Shuru
Apke Nagar Ki App…
राघोपुर में रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ 6 मार्च। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे के मौके पर सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र की गोल बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद, नं. 106 फिरदौस जामा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम भाइयों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुमे की नमाज अदा की और देश व समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।
Ranjeet
राघोपुर में रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ 6 मार्च। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे के मौके पर सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र की गोल बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद, नं. 106 फिरदौस जामा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम भाइयों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुमे की नमाज अदा की और देश व समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।
More news from बिहार and nearby areas
- प्रतापगंज (सुपौल): प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया, जब पुलिस द्वारा जब्त किया गया एक डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार पुलिस एक डीजे वाहन को जब्त कर थाना ले जा रही थी। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर भीड़ लगी रही। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहन को वहां से हटाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- बिहार से रेलवे के काम और नियमों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। मालदा से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेन को लोको पायलट ने बीच रास्ते में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। जब स्टेशन अधिकारियों ने कारण पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि उनकी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी हो चुकी है और सुरक्षा मानकों के तहत बिना आराम के ट्रेन चलाना जोखिम भरा होगा। यह घटना रेलवे नियमों की सख्ती और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दोनों को उजागर करती है।1
- ग्राम शिवनगर जमुना पोस्ट बिशनपुर कोरलाही थाना कुमारखंड जिला मधेपुरा यहां का प्रशासन चूड़ी पहनकर बैठा हुआ है अपराधी मर्डर करने के बाद भी यहां पर जमीन पर कैसे रंगबाजी की तरह कर रहा है अरेस्ट वेरिएंट भी आ गया इसको अरेस्ट भी नहीं कर रहा है यहां का पुलिस प्रशासन कृपया डीआईजी तक वीडियो पहुंचा दीजिए1
- सुपौल में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला प्रशासन को सौंपे। जनता दरबार के दौरान कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, जिससे प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत हो। इस संबंध में जानकारी सुपौल जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे साझा की गई। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है, जिससे आम जनता को अपनी शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण तथा वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।1
- अली खामेनेई ईरान के सबसे शक्तिशाली नेता थे। उन्होंने 1989 से कई दशकों तक ईरान के सुप्रीम लीडर के रूप में देश की राजनीति, सेना और विदेश नीति पर अंतिम फैसला लिया। इस Shorts में जानिए: • अली खामेनेई कौन थे • कैसे बने ईरान के सुप्रीम लीडर • उनके पास कितनी ताकत थी • दुनिया की राजनीति में उनका क्या प्रभाव था अगर आपको ऐसी फैक्ट-आधारित इंटरनेशनल न्यूज़ वीडियो पसंद हैं तो चैनल को फॉलो जरूर करें।1
- मधेपुर प्रखंड के एक गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने के लिए गांव के व्यक्ति रुकवाने के लिए अधिकारी से लगा रहे हैं गुहार1
- 6 मार्च। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे के मौके पर सिमराही नगर पंचायत क्षेत्र की गोल बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद, नं. 106 फिरदौस जामा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम भाइयों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुमे की नमाज अदा की और देश व समाज में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।1
- सुपौल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक, एटीएम तथा अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तहत विभिन्न बैंकों और एटीएम केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। इस संबंध में जानकारी सुपौल पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे साझा की गई। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों और अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के लिए सतर्क हैं। पुलिस द्वारा बैंक परिसर के आसपास लगातार गश्त भी की जा रही है। वहीं बैंक खुलने और बंद होने के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना को खत्म किया जा सके। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में वित्तीय संस्थानों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बैंक व एटीएम केंद्रों को सुरक्षित बनाए रखना है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने बैंक कर्मियों और आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को देने के लिए कहा गया है। सुपौल पुलिस का यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- सहरसा जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र के हेमपुर महादलित टोला में सघन छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। 700 लीटर शराब का हुआ विनष्टीकरण पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग 700 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। इसे मौके पर ही नष्ट (विनष्टीकरण) कर दिया गया। इसके साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों और लहन को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, ताकि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर लगाम लगाई जा सके। छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने इस दौरान महादलित टोले के लोगों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए शराब से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य पर प्रभाव: उन्होंने समझाया कि जहरीली और कच्ची शराब न केवल जानलेवा हो सकती है, बल्कि यह किडनी, लिवर और मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह बर्बाद कर देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे की लत को छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें और अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें। कानूनी कार्रवाई: रौशन कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शराब का धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2