by SONI DEVI1
- 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।1
- बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा की बदमाशों ने ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, रामब्यास वर्मा गुरुवार की रात भोजन करने के बाद घर से करीब 400 मीटर दूर ट्यूबेल पर बनी झोपड़ी में सोने गए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह झोपड़ी में उनका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बांसडीह क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे थाना सहतवार पर डायल 112 के माध्यम से हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में मौके पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की कड़ी निंदा की। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पांडेय तथा विनय शंकर तिवारी सहित अन्य नेताओं ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।1