Shuru
Apke Nagar Ki App…
RAMESH CHANDRA VARMA
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी* प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिॅया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली के इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं पुलिस के वाहनों से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकान सड़क और नालियों तक ना लाएं चार पहिया वाहन व दो पहिया गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करें। ई रिक्शा चालकों की भी लगाम टाइट की गई है उन्हें बताया गया है कि किस तरह से ई रिक्शा चलाया जाए जिससे ट्रैफिक जाम ना हो लगातार कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव ,कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह समस्त थाना चौकी की पुलिस पैदल गश्त करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुचार रूप देने का प्रयास कर रही है कुछ हद तक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है पहले चौराहे पर आधा आधा घंटा जाम रहता था अब उससे निजात मिल गई है आगे भीड़ वाले पर्व दशहरा और दिवाली आने वाला है लेकिन यह देखने की बात है कब तक पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था को कायम रख सकती है और कितने समय तक यह आने वाला समय ही बताएगा। शगुन2
- Post by RAMESH CHANDRA VARMA4
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने काशी में मांगी 15 एकड़ जमीन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने काशी में दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल परिसर बनाने हेतु यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भूमि मांगी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने काशी में मांगी 15 एकड़ जमीन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने काशी में दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल परिसर बनाने हेतु यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भूमि मांगी है। चंद्रबाबू नायडू ने काशी में भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए विशाल परिसर का निर्माण होगा। गुरुकुल, मंदिर, अतिथि गृह जैसी सुविधाएं होंगी। काशी और दक्षिण भारत के बीच के सदियों पुराने आत्मीय व आध्यात्मिक संबंध आने वाले दिनों में और अधिक प्रगाढ़ होने जा रहे हैं। काशी में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया विस्तार देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर काशी में भूमि उपलब्ध कराने आग्रह किया है। आंध्र प्रदेश सरकार का उद्देश्य काशी में दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के साथ ही सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और अध्ययन का प्रमुख केंद्र बनाने की है। मां गंगा के पावन तट पर भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल परिसर के निर्माण की इच्छा जाहिर की है।1
- यमुनापार में बिजली संकट को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन शुक्रवार को जारी पावर हाउस में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के मिश्रा और संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा के अगुवाई में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मौजूद महिलाओ ने अपना बिजली मीटर साथ में लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग है की जब से मीटर लगाया गया है तब से घरों में बिजली नहीं जली और बिल हजारों रुपये थमा दिया गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने विद्दुत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है की जल्द से जल्द पूरे यमुनापार में बिजली कटौती बंद नहीं हुई और जर्जर तार व खम्भे नहीं बदले गये तो प्रदर्शन आगे चलता रहेगा।1
- बारा तहसील समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, राजस्व मामलों की रही भरमार जमीन विवाद, पैमाइश, सीमांकन और कब्जे से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं अधिकारियों के दरबार में यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। बारा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। जमीन विवाद, पैमाइश, सीमांकन, अवैध कब्जे, रास्ते और भूमि संबंधी अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। कई फरियादियों ने मौके पर जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बारा अर्पित कुमार, नायब तहसीलदार अनिल पाठक तथा सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का निष्पक्ष, नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व मामलों में मौके पर जाकर जांच करने तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे बारा तहसील समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, राजस्व मामलों की रही भरमार जमीन विवाद, पैमाइश, सीमांकन और कब्जे से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं अधिकारियों के दरबार में यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। बारा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। जमीन विवाद, पैमाइश, सीमांकन, अवैध कब्जे, रास्ते और भूमि संबंधी अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। कई फरियादियों ने मौके पर जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बारा अर्पित कुमार, नायब तहसीलदार अनिल पाठक तथा सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का निष्पक्ष, नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व मामलों में मौके पर जाकर जांच करने तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे1
- जसरा में ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जसरा में ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जसरा, प्रयागराज। यमुनानगर के जसरा ब्लॉक अंतर्गत माधवन गार्डन के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए SRN अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार छीड़ी गांव का रहने वाला है। दोनों वाहनों में नंबर प्लेट नहीं थी और दोनों एक ही साइड से आ रहे थे। आशंका है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।1
- इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम में राहुल गाँधी के पहुँचते ही भीड़ बेकाबू , पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प.... इंदौर- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दरमियान शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड और बापट चौराहे पर भारी हंगामा देखने को मिला, राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ा रुख अपनाना पड़ा, काफिले को घेरने का प्रयास, सुरक्षा में चूक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल गांधी का काफिला जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलकर होटल की तरफ बढ़ा, रास्ते में हजारों की संख्या में मौजूद उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए गाड़ी को घेर लिया कुछ कार्यकर्ताओं ने काफिले को जबरन रोकने का प्रयास किया, जिसे राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी अध्यक्ष और लगाए बदसलूकी का आरोप भीड़ को हटाने और वीवीआईपी रूट को क्लियर कराने के लिए जब पुलिस ने मोर्चा संभाला तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (CSO) के.बी. बायजू के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी किए जाने की खबर है, गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर इंदौर में पिछले दो दिनों से सियासी पारा चढ़ा हुआ था, इंदौर पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए 31 कड़ी शर्तें रखी थीं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की जांच करने वाले 'वर्मा आयोग' की रिपोर्ट का हवाला दिया गया था, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रशासन जानबूझकर कोचिंग सेंटरों और छात्रों को धमका रहा है ताकि वे राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल न हो सकें। इस प्रशासनिक तनातनी का असर सड़क पर भी देखने को मिला, जहाँ कार्यकर्ताओं का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्था में आई बाधा की जांच कर रही है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विदेशों में भी उत्सव 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर न्यूयॉर्क सहित विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय बड़ी संख्या में एकत्र हुआ और PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सांस्कृतिक उल्लास: समर्थकों ने भारत और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए, केक काटा और उत्साहपूर्वक समारोह मनाया। पेरिस – एफिल टावर: एफिल टावर के सामने भारतीय समुदाय ने ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटकर PM मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया। वैश्विक शुभकामनाएं: दुनिया के विभिन्न देशों से शीर्ष नेताओं और विदेशी राजनयिकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भारत से विदेशों तक — भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साह और गौरव के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विदेशों में भी उत्सव 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर न्यूयॉर्क सहित विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। भारतीय-अमेरिकी समुदाय बड़ी संख्या में एकत्र हुआ और PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।सांस्कृतिक उल्लास: समर्थकों ने भारत और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए, केक काटा और उत्साहपूर्वक समारोह मनाया। पेरिस – एफिल टावर: एफिल टावर के सामने भारतीय समुदाय ने ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटकर PM मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया। वैश्विक शुभकामनाएं: दुनिया के विभिन्न देशों से शीर्ष नेताओं और विदेशी राजनयिकों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भारत से विदेशों तक — भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उत्साह और गौरव के साथ मनाया।1