logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Pawankumar Pawankumar
Pawankumar Pawankumar
Farmer Bidhuna, Auraiya•
16 hrs ago

More news from Auraiya and nearby areas
  • Post by Pawankumar Pawankumar
    1
    Post by Pawankumar Pawankumar
    user_Pawankumar Pawankumar
    Pawankumar Pawankumar
    Farmer Bidhuna, Auraiya•
    16 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बेला औरैया। थाना बेला क्षेत्र के याकूबपुर नहर में रविवार दोपहर नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूब जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को लगभग 3 बजे तीन लोग—विदान बंगाली (45) पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि तीनों लोग शराब के नशे में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहा रहे थे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बेला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है और शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बेला औरैया। थाना बेला क्षेत्र के याकूबपुर नहर में रविवार दोपहर नहाने के दौरान एक व्यक्ति के डूब जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को लगभग 3 बजे तीन लोग—विदान बंगाली (45) पुत्र विमल सेन, शेखर पुत्र नारायण तथा विवेक पुत्र विमल सेन निवासी बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर, थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात—मोटरसाइकिल से याकूबपुर नहर पर नहाने के लिए पहुंचे थे।
बताया गया कि तीनों लोग शराब के नशे में थे और डमरपुर झाल के पास नहर में नहा रहे थे। नहाने के दौरान शेखर और विवेक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली गहरे पानी में चले जाने से नहर में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बेला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।
थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है और शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    4
    *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।*
*आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।*
*घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।*
*मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।*
*घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।*
*पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।*
*सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।*
*पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • देवकली मन्दिर में दान कि गई सम्पत्ति देवकली मन्दिर को मिलनी चाहिए देवकली सेवादार श्री बच्ची लाल महाराज की मृत्यु की जांच हो जिससे हत्या कि आशंका वह नाती शिवजी 1008 महंत कैसे बन गया देवकली मन्दिर का उसी व्यक्ति के नाम मृत्यु की 24 घंटे पहले वसीयत कैसे मान्य
    3
    देवकली मन्दिर में दान कि गई सम्पत्ति देवकली मन्दिर को मिलनी चाहिए 
देवकली सेवादार श्री बच्ची लाल महाराज की मृत्यु की जांच हो 
जिससे हत्या कि आशंका वह नाती शिवजी 1008 महंत कैसे बन गया देवकली मन्दिर का
उसी व्यक्ति के नाम मृत्यु की 24 घंटे पहले वसीयत कैसे मान्य
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रामावतार पुत्र राम भरोसे कठेरिया निवासी सिंगनी ने रविवार दोपहर 1 बजे तहरीर दी कि गली में छज्जा निकालने की बात पर 14 मार्च की रात उनके दरवाजे पर उनके गांव के ही नामजदों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उनकी मारपीट की। जब उनका बेटा अर्जुन पुत्र वधू स्वीटी उनको बचाने आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
    1
    रामावतार पुत्र राम भरोसे कठेरिया निवासी सिंगनी ने रविवार दोपहर 1 बजे तहरीर दी कि गली में छज्जा निकालने की बात पर 14 मार्च की रात उनके दरवाजे पर उनके गांव के ही नामजदों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उनकी मारपीट की। जब उनका बेटा अर्जुन पुत्र वधू स्वीटी उनको बचाने आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12 बजे से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव तथा पूर्व विधायक मदन गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर दिलाया था, जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
    1
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12 बजे से हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव तथा पूर्व विधायक मदन गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर दिलाया था, जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बेला,औरैया।* थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान निवासी नौशाद मंसूरी की छह वर्षीय बेटी अनाया रविवार सुबह अपने भाई बहनों व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी करीब साढ़े नौ बजे अचानक मासूम अनाया सड़क पर पहुंच गयी, तभी बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए सहार की तरफ भाग गयी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर होते ही परिजन घर से निकलकर सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर रोने बिलखने लगे व डायल 112 पुलिस समेत थाना पुलिस को सूचना दी। . मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर थाना सहार, बिधूना व एरवाकटरा की पुलिस भी पहुंच गयी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया। मासूम की माँ नसरीन व बड़ी बहन जोया (10) व बड़ा भाई गोलू (8) का रोरोकर बुरा हाल था। गोलू अपने पिता से कह रहा था की पापा अनाया ठीक तो हो जाएगी। पिता भी उसे रोते हुए झूठी सांत्वना दे रहा था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया जायेगा।
    1
    *बेला,औरैया।*  थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुर्वा सुजान निवासी नौशाद मंसूरी की छह वर्षीय बेटी अनाया रविवार सुबह अपने भाई बहनों व अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी करीब साढ़े नौ बजे अचानक मासूम अनाया सड़क पर पहुंच गयी, तभी बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए सहार की तरफ भाग गयी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर होते ही परिजन घर से निकलकर सड़क पर मासूम के शव के पास बैठकर रोने बिलखने लगे व डायल 112 पुलिस समेत थाना पुलिस को सूचना दी।                                                  . मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर थाना सहार, बिधूना व एरवाकटरा की पुलिस भी पहुंच गयी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया। मासूम की माँ नसरीन व बड़ी बहन जोया (10) व बड़ा भाई गोलू (8) का रोरोकर बुरा हाल था। गोलू अपने पिता से कह रहा था की पापा अनाया ठीक तो हो जाएगी। पिता भी उसे रोते हुए झूठी सांत्वना दे रहा था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया हैं कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप को पकड़कर थाने लाया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया जायेगा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • उसरी कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में होली के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र के हजारों मतदाताओं, क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह जिला पंचायत रसूलाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर के तत्वावधान में तथा जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरा कार्यक्रम रंगों और खुशियों के माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर ने समारोह में आए सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गौर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। सिंह ने बताया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।इस अवसर पर दिलीप सिंह ऊर्फ कल्लू यादव एमएलसी, संतोष त्रिपाठी पिलख जिला पंचायत सदस्य,नीरज सिंह गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मैथा, सोनू सिंह गौर, कमल सिंह गौर सहित हजारों लोग होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से आए हुए लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    उसरी कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में होली के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र के हजारों मतदाताओं, क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह जिला पंचायत रसूलाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर के तत्वावधान में तथा जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरा कार्यक्रम रंगों और खुशियों के माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर ने समारोह में आए सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गौर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। सिंह ने बताया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।इस अवसर पर दिलीप सिंह ऊर्फ कल्लू यादव एमएलसी, संतोष त्रिपाठी पिलख जिला पंचायत सदस्य,नीरज सिंह गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मैथा, सोनू सिंह गौर, कमल सिंह गौर सहित हजारों लोग होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से आए हुए लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_राजप्रताप सिंह गौर                         अखण्ड भारत पत्रकार
    राजप्रताप सिंह गौर अखण्ड भारत पत्रकार
    पत्रकार Rasulabad, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.