Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया।
Jitendra
अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया।1
- गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अफवाह मंत्री' और 'राजनैतिक जोकर' करार दिया है। सीमा राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को झूठ बोलने और फालतूगीरी करने के अलावा कुछ नहीं आता तथा उन्होंने राजभर समुदाय को केवल गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर रोज अखिलेश यादव को निशाना बनाते हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी उनका यह रवैया छुड़ा देगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के सैकड़ों लोग जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं और 2027 के चुनाव में हो सकता है कि ओमप्रकाश राजभर अपना नामांकन भी न भर पाएं। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीमा राजभर ने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार ने उन पर पुलिस के जरिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।1
- समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने ओपी राजभर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओपी राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें 'नामर्द पुरुष' करार दिया है।1
- चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की माँग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत पद छोड़ने का दबाव बनाते हुए अपना कड़ा रुख सामने रखा है।1
- चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ घर के बाहर खेल रहे पवन सेठ के चार वर्षीय पुत्र रघुनाथ को एक छिपे हुए सांप ने पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही मासूम रोते हुए घर के अंदर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन तत्काल बच्चे को पास के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहाँ चिकित्सक ने विषैले जीव के काटने की आशंका जताते हुए उसे तुरंत उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन मासूम को लेकर अन्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एक सपेरे को बुलाया, जिसने घर के बाहर मौजूद सांप को पकड़कर बाहर निकाला। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित धानापुर के हरदेव इंटर कॉलेज, अमादपुर में 'सृजन' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय लोकगीत कार्यशाला का गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) और हरदेव इंटर कॉलेज, अमादपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यशाला के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।1
- माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। गाजीपुर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों में गड़बड़ी और कथित अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम से शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी पत्रावली गायब करने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्तार अंसारी, उनके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक जांच चल रही है और इसी दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आफ्शा अंसारी फरार चल रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही ₹1 लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।3
- गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एक कथित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 30 गौवंश मिले, जिनमें से 17 जीवित और 13 मृत अवस्था में पाए गए। ट्रक से फरार हुए आरोपी की तलाश के दौरान रायपुर-बाघपुर अंडरपास के पास पुलिस का सामना संदिग्ध से हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी जावेद आलम के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह भेजा गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गाजीपुर, गोरखपुर और जौनपुर में गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।1