गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा **प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। **गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा **प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। **गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!
- कोतवाली में बेटे की मौत पर पिता का आरोप, ‘पुलिस हिरासत में हत्या की गई’, जांच की मांग पट्टी। पट्टी कोतवाली परिसर में सोमवार को 22 वर्षीय अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत को लेकर परिजनों की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पुलिस की ओर से घटना के कारण को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है। मृतक के पिता लल्लू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बेटे के मृत होने की सूचना दी। पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे की पुलिस हिरासत में हत्या की गई है। हालांकि, पिता के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर युवक द्वारा कोतवाली परिसर में आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने से पहले इसे मौत का अंतिम कारण मानना उचित नहीं होगा। आत्महत्या हुई तो भी उठेंगे जवाबदेही के सवाल यदि जांच में आत्महत्या की पुष्टि होती है, तब भी यह स्पष्ट करना होगा कि युवक पुलिस के संपर्क अथवा हिरासत में किस परिस्थिति में था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किस अधिकारी या पुलिसकर्मी की थी। उसे आत्महत्या का अवसर कैसे मिला और क्या सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच जरूरी होगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 में पुलिस हिरासत में मृत्यु होने की स्थिति में मजिस्ट्रेट द्वारा मृत्यु के कारण की जांच का प्रावधान है। ऐसे में पोस्टमार्टम, फोरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज, पुलिस अभिलेख और संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान जांच के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे। कोतवाल की भूमिका भी जांच के दायरे में आए मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि कोतवाली प्रभारी को युवक की मौजूदगी और उसकी निगरानी के संबंध में क्या जानकारी थी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था या नहीं। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी या अधिकारी की गंभीर लापरवाही अथवा आपराधिक भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय की जा सकती है। वहीं केवल कोतवाली परिसर में मौत होने के आधार पर किसी अधिकारी को पहले से दोषी ठहराना भी उचित नहीं होगा। फिलहाल अर्जुन की मौत का वास्तविक कारण जांच का विषय है। पिता के आरोप, आत्महत्या की चर्चा और पुलिस पक्ष—इन सभी के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच के निष्कर्ष पर निगाहें टिकी हैं1
- थाना पट्टी में हुई घटना में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने क्या कहा देखें। थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी की बाइट ।1
- अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गोली काण्ड तथा दो दिनो की घटनाओं से दहल गया अमेठी बाईपास पर शनिवार को चली गोलियो की आहट मन्द नहीं पड़ी की सोमवार की सुबह 35वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला ग्रामीणो ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया लेकिन सी ओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया लेकिन इस घटना ने लोगों को विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ा दिया है चोरियों की अचानक घटनाएं बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है3
- चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एचएफ डीलक्स और पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद मोटरसाइकिलों को चोरी का होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युनूस मोहम्मद उर्फ बाबू (20) निवासी धर्ममगधपुर, थाना जामो, बिलाल अहमद (34) और जगदीश कुमार सरोज (24) दोनों निवासी दिछौली, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी 45 एक्यू 9590 को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। वहीं, पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एडी 5671 को करीब दो माह पहले इन्हौना स्थित अरमा अस्पताल के पास से चोरी करने की बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट मिटा देते थे या उन्हें तोड़कर हटा देते थे। मामले में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव, अंजीत सिंह यादव, विनय कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल सौरभ वर्मा और मनीष पाल शामिल रहे।1
- छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी संग्रामपुर (अमेठी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी बरामद की हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार 21 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों के साथ राहुल यादव निवासी शुकुलडीह, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अंबरपुर और आदित्य उर्फ करन निवासी पांडेय का पुरवा टिकरिया को गिरफ्तार किया गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइकें चोरी की हैं। इनमें होंडा एसपी बाइक 18 सितंबर को संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज पुलिया के पास से और हीरो स्प्लेंडर प्लस गौरीगंज क्षेत्र के पूरे जगन टिकरिया से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट मिटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक रखते थे। मामले में संग्रामपुर और गौरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।3
- अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश1
- गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा प्रतापगढ़, श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा **प्रतापगढ़।** गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। **श्याम बिहारी गली से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा** में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, पूरा शहर **“गणपति बप्पा मोरया”** के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे माहौल को गणेशमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। **गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!1
- प्रतापगढ़। थाना पट्टी में घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार भाटी की बाइट ।1
- ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी, थाना जामो के रूप में हुई है। वह थाना जामो में दर्ज मुकदमे में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 4094 भी बरामद हुई, जिसके कागजात अभियुक्त पुलिस को नहीं दिखा सका। मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया। पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ थाना जामो में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरीगंज थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, उमाशंकर, आनंद कुमार और प्रशान्त अग्निहोत्री शामिल रहे।1