logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।

13 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 22 जुलाई 2026 को बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में एक बाइक सवार हमलावर ने व्यक्ति की पीठ में चाकू से वार कर दिया। वारदात के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में सुखपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एएसपी (दक्षिण) संजय वर्मा ने बताया कि घटना की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    22 जुलाई 2026 को बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना में एक बाइक सवार हमलावर ने व्यक्ति की पीठ में चाकू से वार कर दिया। वारदात के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले में सुखपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एएसपी (दक्षिण) संजय वर्मा ने बताया कि घटना की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।
    1
    गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं।

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे। विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे।

विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज परिसर में समाजवादी छात्र सभा ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय को बचाने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों की गरिमा तथा स्वायत्तता बनाए रखने के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को विवाद और विध्वंस का नहीं, बल्कि संरक्षण और विकास का विषय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र सभा विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करती है और इस लोकतांत्रिक हस्ताक्षर अभियान के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय के भविष्य और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अभियान में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, सलोवा के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू, दिलीप, प्रेम और दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज परिसर में समाजवादी छात्र सभा ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय को बचाने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों की गरिमा तथा स्वायत्तता बनाए रखने के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया।

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को विवाद और विध्वंस का नहीं, बल्कि संरक्षण और विकास का विषय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र सभा विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करती है और इस लोकतांत्रिक हस्ताक्षर अभियान के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय के भविष्य और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अभियान में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, सलोवा के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू, दिलीप, प्रेम और दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।
    1
    नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांकीपुर में कमल का बटन दबाने से पहले इस लड़के की बात ज़रूर सुन लीजिएगा। यह लड़का अपने बिहार का ही है।
    1
    बांकीपुर में कमल का बटन दबाने से पहले इस लड़के की बात ज़रूर सुन लीजिएगा। यह लड़का अपने बिहार का ही है।
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    12 hrs ago
  • देवरिया के सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने छात्र आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना की। सपा नेता ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर निष्ठुरता से बल प्रयोग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए और कई को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने 20 जुलाई की घटना को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया और दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिसके वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता ने जंतर-मंतर से पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हटाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देशभर के युवाओं में आक्रोश बढ़ा और वे संसद मार्च में स्वतः शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों ने छात्रों और पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया। सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि सादे वेश में डंडे लेकर हमला करने वाले ये लोग कौन थे? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने अपने लोगों को सादे कपड़ों में भेजकर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने इस व्यवस्था की तुलना जर्मनी में हिटलर की निजी पुलिस से करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सपा नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने छात्र-छात्राओं के समर्थन में प्रमुखता से आवाज उठाई है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से तुरंत इस्तीफा दें। इसके साथ ही उन्होंने हिरासत में लिए गए सभी छात्र-छात्राओं और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सम्मानपूर्वक रिहा करने की मांग की।
    4
    देवरिया के सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने छात्र आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना की। सपा नेता ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर निष्ठुरता से बल प्रयोग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए और कई को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने 20 जुलाई की घटना को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया और दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया, जिसके वीडियो सामने आ रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता ने जंतर-मंतर से पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हटाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देशभर के युवाओं में आक्रोश बढ़ा और वे संसद मार्च में स्वतः शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोगों ने छात्रों और पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया। सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि सादे वेश में डंडे लेकर हमला करने वाले ये लोग कौन थे? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने अपने लोगों को सादे कपड़ों में भेजकर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने इस व्यवस्था की तुलना जर्मनी में हिटलर की निजी पुलिस से करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सपा नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव समेत समाजवादी पार्टी के सांसदों ने छात्र-छात्राओं के समर्थन में प्रमुखता से आवाज उठाई है, जिसकी देशभर में सराहना हो रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से तुरंत इस्तीफा दें। इसके साथ ही उन्होंने हिरासत में लिए गए सभी छात्र-छात्राओं और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सम्मानपूर्वक रिहा करने की मांग की।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • राहुल गांधी हर अन्याय के खिलाफ और हर भारतीय के साथ उनके हर संघर्ष में हमेशा खड़े रहे हैं। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से लेकर हर नागरिक के संघर्ष तक, वे लगातार हर भारतीय के साथ मजबूती से बने रहे हैं।
    1
    राहुल गांधी हर अन्याय के खिलाफ और हर भारतीय के साथ उनके हर संघर्ष में हमेशा खड़े रहे हैं। अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से लेकर हर नागरिक के संघर्ष तक, वे लगातार हर भारतीय के साथ मजबूती से बने रहे हैं।
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.