रामगढ़ मुराडा में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि: भीषण गर्मी में 5-5 घंटे गुल हो रही बत्ती, बटोदा जीएसएस का बहाना बना पल्ला झाड़ रहा विभाग रामगढ़ मुराडा में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि: भीषण गर्मी में 5-5 घंटे गुल हो रही बत्ती, बटोदा जीएसएस का बहाना बना पल्ला झाड़ रहा विभाग रामगढ़ मुराडा। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग की मनमानी और अघोषित बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन और रात मिलाकर रोजाना करीब 4 से 5 घंटे बिजली काटी जा रही है, जिससे ग्रामीण भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध, बना रहे बहाने स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि जब भी बिजली कटौती की जानकारी लेने के लिए स्थानीय पावर हाउस पर संपर्क किया जाता है, तो कर्मचारी कोई संतोषजनक समाधान निकालने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि बटोदा जीएसएस से ही लाइन बंद है। रोजाना की इस समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पेयजल संकट गहराया, छात्र और बुजुर्ग बेहाल अघोषित बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे पंखे-कूलर शो-पीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है। वहीं, नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से गांव में पेयजल आपूर्ति का ढांचा भी पूरी तरह गड़बड़ा गया है। सुबह-शाम नलों में पानी नहीं आने से महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा रात के समय बिजली कटने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों का कहना है कि सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर विभाग की लापरवाही से जनता त्रस्त है। यदि डिस्कॉम प्रशासन ने बटोदा जीएसएस से आ रही तकनीकी खराबी को जल्द ठीक कर रामगढ़ मुराडा में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो ग्रामीणों को उपखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी

- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- 5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।1
- सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 15 अगस्त से पूर्व तिरंगा झंडा लगाया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही ऊपर केसरिया रंग से सात इंच लगभग ऊपर की किनोर से फट चुका था । जिसको लेकर खबर भी चलाई गई थी । लेकिन विभाग द्वारा तिरंगे को हटा दिया गया। लेकिन अब इस पोल पर तिरंगा नहीं लगाया जा रहा। आखिर देखने की बात है कि किसके आदेश का विभाग इंतजार कर रहा है । जब विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिरंगा झंडा पोल पर लगाया गया था। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 15 अगस्त से पूर्व तिरंगा झंडा लगाया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही ऊपर केसरिया रंग से सात इंच लगभग ऊपर की किनोर से फट चुका था । जिसको लेकर खबर भी चलाई गई थी । लेकिन विभाग द्वारा तिरंगे को हटा दिया गया। लेकिन अब इस पोल पर तिरंगा नहीं लगाया जा रहा। आखिर देखने की बात है कि किसके आदेश का विभाग इंतजार कर रहा है । जब विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिरंगा झंडा पोल पर लगाया गया था।1