Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP - मेरठ में नितिन नवीन को बुलडोजर से माला पहनकर स्वागत किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे हैं वह दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
Kkk
UP - मेरठ में नितिन नवीन को बुलडोजर से माला पहनकर स्वागत किया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे हैं वह दो दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर में जयंत चौधरी के बचाव में उतरे ओवैसी, अखिलेश पर निशाना साधते हुए ओवैसी बोले- 'ऐसी भाषा बोलने का किसी को हक नहीं' AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। ओवैसी ने कहा कि वह जयंत चौधरी और उनकी पत्नी चारू चौधरी को जानते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जयंत चौधरी बीजेपी में हैं और वह राजनीतिक रूप से उनके खिलाफ हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाए। यूपी चुनाव 2027 को लेकर ओवैसी का बड़ा संकेत— AIMIM प्रमुख ने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी 2 अक्टूबर तक अंतिम फैसला करेगी1
- पशु प्रेम का अनोखा अंदाज: अपने पालतू डॉग के साथ बाइक की सवारी करते दिखे जनसत्ता दल के राजा भइया प्रतापगढ़ / कुंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का पशु प्रेम एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजा भइया अपने आवास के हरे-भरे लॉन मेंअपने पालतू डॉग के साथ बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भइया अपनी नीली राजदूत बाइक पर सवार हैं और उनके आगे-आगे दो-तीन जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग दौड़ रहे हैं। डॉग कभी बाइक के आगे निकलते हैं तो कभी साथ-साथ चलते हैं, जिसे राजा भइया बड़े ही प्यार से संभालते हुए नजर आते हैं। बेंती स्थित उनके आवास का यह वीडियो उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पालतू जानवरों के प्रति उनका यह लगाव कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार वे अपने पालतू बड़े नस्लो के घोड़ों डॉग जैसे जानवरों के साथ देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को ' राजा भइया की सादगी' और 'जानवरों के प्रति सच्चा प्रेम' बता रहे हैं। उक्त वीडियो सोसल मीडिया पर आजकल खूब ट्रोल हो रहा है।1
- कोतवाली में बेटे की मौत पर पिता का आरोप, ‘पुलिस हिरासत में हत्या की गई’, जांच की मांग पट्टी। पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत को लेकर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पुलिस की ओर से घटना के कारण को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है। मृतक के पिता लल्लू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बेटे के मृत होने की सूचना दी। पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे की पुलिस हिरासत में हत्या की गई है। हालांकि, पिता के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर युवक द्वारा कोतवाली परिसर में आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने से पहले इसे मौत का अंतिम कारण मानना उचित नहीं होगा। आत्महत्या हुई तो भी उठेंगे जवाबदेही के सवाल यदि जांच में आत्महत्या की पुष्टि होती है, तब भी यह स्पष्ट करना होगा कि युवक पुलिस के संपर्क अथवा हिरासत में किस परिस्थिति में था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी या पुलिसकर्मी की थी। उसे आत्महत्या का अवसर कैसे मिला और क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच जरूरी होगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 में पुलिस हिरासत में मृत्यु होने की स्थिति में मजिस्ट्रेट द्वारा मृत्यु के कारण की जांच का प्रावधान है। ऐसे में पोस्टमार्टम, फोरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज, पुलिस अभिलेख और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान जांच के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे। कोतवाल की भूमिका भी जांच के दायरे में आए मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि कोतवाली प्रभारी को युवक की मौजूदगी और उसकी निगरानी के संबंध में क्या जानकारी थी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था या नहीं। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी या अधिकारी की गंभीर लापरवाही अथवा आपराधिक भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय की जा सकती है। वहीं केवल कोतवाली परिसर में मौत होने के आधार पर किसी अधिकारी को पहले से दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा। फिलहाल अर्जुन की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। पिता के आरोप, आत्महत्या की चर्चा और पुलिस पक्ष—इन सभी के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच के निष्कर्ष पर निगाहें टिकी हैं1
- थाना पट्टी में हुई घटना में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने क्या कहा देखें। थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट ।1
- डीजे के कंपन से ढहा जर्जर मकान, मलबे में दबा परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान डीजे के कंपन से ढहा जर्जर मकान, मलबे में दबा परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान भादर-अमेठी। भादर ब्लॉक के संसारीपुर गांव में शनिवार शाम गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज आवाज में बज रहे डीजे के कंपन से एक जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि शनिवार शाम गांव से गणपति विसर्जन की शोभायात्रा निकल रही थी। डीजे तेज आवाज में बज रहा था। इसी दौरान थाना रामगंज क्षेत्र के संसारीपुर निवासी स्व. सुरेश कुमार कोरी का जर्जर कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में 60 वर्षीय हीरावती के पैर और कंधे में चोट आई है, जबकि 20 वर्षीय ज्योति को कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में मामूली चोटें आई हैं। अचानक मकान गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि भादर के खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को भी मौके पर भेजकर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।1
- ‼️ *`BIG BREKING NEWS`* ‼️ *लखीमपुर शहर के चिल्ड्रन एस एकेडमी विद्यालय में हुई फायरिंग..!!* _एक महिला और एक पुरुष की मौत..!!_ _चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय मे बड़ा डाकखाना के पास में हुआ डबल मर्डर स्कूल में अफरा तफरी का माहौल..!!_ _बच्चे भयभीत घटना पर पहुंची पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लिया घटना का पता लगाने में जुटी पुलिश..!!_ _पुलिस अधीक्षक- ख्याति गर्ग ,, सहायक पुलिस अधीक्षक- विवेक तिवारी ,, सदर कोतवाल समेत भारी पुलिस पर मौके पर मौजूद..!!_ घटना पर एसपी ख्याति गर्ग का बयान..!!1
- पट्टी कोतवाली में अर्जुन की संदिग्ध मौत का मामला अधिवक्ता धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली ने क्या कुछ कहा? जानिए इस वीडियो में पट्टी कोतवाली में अर्जुन की संदिग्ध मौत का मामला अधिवक्ता धर्मराज सिंह उर्फ लल्लू बाली ने क्या कुछ कहा? जानिए इस वीडियो में1
- गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा **प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। **गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!1
- पट्टी कोतवाली में फांसी लगाकर मौत के मामले में SP ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह एवं उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को किया निलंबित पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की फांसी लगाकर मौत के मामले में एसपी दीपक भूकर ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है।1