Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कुछ नया-नया हो रहा है, एक अजीब नजारा देखने को मिला ममता बनर्जी अपने निवास स्थान पर जब पहुंची तो उन्होंने देखा सीआरपीएफ के जवान उनके निवास स्थान के बाहर खड़े हैं, ममता बनर्जी ने पूछा जवानों से कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं क्यों खड़े हैं, ऐसा क्या हो गया है हमको क्यों परेशान कर रहे हो ममता बनर्जी की बात सुनकर जवानों ने अपनी पोजीशन चेंज की लेकिन ममता बनर्जी हतप्रभ दिख रही हे, लगता है बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है।।
Shahid Qureshi
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कुछ नया-नया हो रहा है, एक अजीब नजारा देखने को मिला ममता बनर्जी अपने निवास स्थान पर जब पहुंची तो उन्होंने देखा सीआरपीएफ के जवान उनके निवास स्थान के बाहर खड़े हैं, ममता बनर्जी ने पूछा जवानों से कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं क्यों खड़े हैं, ऐसा क्या हो गया है हमको क्यों परेशान कर रहे हो ममता बनर्जी की बात सुनकर जवानों ने अपनी पोजीशन चेंज की लेकिन ममता बनर्जी हतप्रभ दिख रही हे, लगता है बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिले के ग्राम जिगना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक खेतों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने खेत में खड़ी एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास रखे किसानों के भूसे के कूप भी इसकी चपेट में आ गए और कुछ ही समय में जलकर राख हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।1
- भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रोली गांव में रविवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रतन लाल दोहरे पुत्र गुमान सिंह दोहरे के घर में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे, तभी आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते घर का सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, कूलर, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी, कपड़े, दो बोरी सरसों सहित पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।1
- पूर्व गृहमंत्री का जनता दरबार क्या बनेगा उपचुनाव में जीत का आधार ?? कमेंट कर बताए1
- चैत्र नवरात्रि में मां खेरी वाला दिन मे बदलती हे तीन रुप दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट 👆1
- दतिया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर दतिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी जानकारी आज शनिवार 7 बजे जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मिली। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने की। इस दौरान उन्होंने सभी न्यायाधीशों को अधिक से अधिक प्रकरणों के चिन्हांकन, संबंधित पक्षकारों को समय पर सूचना देने तथा प्री-सिटिंग बैठकों के नियमित आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी शामिल कर निराकरण की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।1
- Post by Lakshya News tv1
- भांडेर-चिरगांव रोड स्थित बाईपास मोड़ के पास शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना करीब रात 3:30 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार जयदीप प्रजापति, धीरू प्रजापति, रॉकी प्रजापति सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायल औरैया निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- दतिया मे धूमधाम से मनाई महावीर जयंती जैन समाज ने निकाली पातकी यात्रा दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट👆1
- भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर दतिया में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) निकाला गया। शोभायात्रा की शुरुआत रासबिहारी मंदिर के पास भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर की गई। यह पूजन जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, आचार्य पंडित चंद्रमोहन दीक्षित (चंद्र गुरु) एवं पंडित कमलेश दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विप्रजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। गले में दुपट्टा और सिर पर साफा बांधकर श्रद्धालु उत्साह के साथ चल रहे थे। यात्रा के दौरान धार्मिक भजनों की धुन और बैंड की मधुर संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा मार्ग पर विभिन्न समाजों के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। साथ ही प्रसाद वितरण और पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धा और उत्साह से भरी यह शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह शोभायात्रा रासबिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर टिगलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, किला चौक से जादूगर पुलिया होते हुए पुनः रासबिहारी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समापन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।1