Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohan Chaudhary
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Mohan Chaudhary1
- अणदा राम जी शिक्षण संस्थान विकास समिति ने नीट मे चयनित मयंक सोनी का किया अभिनन्दन मयंक ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से हासिल की नीट मे सफलता बालोतरा बालोतरा कहा जाता है कि प्रतिभा किसी ओर मोहताज नही होती है। इसको साबित कर दिखाया है बालोत्तरा निवासी मयंक सोनी ने। मयंक सोनी ने बिना किसी कोचिंग् के सेल्फ स्टडी कर प्रथम प्रयास मे ही नीट परीक्षा मे आल इंडिया रेंक 2089 व केटेगरी मे 738 वी रेंक हासिल की है। मयंक की नीट मे सफलता पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से मयंक सोनी का अभिनन्दन किया गया। अणदा राम जी शिक्षण संस्थान विकास समिति ने नीट मे चयनित मयंक सोनी को साफा पहिनाकर कर अभिनन्दन किया। मयंक ने इस सफलता पर कहा कि परिस्तिथिया कितनी भी विपरीत हो पर मन मे पक्की लगन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नही होता है। मयंक की उपलब्धि से परिवार मे खुशी का आलम है।1
- मोकलसर में आदिवासी दिवस को लेकर भाखरडा बैल्ट की बैठक का हुआ आयोजन मोकलसर के टीकमदास जी महाराज के मंदिर में मोकलसर क्षेत्र एवं भाखरड़ा बेल्ट के भील समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया । बैठक में भील समाज के सभी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- 48 घंटे में चोरी का किया पर्दाफाश जोधपुर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना की त्वरित कार्रवाई l मात्र 48 घंटे में चोरी का किया पर्दाफाश l रूपनगर द्वितीय साईं बाबा मंदिर के पीछे लाखों रुपए के जेवर और कैश ले गए थे चोर l तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो नाबालिग को लिया गया संरक्षण में l पूछताछ कर माल किया गया बरामद l दिनदहाड़े घर में से लाखों रुपए के जेवर और कैश ले गए थे चोर l एडीसीपी नतीशा जाखड़, थाना अधिकारी गोविंद व्यास और उनकी टीम ने दिखाई तत्परता l1
- बाड़मेर ग्रामीण भादरेश में आज का नजारा सावन के दूसरे दिन में ही बहुत अच्छा नजारा है जेएसडब्ल्यू कंपनी पावर प्लांट भादरेश1
- बालोतरा IFWJ की बैठक का हुआ आयोजन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रतनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन के विस्तार एवं पत्रकार हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी सदस्यों के लिए संगठन की ओर से बीमा (इंश्योरेंस) कराने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में कहा गया कि पत्रकार हर परिस्थिति में समाज के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। कई बार उन्हें दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संगठन का दायित्व है कि वह अपने सदस्यों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए। इसी उद्देश्य से सभी सदस्यों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष करनाराम मांजू ने कहा कि नई कार्यकारिणी केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव प्रवीण बोथरा, जोधपुर संभाग प्रभारी डॉ. कपील श्रोत्रिय के निर्देश तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवदीप सिंह चारण की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में जितेन्द्र सिंह खारवाल, अनिल वैष्णव एवं सवाई सैन को सलाहकार बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांतीलाल ढेलडिया, भैरूलाल प्रजापत और रामलाल चौधरी (समदड़ी), महासचिव सुरेश सुंदेशा, कोषाध्यक्ष बंशीलाल चौधरी तथा सचिव के रूप में वीरम देवासी, नसरूद्दीन छीपा, स्वरूप सिंह सोढ़ा, दिलीप शर्मा एवं युवराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। योगेश सोनी को प्रवक्ता तथा अंकिल मालू, विकास माली, बंशीलाल प्रजापत, पवन आचार्य, अरशद चानिया, नगराज प्रजापत, हेमलता चौधरी और यशपाल सिंह खारवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। पूर्व में मयंक अवस्थी, दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं अर्जुन दर्जी को क्रमशः पचपदरा, सिवाना और गुड़ामालानी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। बैठक में जल्द ही उपखंड स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश भाटी , गौतम प्रजापत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे ।1
- फतेहगढ़ उपखण्ड के दवाडा में सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप पुनः सुचारू रूप से चालू फतेहगढ़ उपखण्ड के ग्राम दवाडा में खराब पड़ा सरकारी ट्यूबवेल मोटर पंप अब पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए नियमित जलापूर्ति बनाए रखने की मांग की है। #DawadaNews #JaisalmerUpdateNews1