logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रोली गांव में रविवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रतन लाल दोहरे पुत्र गुमान सिंह दोहरे के घर में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे, तभी आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते घर का सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, कूलर, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी, कपड़े, दो बोरी सरसों सहित पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

3 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रोली गांव में रविवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रतन लाल दोहरे पुत्र गुमान सिंह दोहरे के घर में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे, तभी आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते घर का सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, कूलर, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी, कपड़े, दो बोरी सरसों सहित पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…... #विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews
    1
    #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…...
#विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • दतिया बिग ब्रेकिंग दतिया के ग्राम जिगना में अचानक खेतों में आग लगने से खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग आग की तेज लपटों से किसानों के भूस के कूप जल कर खाक हो गए
    1
    दतिया बिग ब्रेकिंग 
दतिया के ग्राम जिगना में अचानक खेतों में आग लगने से खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग आग की तेज लपटों से किसानों के भूस के कूप जल कर खाक हो गए
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास ‘माई कृपा’ पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखने को मिला।
    1
    प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास ‘माई कृपा’ पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं।
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखने को मिला।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • झांसी सट्टा पुलिस ने तोड़ी कमर
    1
    झांसी सट्टा पुलिस ने तोड़ी कमर
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कुछ नया-नया हो रहा है, एक अजीब नजारा देखने को मिला ममता बनर्जी अपने निवास स्थान पर जब पहुंची तो उन्होंने देखा सीआरपीएफ के जवान उनके निवास स्थान के बाहर खड़े हैं, ममता बनर्जी ने पूछा जवानों से कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं क्यों खड़े हैं, ऐसा क्या हो गया है हमको क्यों परेशान कर रहे हो ममता बनर्जी की बात सुनकर जवानों ने अपनी पोजीशन चेंज की लेकिन ममता बनर्जी हतप्रभ दिख रही हे, लगता है बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है।।
    1
    पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कुछ नया-नया हो रहा है, एक अजीब नजारा देखने को मिला ममता बनर्जी अपने निवास स्थान पर जब पहुंची तो उन्होंने देखा सीआरपीएफ के जवान उनके निवास स्थान के बाहर खड़े हैं, ममता बनर्जी ने पूछा जवानों से कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं  क्यों खड़े हैं, ऐसा क्या हो गया है हमको क्यों परेशान कर रहे हो ममता बनर्जी की बात सुनकर जवानों ने अपनी पोजीशन चेंज की लेकिन ममता बनर्जी हतप्रभ दिख रही हे, लगता है बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है।।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Tanushka News P
    1
    Post by Tanushka News P
    user_Tanushka News P
    Tanushka News P
    Artist दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    1
    दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    Court reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जन समस्या निवारण शिविर में माई कृपा पहुंचे सैकड़ों लोग पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दतिया मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी रविवार को दतिया दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा पहुंचे लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के समक्ष रखीं पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने को कहा और समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जन समस्या निवारण शिविर में माई कृपा पहुंचे सैकड़ों लोग पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दतिया मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी रविवार को दतिया दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा पहुंचे लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के समक्ष रखीं पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने को कहा और समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.