ऊर्जा विभाग की विशेष पहल: विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण अब 72 घंटे में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शीर्ष प्रबंधन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी संबंधित कार्यालयों में उपभोक्ता शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता, सासाराम ई. ब्रवीम ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक निर्धारित दिवस को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों एवं समस्याओं का समाधान, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं जैसे झुका हुआ पोल, ढीले तार, कम वोल्टेज एवं खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का त्वरित निवारण, नए विद्युत कनेक्शन एवं नाम परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान, कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत आवेदन एवं मार्गदर्शन सहित अन्य बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु 72 घंटे की समय-सीमा निर्धारित की गई है। शिविर की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसमें भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति तथा निष्पादन की समय-सीमा के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान करेंगे। विद्युत विभाग का उद्देश्य है कि आगामी दो महीनों के भीतर लंबित सभी प्रकार की शिकायतों का समुचित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं के बीच विभाग के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिवस पर अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

- सूर्यपुरा प्रखंड के बारुन गांव से एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। एक 07 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ पांडे, जिसने कम उम्र में ही माता-पिता दोनों का साया खो दिया,अब बड़े होकर कलक्टर बनने का सपना देख रहा है और उसके इस सपने को साकार करने के लिए शिक्षाविद अखिलेश कुमार ने एक बड़ी जिम्मेदारी उठाई है। मंगलवार को समाजसेवी सुदामा पाण्डेय ने बताया कि सिद्धार्थ के पिता स्व. रवि रंजन पांडे (27 वर्ष), जो स्व. अजय कुमार पांडे के पुत्र थे, का निधन वर्ष 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंभीर बीमारी के कारण हो गया था।इसके बाद बीते 20 मार्च 2026 को उसकी मां संजू देवी का भी निधन असाध्य बीमारी के कारण हो गया।जिससे सिद्धार्थ पूरी तरह अनाथ हो गया। ऐसे कठिन समय में अखिलेश कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिद्धार्थ की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है,उन्होंने पहली कक्षा से लेकर मैट्रिक तक उसकी निशुल्क पढ़ाई , रखने और खिलाने का संकल्प लिया है। अखिलेश कुमार के इस सराहनीय पहल से सिद्धार्थ के जीवन में नई उम्मीद जगी है। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह बड़ा होकर कलक्टर बनेगा और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा। यह पहल न केवल एक बच्चे के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, मौके पर ज्ञान विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदामा पांडे, सरपंच शिवयश भगत, बचन चौबे, संजय पांडे, लवकुश सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, बिरेंद्र लाल, बीरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह,मुकेश सिंह , राजेश पासवान, मुकेश वर्मा मौजूद थे।1
- Post by Suraj kumar1
- पंच कल्याण महोत्सव का चौथा दिनः भगवान का तप कल्याण धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालु1
- इसी तरह आप लोग अपने भाई को सपोर्ट करे ताकि आप का भाई का नाम रौशन हो 🙏🙏 लव यू भइया लोग 🙏1
- Post by Bihar News 243
- आकड़ो को दिखाते हुए कहे की पहली बार गुजरात के हितों का ध्यान मे रख कर चलने वाले CM होंगे बिहार में,2013-2014 मे जहाँ बिहार से 7से 10 लाख लोग गुजरत मज़दूरी करते थे वही 2026 मे 30 से 40 लाख लोगों को मज़दूरी के लिए गुजरात भेजने का लक्ष्य है , हम लोग नहीं चाहते देना है तो बिहार में रोजगार दो, प्रशांत किशोर!1
- Post by Arjun Gupta ji1
- today is update international news. GEOPOLITY 🇺🇲🇮🇷🇮🇱🇦🇪🇧🇷🇵🇰1