माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और
कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए
तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
- गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।1
- Post by SONI DEVI1
- नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।1
- अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया।1
- 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।1
- देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे। विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।3
- गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 30 गौवंश मिले, जिनमें से 17 जीवित और 13 मृत अवस्था में पाए गए। ट्रक से फरार हुए आरोपी की तलाश के दौरान रायपुर-बाघपुर अंडरपास के पास पुलिस का सामना संदिग्ध से हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी जावेद आलम के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गाजीपुर, गोरखपुर और जौनपुर में गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।1