logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।

18 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ के घोसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में नाबालिगों द्वारा पुल से छलांग लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस खतरनाक कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मऊ के घोसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में नाबालिगों द्वारा पुल से छलांग लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस खतरनाक कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।
    1
    359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबल दावेदार डॉ. विजय रंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सिकंदरपुर क्षेत्र में समस्याओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे जनप्रतिनिधि बनेंगे, तभी सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गुलाब और चमेली की खेती, स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल, स्कूल, बच्चों के खेलने का मैदान, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को दूर करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

इसके साथ ही डॉ. विजय रंजन ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 का चुनाव बिल्कुल नजदीक है और समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि हर बूथ को जिताकर एक बार फिर से कमल खिलाया जा सके।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे। विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई से मोहाव काली मंदिर के पास चल रही क्रमिक भूख हड़ताल उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत बरहज-सोनू घाट मार्ग के गड्ढों की मरम्मत, मोहन सेतु के निर्माण हेतु धन आवंटित करने, बरहज नगर पालिका के वार्ड संख्या-24 स्थित लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा परसिया विशुनपुर देवार में हो रहे कटान को रोकने की मांग कर रहे थे।

विजय रावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत के लिए गिट्टी गिरा दी गई है और लंगड़ा पोल की स्ट्रीट लाइट को 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का आश्वासन मिला है। अन्य मांगों को शासन में भेजकर शीघ्र समाधान का भरोसा एसडीएम द्वारा दिए जाने के बाद ही हड़ताल समाप्त की गई। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में जनहित की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी बरहज में व्यापक जन आंदोलन करेगी।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को विकास कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बरहज-सोनू घाट मार्ग वर्षों से बदहाल है और भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। इस दौरान बाबूलाल यादव, रामबचन सिंह यादव, गुड्डू यादव, विकास यादव, दिनेश कुमार, अमित प्रधान, राजन मिश्रा, अमरेंद्र यादव, फरेन्द्र यादव, अनरुद्ध यादव, अभिषेक यादव, छेदी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दुर्गेश गौड़ और भोला गौड़ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजमगढ़ के जहानागंज में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 जुलाई (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं श्री बजरंग सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शिविर का आयोजन स्व. डॉ. धर्मराज सिंह एवं स्व. डॉ. मंगला सिंह के दवाखाना परिसर, पोस्ट ऑफिस के नीचे, जहानागंज में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद की पहचान की जाएगी, जिसके बाद चयनित मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आंखों की समस्या या मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 8545077451 एवं 9532939379 पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    आजमगढ़ के जहानागंज में जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 जुलाई (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं श्री बजरंग सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शिविर का आयोजन स्व. डॉ. धर्मराज सिंह एवं स्व. डॉ. मंगला सिंह के दवाखाना परिसर, पोस्ट ऑफिस के नीचे, जहानागंज में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद की पहचान की जाएगी, जिसके बाद चयनित मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आंखों की समस्या या मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 8545077451 एवं 9532939379 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।
    2
    छात्रों के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री एकेशर्मा का पोस्टर फाड़ने और भाजपा के झंडे को रौंदने के आरोप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

दरअसल, बीते दिन सपा कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के पक्ष में रैली निकाली जा रही थी, उसी दौरान कैबिनेट मंत्री का पोस्टर फाड़ा गया था। पोस्टर फाड़े जाने और भाजपा का झंडा रौंदे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इस पूरी घटना और दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने मीडिया को दी है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी का 22 जुलाई 2026 की देर रात लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है और इसके साथ ही निजामाबाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले के बिन्दवल गांव में जन्मे आलम बदी आज़मी ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और राजनीति में आने के बाद सादगी, ईमानदारी तथा जनसेवा को ही अपनी मुख्य पहचान बनाया। राजनीतिक सफर की शुरुआत में वे वर्ष 1996 में पहली बार निजामाबाद से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा भेजा। हालांकि वर्ष 2007 के चुनाव में उन्हें बसपा प्रत्याशी अंगद यादव से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को 34,187 मतों से पराजित कर पांचवीं बार जीत दर्ज की। अपने लगभग 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सपा सरकार के दौरान उन्हें कई बार मंत्री पद का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा करने की बात कहकर इसे अस्वीकार कर दिया था। पांच बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। वे आजमगढ़ शहर के कुर्मीटोला स्थित अपने साधारण टीनशेड वाले घर में ही रहते थे और लग्जरी गाड़ियों के बजाय अक्सर रोडवेज बस, साइकिल तथा स्कूटर से सफर करते थे। चुनाव प्रचार में बेहद कम खर्च करना और आम जनता के बीच उनकी समस्याएं सुनना ही उनकी प्राथमिकता रहती थी। उनके परिवार में पत्नी कुदसिया खान, 6 बेटे, 1 बेटी, बहुएं, पौत्र और पौत्रियां हैं। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, और देवपुरिया टाइम्स परिवार ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    1
    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी का 22 जुलाई 2026 की देर रात लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है और इसके साथ ही निजामाबाद विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ जिले के बिन्दवल गांव में जन्मे आलम बदी आज़मी ने इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था और राजनीति में आने के बाद सादगी, ईमानदारी तथा जनसेवा को ही अपनी मुख्य पहचान बनाया।

राजनीतिक सफर की शुरुआत में वे वर्ष 1996 में पहली बार निजामाबाद से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए विधानसभा भेजा। हालांकि वर्ष 2007 के चुनाव में उन्हें बसपा प्रत्याशी अंगद यादव से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को 34,187 मतों से पराजित कर पांचवीं बार जीत दर्ज की। अपने लगभग 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सपा सरकार के दौरान उन्हें कई बार मंत्री पद का प्रस्ताव मिला, लेकिन उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा करने की बात कहकर इसे अस्वीकार कर दिया था।

पांच बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। वे आजमगढ़ शहर के कुर्मीटोला स्थित अपने साधारण टीनशेड वाले घर में ही रहते थे और लग्जरी गाड़ियों के बजाय अक्सर रोडवेज बस, साइकिल तथा स्कूटर से सफर करते थे। चुनाव प्रचार में बेहद कम खर्च करना और आम जनता के बीच उनकी समस्याएं सुनना ही उनकी प्राथमिकता रहती थी। उनके परिवार में पत्नी कुदसिया खान, 6 बेटे, 1 बेटी, बहुएं, पौत्र और पौत्रियां हैं। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, और देवपुरिया टाइम्स परिवार ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 17 जुलाई का है, जब खुटवा चक खुटवा गांव निवासी नेहा (पत्नी दिक्षित) की तहरीर पर मेंहनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही आकाश (पुत्र अमरजीत) ने बच्चों के विवाद के बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह करीब 9:35 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अजय राय की पुलिस टीम ने आरोपी आकाश (25 वर्ष) को अक्षैबर पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 17 जुलाई का है, जब खुटवा चक खुटवा गांव निवासी नेहा (पत्नी दिक्षित) की तहरीर पर मेंहनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि गांव के ही आकाश (पुत्र अमरजीत) ने बच्चों के विवाद के बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह करीब 9:35 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अजय राय की पुलिस टीम ने आरोपी आकाश (25 वर्ष) को अक्षैबर पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.