जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास ‘माई कृपा’ पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखने को मिला।
जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास ‘माई कृपा’ पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखने को मिला।
- दतिया। भीषण गर्मी को देखतेहुए भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आज रविवार सुबह सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के सामने निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला एवं समाजसेवी डॉ. महेंद्र चऊदा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। परिषद द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर आमजन को ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। परिषद के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी पूर्व से स्थापित प्याऊ का मेंटेनेंस, रंग-रोगन एवं लीकेज सुधार कार्य कर उसे पुनः आमजन की सेवा के लिए शुरू किया गया है। यह सेवा प्रकल्प गर्मी के दिनों में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस दौरान परिषद सदस्यों ने ड्रेस कोड में उपस्थित होकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम संयोजक कार्यक्रम के संयोजक रमेश इटौरिया सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।1
- जन समस्या निवारण शिविर में माई कृपा पहुंचे सैकड़ों लोग पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दतिया मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी रविवार को दतिया दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा पहुंचे लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी के समक्ष रखीं पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा जी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने को कहा और समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास ‘माई कृपा’ पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखने को मिला।1
- पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कुछ नया-नया हो रहा है, एक अजीब नजारा देखने को मिला ममता बनर्जी अपने निवास स्थान पर जब पहुंची तो उन्होंने देखा सीआरपीएफ के जवान उनके निवास स्थान के बाहर खड़े हैं, ममता बनर्जी ने पूछा जवानों से कि आप लोग यहां क्या कर रहे हैं क्यों खड़े हैं, ऐसा क्या हो गया है हमको क्यों परेशान कर रहे हो ममता बनर्जी की बात सुनकर जवानों ने अपनी पोजीशन चेंज की लेकिन ममता बनर्जी हतप्रभ दिख रही हे, लगता है बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है।।1
- Post by Tanushka News P1
- पूर्व गृहमंत्री का जनता दरबार क्या बनेगा उपचुनाव में जीत का आधार ?? कमेंट कर बताए1
- दतिया जिले के ग्राम जिगना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक खेतों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने खेत में खड़ी एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास रखे किसानों के भूसे के कूप भी इसकी चपेट में आ गए और कुछ ही समय में जलकर राख हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।1
- भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रोली गांव में रविवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार रतन लाल दोहरे पुत्र गुमान सिंह दोहरे के घर में रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के लोग सो रहे थे, तभी आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते घर का सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, कूलर, फ्रिज, गोदरेज की अलमारी, कपड़े, दो बोरी सरसों सहित पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।1
- दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट1