logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोम्बिवली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

10 hrs ago
user_Maharashtra India crime news
Maharashtra India crime news
Journalist बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

डोम्बिवली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    7 hrs ago
  • आप देख सकते हैं किस तरह से कविता यादव ने एक पुलिया का निर्माण करके गमन किया / यह पुलिया निस्वार्थ भाव से पैसे की लूट की ही बनाया गया था
    1
    आप देख सकते हैं किस तरह से कविता यादव ने एक पुलिया का निर्माण करके गमन किया /
यह पुलिया निस्वार्थ भाव से पैसे की लूट की ही बनाया गया था
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बक्सर का 15 मिनट का खरबपति मजदूर-खाते में 600 करोड़: पैसा देख चौंककर बोला- इतना पैसा कैसे, निकालने लगा तो अकाउंट फ्रीज हो गया बक्सर में एक मजदूर 15 मिनट के लिए खरबपति बन गया। दरअसल, उसके बैंक अकांउट में 600 करोड़ रुपए आ गए। यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब वो बैलेंस चेक करने CSP केंद्र पहुंचा था। इस मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को मिली, फिर वो अकाउंट फ्रीज कर दिया। मजदूरी करने वाला जितेंद्र रविवार को CSP केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचा था। जहां बैलेंस चेक कराने के दौरान उसे खाते में रुपए की जानकारी मिली। फिर CSP संचालक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी और खाते को फ्रीज किया गया। मामले की सूचना स्थानीय थाने और साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है। CSP केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गया था मजदूर हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपना अकाउंट फीनो बैंक के सीएसपी में खुलवाया था। जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे खाते में 478.20 रुपए थे। मैं सीएसपी केंद्र पर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए गया था। सीएसपी संचालक ने सिस्टम पर दिखाते हुए 6,00,00,00,478.20 रुपए (लगभग 600 करोड़) होने की बात कही। इतनी बड़ी धनराशि देखकर मैं और सीएसपी संचालक दोनों हैरान हो गए।
    1
    बक्सर का 15 मिनट का खरबपति मजदूर-खाते में 600 करोड़: पैसा देख चौंककर बोला- इतना पैसा कैसे, निकालने लगा तो अकाउंट फ्रीज हो गया
बक्सर में एक मजदूर 15 मिनट के लिए खरबपति बन गया। दरअसल, उसके बैंक अकांउट में 600 करोड़ रुपए आ गए। यह जानकारी उन्हें तब मिली, जब वो बैलेंस चेक करने CSP केंद्र पहुंचा था। इस मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को मिली, फिर वो अकाउंट फ्रीज कर दिया।
मजदूरी करने वाला जितेंद्र रविवार को CSP केंद्र पर पैसे निकालने पहुंचा था। जहां बैलेंस चेक कराने के दौरान उसे खाते में रुपए की जानकारी मिली। फिर CSP संचालक ने तत्काल इसकी सूचना बैंक को दी और खाते को फ्रीज किया गया।
मामले की सूचना स्थानीय थाने और साइबर थाने को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है।
CSP केंद्र पर बैलेंस चेक कराने गया था मजदूर
हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव निवासी जितेंद्र साह ने अपना अकाउंट फीनो बैंक के सीएसपी में खुलवाया था। जितेंद्र साह ने बताया कि मेरे खाते में 478.20 रुपए थे। मैं सीएसपी केंद्र पर खाते में बैलेंस चेक करवाने के लिए गया था। सीएसपी संचालक ने सिस्टम पर दिखाते हुए 6,00,00,00,478.20 रुपए (लगभग 600 करोड़) होने की बात कही। इतनी बड़ी धनराशि देखकर मैं और सीएसपी संचालक दोनों हैरान हो गए।
    user_Deepak yadav
    Deepak yadav
    हिंदू हूं, हिसंक नहीं। Bhojpur•
    21 hrs ago
  • सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।
    1
    सीवान जिले और बिहार से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां मैरवा प्रखंड के छोटे से गांव हरनाथपुर की बेटी श्रुति कुमारी ने पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। श्रुति का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है, जो थाईलैंड में आयोजित AFC अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मैरवा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान तक पहुंचने वाली श्रुति कुमारी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
करीब 20 वर्षों के बाद भारतीय टीम ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, और इस टीम में सीवान की बेटी का चयन पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है।
श्रुति की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजय पाठक का मार्गदर्शन और परिवार का मजबूत साथ रहा है। कोच के अनुसार, श्रुति एक बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
वहीं, इस उपलब्धि के बाद गांव में जश्न का माहौल है और परिवार की खुशी देखते ही बन रही है।
आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय से शुरू हुआ श्रुति का सफर, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी श्रुति को बिहार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।फिलहाल वह “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत अपनी सेवाएं दे रही हैं।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी मात्रा महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया। जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    4
    बिल्थरारोड। सोनाडीह  स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में  7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी  मात्रा  महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनात होने की बात कहा गया था। मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी  झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दिया गया है।सवाल यह उठता है कि  तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश  के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया।  जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • *दिनांक-* 2 अप्रैल 2026 *स्थान*- पटना *नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले में जन सुराज के प्रदेश स्तरीय नेता पीड़िता के घर पहुंचे, किशोर कुमार मुन्ना बोले,- NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं* *नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?* *नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता, अपराधी खुले घूम रहे हैं, ये है प्रशासनिक विफलता: किशोर कुमार मुन्ना* *पटना:* नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए, शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा? *जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार* किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें। मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    *दिनांक-* 2 अप्रैल 2026
*स्थान*- पटना
*नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले में जन सुराज के प्रदेश स्तरीय नेता पीड़िता के घर पहुंचे, किशोर कुमार मुन्ना बोले,- NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं*
*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?*
*नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता, अपराधी खुले घूम रहे हैं, ये है प्रशासनिक विफलता:  किशोर कुमार मुन्ना*
*पटना:* नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए,  शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा?  
*जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार*
किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें।  
मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार
पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। 
बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    5 hrs ago
  • गजब नौटंकी चल रहा इंसान #ईश्वर से नहीं इन पाखंडी लोगों पर भरोसा करते इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं जा इन ढोंगियों से इलाज करवाती #viralreels #video
    1
    गजब नौटंकी चल रहा इंसान #ईश्वर से नहीं इन पाखंडी लोगों पर भरोसा करते इलाज के लिए डॉक्टर के पास नहीं जा इन ढोंगियों से इलाज करवाती  #viralreels #video
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    12 hrs ago
  • चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता ‘पप्पू जी’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, केक काटकर मनाया गया जश्न बिल्थरारोड। नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने अरुण कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष/चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ‘आशु’ का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता, दया मद्धेशिया, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, सज्जन मौर्य, राजेश वर्मा (मूवी), इंद्रजीत राजभर, पंकज मोदी, अरुण कुमार तिवारी ‘लड्डू बाबा’, दीपक कनौजिया, सोनू मलेशिया, शंकर मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, विशाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
    4
    चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता ‘पप्पू जी’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, केक काटकर मनाया गया जश्न
बिल्थरारोड। नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उपस्थित लोगों ने अरुण कुमार गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष/चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से उन्हें बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। 
जन्मदिन समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया।
इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ‘आशु’ का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता, दया मद्धेशिया, दीपक कुमार, मृत्युंजय कुमार, सज्जन मौर्य, राजेश वर्मा (मूवी), इंद्रजीत राजभर, पंकज मोदी, अरुण कुमार तिवारी ‘लड्डू बाबा’, दीपक कनौजिया, सोनू मलेशिया, शंकर मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, विशाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.