logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
8 hrs ago

मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता

6b0c714b-1358-4dfa-a4d5-c15491701ff6

के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की

27ba076f-39d6-4def-8750-8092b24044ae

गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद अभिनेता रवि किशन को बताया अगंभीर, राजघाट शमशान का गुंबज गिरने पर दो अधिवक्ताओं की मौत को लेकर कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह ने सांसद रवि किशन पर साधा निशाना। कहा यह असामयिक मौत भ्रष्टाचार की देन है जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाए।
    1
    कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद अभिनेता रवि किशन को बताया अगंभीर, 
राजघाट शमशान का गुंबज गिरने पर दो अधिवक्ताओं की मौत को लेकर कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह ने सांसद रवि किशन पर साधा निशाना। कहा यह असामयिक मौत भ्रष्टाचार की देन है जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाए।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गोरखपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने एक और चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख 1 हजार 394 रुपये है। प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए जनपद के विभिन्न थानों से CEIR पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज कराई जाती हैं। पोर्टल के माध्यम से जब गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल के संबंध में Traceability Details प्राप्त होती है तो संबंधित मोबाइल के सक्रिय होने की जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन और इस्तेमाल किए जा रहे सिम नंबर का पता लगाती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की मदद से मोबाइल को बरामद करने की कार्रवाई की जाती है।
    1
    गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी
गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी
गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गोरखपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने एक और चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख 1 हजार 394 रुपये है। प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस भी मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने बताया कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए जनपद के विभिन्न थानों से CEIR पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज कराई जाती हैं। पोर्टल के माध्यम से जब गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल के संबंध में Traceability Details प्राप्त होती है तो संबंधित मोबाइल के सक्रिय होने की जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन और इस्तेमाल किए जा रहे सिम नंबर का पता लगाती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की मदद से मोबाइल को बरामद करने की कार्रवाई की जाती है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर के सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग पर बने बड़े गड्ढे। दुर्घटना को दे रहे दावत । गोरखपुर सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आवागमन बाधित होता नजर आ रहा अधिकांश गाड़ियां मोटरसाइकिल, ई रिक्शा ,गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं कई लोगों को छोटे भी आ चुकी है जबकि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीइसी मार्ग से होकर माधोपुर नगर निगम कार्यालय पर आते जाते रहते हैं क्षेत्रीय पार्षद इधर से गुजरते रहते हैं परंतु किसी की नजर इन बड़े गड्ढों पर नहीं पड़ रही है खेद का विषय है जब कोई बड़ी दुर्घटना घट जाएगी तब नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों की नजर इस मुख्य मार्ग पर पड़ेगी इसी तरह से बड़े-बड़े गड्ढे पत्थर कट रोड सूर्य विहार तकिया कवदहाकी सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है आसपास के लोगों ने घर के निकले हुए मलबे से उस गडडे को पाटने की कोशिशा किया परंतु बरसात होने के कारण वह मिट्टी के मालर्वे बह गए और पुरीसड़के गडडो में तब्दील हो गई मुख मार्ग जो पत्थर कट सूर्य विहार तकिया कवदहाको जाती है चलना दुभर हो गया है प्रत्येक दिन नागरिकों को चोटे लग रही है ऐसे समय में जब विद्युत कटौती रहती है और नागरिकों का आवागमन चालू रहता है प्रत्येक दिन देखने को मिला है दुर्घटनाएं घट रही है नगर निगम के कर्मचारी व पार्षदों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है उसके बावजूद सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो रही है।
    2
    गोरखपुर के सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग पर बने बड़े गड्ढे। दुर्घटना को दे रहे दावत ।
गोरखपुर सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आवागमन बाधित होता  नजर आ रहा  अधिकांश गाड़ियां मोटरसाइकिल, ई रिक्शा ,गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं कई लोगों को छोटे भी आ चुकी है जबकि नगर निगम के  अधिकारी कर्मचारीइसी मार्ग से होकर माधोपुर नगर निगम कार्यालय पर आते जाते रहते हैं क्षेत्रीय  पार्षद इधर से गुजरते रहते हैं परंतु किसी की नजर इन बड़े गड्ढों पर नहीं पड़ रही है खेद का विषय है जब कोई बड़ी दुर्घटना घट जाएगी तब नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों की नजर इस  मुख्य  मार्ग पर पड़ेगी इसी तरह से बड़े-बड़े गड्ढे पत्थर कट रोड सूर्य विहार तकिया कवदहाकी सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है आसपास के लोगों ने घर के निकले हुए मलबे से उस गडडे को पाटने की कोशिशा  किया परंतु बरसात होने के कारण वह मिट्टी के मालर्वे बह गए और पुरीसड़के गडडो में तब्दील हो गई मुख मार्ग जो पत्थर कट सूर्य विहार तकिया कवदहाको जाती है चलना दुभर हो गया है प्रत्येक दिन नागरिकों को चोटे लग रही है ऐसे समय में जब विद्युत कटौती रहती है और नागरिकों का आवागमन चालू रहता है प्रत्येक दिन देखने को मिला है दुर्घटनाएं घट रही है नगर निगम के कर्मचारी व पार्षदों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है उसके बावजूद सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो रही है।
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता, 1.30 करोड़ के 510 खोए मोबाइल बरामद गोरखपुर। यात्रियों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइलों की तलाश की गई। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 510 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जीआरपी की इस कार्रवाई से न सिर्फ यात्रियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा
    1
    जीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता, 1.30 करोड़ के 510 खोए मोबाइल बरामद
गोरखपुर। यात्रियों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की।
जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइलों की तलाश की गई। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 510 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
जीआरपी की इस कार्रवाई से न सिर्फ यात्रियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सोशल ऑडिट की खुली बैठक में विकास कार्यो का हुआ सत्यापन भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में हुई सोशल ऑडिट मेंहदावल, संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के साथ ही खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों संग विकास कार्यों की सत्यता को परखा जा रहा है। जिससे सोशल ऑडिट के पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही का सिद्धांत का पालन हो सके। इसी कड़ी मंगलवार को बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र के भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। बताते चलें कि मंगलवार को ग्राम पंचायत छपवा ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा से हुए विकास कार्य जैसे आवास योजना, नाली, खड़ंजा आदि के साथ ही मिट्टी सम्बन्धित कच्चे कार्यों पर विशेष रूप से ग्रामीणों से संवाद कर सत्यता को परखा गया। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर धर्मात्मा पांडेय एवं टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित भालचन्द्र पाठक, श्रीराम, रेनू, राजकमल, अनीता, भानमती, प्रिंस, उर्मिला, रोहित तिवारी, रामधनी, सीता देवी, राधिका आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रिया पाठक के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान प0 सहायक पूजा पाठक, एडीओ पंचायत पंकज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि प्रभात पाठक भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भियुरा व भिटिया में भी सोशल ऑडिट की बैठक का आयोजन हुआ और बैठक में आये ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई।
    3
    सोशल ऑडिट की खुली बैठक में विकास कार्यो का हुआ सत्यापन
भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में हुई सोशल ऑडिट
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के साथ ही खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों संग विकास कार्यों की सत्यता को परखा जा रहा है। जिससे सोशल ऑडिट के पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही का सिद्धांत का पालन हो सके। इसी कड़ी मंगलवार को बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र के भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। 
बताते चलें कि मंगलवार को ग्राम पंचायत छपवा ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा से हुए विकास कार्य जैसे आवास योजना, नाली, खड़ंजा आदि के साथ ही मिट्टी सम्बन्धित कच्चे कार्यों पर विशेष रूप से ग्रामीणों से संवाद कर सत्यता को परखा गया। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर धर्मात्मा पांडेय एवं टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित भालचन्द्र पाठक, श्रीराम, रेनू, राजकमल, अनीता, भानमती, प्रिंस, उर्मिला, रोहित तिवारी, रामधनी, सीता देवी, राधिका आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रिया पाठक के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान प0 सहायक पूजा पाठक, एडीओ पंचायत पंकज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि प्रभात पाठक भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत भियुरा व भिटिया में भी सोशल ऑडिट की बैठक का आयोजन हुआ और बैठक में आये ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने प्रॉक्टर को दौड़ाया, किसी तरह सिक्योरिटी वालों ने बचा कर निकाला बाहर।
    1
    गोरखपुर विश्वविद्यालय में  छात्र नेताओं ने प्रॉक्टर को दौड़ाया, किसी तरह सिक्योरिटी वालों ने बचा कर  निकाला बाहर।
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • GRP गोरखपुर की बड़ी कामयाबी, 1.30 करोड़ के कीमती मोबाइल फोन बरामद SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अनुभाग गोरखपुर के विगत तीन माह में कुल 510 खोए हुए मोबाइलों को जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सर्विलांस सेल टीम अनुभाग गोरखपुर व जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के थानों/चौकी की टीम के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य प्रान्तों से खोये हुए मोबाइलों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में अधिकाशं मोबाइलों की कीमत लगभग 25-30 हजार रुपए तथा कुछ मोबाइलों की कीमत लगभग 80 हजार तक है। सभी बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 30 लाख है। SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को SP रेलवे कार्यालय गोरखपुर मे प्रदान किया गया। बता दे केि SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम द्वारा मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। SP रेलवे द्वारा सर्विलांस सेल टीम व जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम को 2 हजार व एक हजार का इनाम दिया खोये हुए 505 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 05 आईफोन कि कुल अनुमानित कीमत ₹01 करोड़ 30 लाख है।
    1
    GRP गोरखपुर की बड़ी कामयाबी, 1.30 करोड़ के कीमती मोबाइल फोन बरामद
SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अनुभाग गोरखपुर के विगत 
तीन माह में कुल 510 खोए हुए मोबाइलों को जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सर्विलांस सेल टीम अनुभाग गोरखपुर व जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के थानों/चौकी की टीम के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य प्रान्तों से खोये हुए मोबाइलों को बरामद किया गया। 
बरामद मोबाइलों में अधिकाशं मोबाइलों की कीमत लगभग 25-30 हजार रुपए तथा कुछ मोबाइलों की कीमत लगभग  80 हजार तक है। सभी बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 30 लाख है। 
SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को SP रेलवे कार्यालय गोरखपुर मे प्रदान किया गया। बता दे केि SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम द्वारा मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। 
SP रेलवे द्वारा सर्विलांस सेल टीम व जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम को 2 हजार व एक हजार का इनाम दिया खोये हुए 505 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 05 आईफोन कि कुल अनुमानित कीमत ₹01 करोड़ 30 लाख है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर GRP का बड़ा खुलासा! 510 खोए मोबाइल बरामद, ₹1.30 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए | Gorakhpur News
    1
    गोरखपुर GRP का बड़ा खुलासा! 510 खोए मोबाइल बरामद, ₹1.30 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए | Gorakhpur News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.