एसीपी इमरान अहमद की अपील, विसर्जन के दौरान बरतें सावधानी, सुरक्षित मनाएं त्योहार फतेहाबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसीपी इमरान अहमद ने फतेहाबाद क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यमुना, चंबल और उटंगन नदियों में जलस्तर एवं जलभराव अधिक है। ऐसे में विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। एसीपी ने लोगों से अपील की कि विसर्जन के दौरान नदी के घाटों और तटों पर गहरे पानी में न जाएं। छोटे बच्चों को विसर्जन घाट पर अकेले न भेजें और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर नशे की हालत में विसर्जन स्थल पर पानी के नजदीक जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। एसीपी इमरान अहमद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं स्वस्थ त्योहार मनाने की अपील की।
एसीपी इमरान अहमद की अपील, विसर्जन के दौरान बरतें सावधानी, सुरक्षित मनाएं त्योहार फतेहाबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसीपी इमरान अहमद ने फतेहाबाद क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यमुना, चंबल और उटंगन नदियों में जलस्तर एवं जलभराव अधिक है। ऐसे में विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। एसीपी ने लोगों से अपील की कि विसर्जन के दौरान नदी के घाटों और तटों पर गहरे पानी में न जाएं। छोटे बच्चों को विसर्जन घाट पर अकेले न भेजें और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर नशे की हालत में विसर्जन स्थल पर पानी के नजदीक जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। एसीपी इमरान अहमद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं स्वस्थ त्योहार मनाने की अपील की।
- सड़क से लेकर योग और हरियाली तक… विधानसभा एत्मादपुर में सीटू चौहान ने छेड़ी विकास की मुहिम, फावड़ा लेकर खुद सड़क पर उतरे सीटू चौहान एत्मादपुर। क्षेत्र के गांव नगला सिरजी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को देखते हुए एत्मादपुर विधानसभा -86 से संभावित प्रत्याशी सीटू चौहान ने अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण कराया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और गांव वालों ने कहा कि अब आवागमन में राहत मिलेगी । ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीटू चौहान का आभार जताया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर सीटू चौहान ने सरकारी प्रक्रिया का इंतजार किए बिना ही निजी स्तर पर अपने जेब जेब खर्च से सड़क निर्माण कराने की पहल की। सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए सीटू चौहान ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ जनसहयोग और निजी प्रयास भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एत्मादपुर क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। योग कक्षाओं और पौधरोपण का प्रस्ताव नगला सिरजी में ग्रामीणों और विद्यालय से जुड़े लोगों के बीच सीटू चौहान ने गांव के विकास को लेकर कई प्रस्ताव भी रखे। उन्होंने योग के लिए जमीन उपलब्ध होने पर वहां नियमित योग कक्षाएं शुरू कराने की बात कही। उनका कहना है कि योग के माध्यम से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इसके अलावा विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सीटू चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि सीटू चौहान एत्मादपुर विधानसभा से विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं और क्षेत्र में सामाजिक एवं विकास कार्यों के जरिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। नगला सिरजी में सड़क निर्माण के साथ योग कक्षाओं और पौधरोपण के प्रस्ताव को भी उनके क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।1
- फिरोजाबाद में जलकल विभाग में तैनात पंप ऑपरेटर ने नगरनिगम में दिया धरना,9300रूपए वेतन पर नाराजगी फिरोजाबाद में नगर निगम परिसर में जलकल विभाग के ठेका ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । जलकर विभाग में कंपनी के आधीन ठेके पर कार्यरत पंप ऑपरेटर ने 9300 रूपए वेतन मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद 15 से 18 साल से काम कर रहे ऑपरेटरों का डेटा आज तक सरकार को नहीं भेजा गया है। ऑपरेटर का आरोप है कि कंपनी लगातार उनका शोषण कर रही है। पीएफ के नाम पर पैसा काटा जा रहा है और वेतन भी काटकर मात्र 9300 रुपये दिया जा रहा है। इस संबंध में अभी तक किसी भी उच्च अधिकारी से कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों में एकता न होने का फायदा उठाया जा रहा है और एकता बनाने पर निकालने की धमकी दी जाती है। अगर सभी ऑपरेटर एकजुट रहें तो कोई नहीं निकाल सकता। सभी पम्प ऑपरेटरो ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे पेयजल आपूर्ति बंद करने का प्रयास करेंगे और उनका धरना जारी रहेगा। Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- मथुरा में साधु पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने पकड़कर की पिटाई मथुरा में साधु पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने पकड़कर की पिटाई मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृंदावन से एक साधु पर महिलाओं के साथ कथित शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हिम्मत गिरी (50) नामक साधु को कुछ महिलाओं ने वृंदावन स्थित एक गेस्ट हाउस में पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि साधु कथित तौर पर निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति का मंत्र और धार्मिक उपाय बताने के बहाने अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि ऐसी 100 से अधिक महिलाएं उसके संपर्क में आईं और इनमें से कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण किया गया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि साधु मुलाकात के दौरान गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर महिलाओं को ब्लैकमेल कर दोबारा बुलाया जाता था। मामले में एक महिला द्वारा साधु की कथित गतिविधियों का खुलासा किए जाने के बाद विवाद सामने आया। इसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़कर विरोध किया और मारपीट की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। A MISSION TV — अत्याचार और भेदभाव की हर खबर खबर से असर तक | आजाद पत्रकार की रिपोर्ट1
- आगरा ब्रेकिंग *टीटीजेड नियमों को ठेंगा:* *सिटी रेंज में कई बार काटा गया *टीटीजेड नियमों को ठेंगा:* *सिटी रेंज में कई बार काटा गया हरा पेड़, रिश्वत लेकर वन दरोगा ने दबाया मामला*, आगरा.. की तहसील एत्मादपुर ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र मे लगातार हो रहें हरे वृक्षों के कटान पर नहीं रुक रही हे आरी सिटी रेंज में काटे गये कई हरे पेड़, लेकिन रिश्वत के तले मामले को दबाया गया, आगरा ताज नगरी मे पर्यावरण संरक्षण के लिए लागू कड़े ताज ट्रेपेजियम जोन (TTZ) के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए सिटी रेंज में प्लॉट मालिको द्वारा घर के बाहर एवं प्लॉट के अंददर खड़े हरे-भरे पेड़ को अवैध रूप से कटवाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे पूर्व मे भी दुर्गा नगर( दुर्गा देवी स्कूल) के पास दो पेड़ो के कटान की वन विभाग को सुचना एवं खबरे प्रकाशित की गई थी लेकिन सूत्रों ने बताया की सिटी रेंज के वन दरोगा जीतेश यादव द्वारा रिश्वत लेकर मामले को रफा दफा कर दिया गया था ! दिनांक 20 सितम्बर को भी ट्रांस यमुना पीराखार पर घर के बहार लगे हरे वृक्ष का अवैध कटान किया गया था जिसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने कार्रवाई करने के बजाय मोटी रकम (रिश्वत) लेकर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया (सूत्र )। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बावजूद विभाग की इस मिलीभगत से आगरा के पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश है। कड़े प्रतिबंधों के बाद भी चली आरी, सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मौके पर जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय सिटी वन दरोगा जीतेश यादव ने कथित तौर पर मोटी रकम का लेन-देन कर लिया , जिसके बाद दरोगा जी ने मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया। न तो पेड़ काटने वाले पर कोई वन एफआईआर दर्ज की गई और न ही कटी हुई अवैध लकड़ी को जब्त किया गया। जब की आगरा समेत पूरे टीटीजेड क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बिना किसी भी प्रजाति के हरे पेड़ को काटना या उसकी छंटाई करना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।1
- आगरा में माँ नारायणी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब1
- या UGC वापस लेगी Modi सरकार ? सवर्णों के साथ बैठक में Modi के 2 योद्धाओं ने किया खेला! या दे रही है लोलीपोप1
- डीएम ने कलेक्ट्रेट के समीप औषधीय प्रजाति के पेड़ पौधे लगवाकर धनवंतरी वाटिका का किया शुभारंभ फिरोजाबाद में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के समीप ‘धन्वन्तरि वाटिका’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के महत्व से परिचित कराना तथा हमारी समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वाटिका में विभिन्न औषधीय गुणों वाली वनस्पतियों एवं पौधों को अलग-अलग सेक्टर में रोपित किया जा रहा है, जिनका नियमित अनुरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। वाटिका में प्रत्येक पौधे के नाम एवं उसके औषधीय गुणों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिक इन पौधों की सहजता से पहचान कर उनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। आयुर्वेद हमारी समृद्ध परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ‘धन्वन्तरि वाटिका’ के माध्यम से हमारी कोशिश है कि इस विरासत को जनसामान्य से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण, औषधीय वनस्पतियों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का सकारात्मक संदेश दिया जा सके। Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- जुए के फड़ पर पुलिस पहुंची, युवक की मौत से जौरा में बवाल व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए मुरैना/जौरा। जौरा में जुए के फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद एक युवक की मौत ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया। हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित रूप से भगदड़ मचने के बाद सूरज उर्फ कल्ला गुप्ता गिर पड़ा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही मामला जुए के फड़ पर कार्रवाई से निकलकर पुलिस की भूमिका को लेकर सवालों तक पहुंच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोप लगाए और दावा किया कि कार्रवाई के दौरान हुई कथित मारपीट के कारण युवक की हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। घटना के बाद जौरा के व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का रुख किया और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौत की पूरी परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या हुआ, युवक कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मामले ने जौरा में पुलिस कार्रवाई और उसकी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।2
- रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार1