logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।

3 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

नीट पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी जी का बयान सामने आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी का 22 जुलाई 2026 की देर रात लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है और इसके साथ ही निजामाबाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले के बिन्दवल गांव में जन्मे आलम बदी आज़मी ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और राजनीति में आने के बाद सादगी, ईमानदारी तथा जनसेवा को ही अपनी मुख्य पहचान बनाया। राजनीतिक सफर की शुरुआत में वे वर्ष 1996 में पहली बार निजामाबाद से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा भेजा। हालांकि वर्ष 2007 के चुनाव में उन्हें बसपा प्रत्याशी अंगद यादव से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को 34,187 मतों से पराजित कर पांचवीं बार जीत दर्ज की। अपने लगभग 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सपा सरकार के दौरान उन्हें कई बार मंत्री पद का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा करने की बात कहकर इसे अस्वीकार कर दिया था। पांच बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। वे आजमगढ़ शहर के कुर्मीटोला स्थित अपने साधारण टीनशेड वाले घर में ही रहते थे और लग्जरी गाड़ियों के बजाय अक्सर रोडवेज बस, साइकिल तथा स्कूटर से सफर करते थे। चुनाव प्रचार में बेहद कम खर्च करना और आम जनता के बीच उनकी समस्याएं सुनना ही उनकी प्राथमिकता रहती थी। उनके परिवार में पत्नी कुदसिया खान, 6 बेटे, 1 बेटी, बहुएं, पौत्र और पौत्रियां हैं। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, और देवपुरिया टाइम्स परिवार ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    1
    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी का 22 जुलाई 2026 की देर रात लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है और इसके साथ ही निजामाबाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले के बिन्दवल गांव में जन्मे आलम बदी आज़मी ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और राजनीति में आने के बाद सादगी, ईमानदारी तथा जनसेवा को ही अपनी मुख्य पहचान बनाया।

राजनीतिक सफर की शुरुआत में वे वर्ष 1996 में पहली बार निजामाबाद से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा भेजा। हालांकि वर्ष 2007 के चुनाव में उन्हें बसपा प्रत्याशी अंगद यादव से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को 34,187 मतों से पराजित कर पांचवीं बार जीत दर्ज की। अपने लगभग 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सपा सरकार के दौरान उन्हें कई बार मंत्री पद का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा करने की बात कहकर इसे अस्वीकार कर दिया था।

पांच बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। वे आजमगढ़ शहर के कुर्मीटोला स्थित अपने साधारण टीनशेड वाले घर में ही रहते थे और लग्जरी गाड़ियों के बजाय अक्सर रोडवेज बस, साइकिल तथा स्कूटर से सफर करते थे। चुनाव प्रचार में बेहद कम खर्च करना और आम जनता के बीच उनकी समस्याएं सुनना ही उनकी प्राथमिकता रहती थी। उनके परिवार में पत्नी कुदसिया खान, 6 बेटे, 1 बेटी, बहुएं, पौत्र और पौत्रियां हैं। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, और देवपुरिया टाइम्स परिवार ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज परिसर में समाजवादी छात्र सभा ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय को बचाने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों की गरिमा तथा स्वायत्तता बनाए रखने के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को विवाद और विध्वंस का नहीं, बल्कि संरक्षण और विकास का विषय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र सभा विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करती है और इस लोकतांत्रिक हस्ताक्षर अभियान के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय के भविष्य और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अभियान में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, सलोवा के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू, दिलीप, प्रेम और दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज परिसर में समाजवादी छात्र सभा ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय को बचाने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों की गरिमा तथा स्वायत्तता बनाए रखने के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया।

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को विवाद और विध्वंस का नहीं, बल्कि संरक्षण और विकास का विषय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र सभा विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करती है और इस लोकतांत्रिक हस्ताक्षर अभियान के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय के भविष्य और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अभियान में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, सलोवा के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू, दिलीप, प्रेम और दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जल्द ही एक सख्त कानून बनाया जाएगा। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सरकार संसद में एक नया बिल पेश करने जा रही है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार किया जा सके।
    1
    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जल्द ही एक सख्त कानून बनाया जाएगा। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सरकार संसद में एक नया बिल पेश करने जा रही है, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार किया जा सके।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।
    2
    छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट-महुआनी अहिल्यापुर लिंक रोड के पास से सुनील यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। बरवा गोरस्थान निवासी सुनील को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध देशी तमंचे बरामद किए हैं। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-477/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में अपहरण, दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष गिरी, कांस्टेबल कविन्द्र सिंह और कांस्टेबल आदित्य पटेल शामिल रहे।
    2
    देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट-महुआनी अहिल्यापुर लिंक रोड के पास से सुनील यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। बरवा गोरस्थान निवासी सुनील को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध देशी तमंचे बरामद किए हैं।

मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-477/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में अपहरण, दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष गिरी, कांस्टेबल कविन्द्र सिंह और कांस्टेबल आदित्य पटेल शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया के भलुअनी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए वारंटी की पहचान कुवर प्रताप, पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी, थाना भलुअनी के रूप में हुई है। न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03, देवरिया द्वारा 'रंजना बनाम कुवर' वाद में जारी भरण-पोषण वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में भलुअनी थाने की महिला उपनिरीक्षक ज्योति और कांस्टेबल अरविन्द यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    देवरिया के भलुअनी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पकड़े गए वारंटी की पहचान कुवर प्रताप, पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी, थाना भलुअनी के रूप में हुई है। न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03, देवरिया द्वारा 'रंजना बनाम कुवर' वाद में जारी भरण-पोषण वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में भलुअनी थाने की महिला उपनिरीक्षक ज्योति और कांस्टेबल अरविन्द यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.