सोशल ऑडिट की खुली बैठक में विकास कार्यो का हुआ सत्यापन भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में हुई सोशल ऑडिट मेंहदावल, संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के साथ ही खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों संग विकास कार्यों की सत्यता को परखा जा रहा है। जिससे सोशल ऑडिट के पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही का सिद्धांत का पालन हो सके। इसी कड़ी मंगलवार को बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र के भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। बताते चलें कि मंगलवार को ग्राम पंचायत छपवा ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा से हुए विकास कार्य जैसे आवास योजना, नाली, खड़ंजा आदि के साथ ही मिट्टी सम्बन्धित कच्चे कार्यों पर विशेष रूप से ग्रामीणों से संवाद कर सत्यता को परखा गया। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर धर्मात्मा पांडेय एवं टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित भालचन्द्र पाठक, श्रीराम, रेनू, राजकमल, अनीता, भानमती, प्रिंस, उर्मिला, रोहित तिवारी, रामधनी, सीता देवी, राधिका आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रिया पाठक के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान प0 सहायक पूजा पाठक, एडीओ पंचायत पंकज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि प्रभात पाठक भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भियुरा व भिटिया में भी सोशल ऑडिट की बैठक का आयोजन हुआ और बैठक में आये ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई।
सोशल ऑडिट की खुली बैठक में विकास कार्यो का हुआ सत्यापन भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में हुई सोशल ऑडिट मेंहदावल, संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के साथ ही खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों संग विकास कार्यों की सत्यता को परखा जा रहा है। जिससे सोशल ऑडिट के पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही का सिद्धांत का पालन हो सके। इसी कड़ी मंगलवार को बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र के भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट की
बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। बताते चलें कि मंगलवार को ग्राम पंचायत छपवा ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा से हुए विकास कार्य जैसे आवास योजना, नाली, खड़ंजा आदि के साथ ही मिट्टी सम्बन्धित कच्चे कार्यों पर विशेष रूप से ग्रामीणों से संवाद कर सत्यता को परखा गया। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर धर्मात्मा पांडेय एवं टीम के सदस्यों
द्वारा उपस्थित भालचन्द्र पाठक, श्रीराम, रेनू, राजकमल, अनीता, भानमती, प्रिंस, उर्मिला, रोहित तिवारी, रामधनी, सीता देवी, राधिका आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रिया पाठक के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान प0 सहायक पूजा पाठक, एडीओ पंचायत पंकज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि प्रभात पाठक भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भियुरा व भिटिया में भी सोशल ऑडिट की बैठक का आयोजन हुआ और बैठक में आये ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई।
- सोशल ऑडिट की खुली बैठक में विकास कार्यो का हुआ सत्यापन भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में हुई सोशल ऑडिट मेंहदावल, संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के साथ ही खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों संग विकास कार्यों की सत्यता को परखा जा रहा है। जिससे सोशल ऑडिट के पारदर्शिता, सहभागिता व जवाबदेही का सिद्धांत का पालन हो सके। इसी कड़ी मंगलवार को बेलहरकला विकास खंड क्षेत्र के भियुरा, छपवा एवं भिटिया ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर हुए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और इस संबंध में फीडबैक लिया गया। बताते चलें कि मंगलवार को ग्राम पंचायत छपवा ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा से हुए विकास कार्य जैसे आवास योजना, नाली, खड़ंजा आदि के साथ ही मिट्टी सम्बन्धित कच्चे कार्यों पर विशेष रूप से ग्रामीणों से संवाद कर सत्यता को परखा गया। सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर धर्मात्मा पांडेय एवं टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित भालचन्द्र पाठक, श्रीराम, रेनू, राजकमल, अनीता, भानमती, प्रिंस, उर्मिला, रोहित तिवारी, रामधनी, सीता देवी, राधिका आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रिया पाठक के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान प0 सहायक पूजा पाठक, एडीओ पंचायत पंकज सिंह व प्रधान प्रतिनिधि प्रभात पाठक भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भियुरा व भिटिया में भी सोशल ऑडिट की बैठक का आयोजन हुआ और बैठक में आये ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यों से सहमति जताई।3
- आकाशवाणी🙏, 8-9-2026 ई0', !! हरि तालिका व्रत ( तीज) का त्योहार एवं श्री गणेशोत्सव (महाराष्ट्र) !! 14 सिप्तम्बर 2026 ई० दिन☀ सोमवार (चन्द्र वार), को मान्य रहेगा। 14 सिप्तम्बर 2026 ई० को चन्द्र दर्शन वर्जित है❗ वर्जित रहेगा ❗ दिनांक 14 सितंबर 2026 ई० को तीज ( हरितालिका) व्रत, महिलाओं बहुप्रतीक्षित त्यौहार हे। यह महिलाओं के सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला कठिन त्यौहार है। इस त्यौहार में महिलाएं निराजल उपवास रखती हैं । ➡️ इसके अलावा 14 सितंबर 2026 ई0 दिन सोमवार ( चंद्रवार ) को महाराष्ट्र का प्रसिद्ध त्योहार श्री गणेश उत्सव भी मान्य रहेगा। 👉🏾 14 तारीख को प्रथम दिन रहेगा। 14 सितंबर 2026 ई0 को चंद्र दर्शन वर्जित है। क्योंकि संध्या काल चतुर्थी लग जाएगा।1
- संतकबीरनगर- रेलवे लाइन से कट जाएगा 5000 आबादी का रास्ता, हरपट्टी-धुसिया ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई अंडरपास की गुहार। बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरपट्टी टोला धुसिया के ग्रामीणों का रास्ता रेलवे लाइन की वजह से अवरुद्ध होने का खतरा मंडरा गया है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अंडरपास बनाए जाने की जोरदार मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हरपट्टी टोला धुसिया के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन पर यदि अंडरपास नहीं बनाया गया तो 5000 से ज्यादा की आबादी का मुख्य आवागमन मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज, खेती-किसानी और रोजमर्रा के कामकाज पर गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिना अंडरपास के कुंडलीबंदी हुई तो उनका गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राम सवारी पाल, सोमई प्रसाद, विजय, ब्रह्मदेव पाल, गोपी शर्मा, पन्नीलाल शर्मा, रामसूरत शर्मा, रुदल शर्मा, राजकुमार गुप्ता, मंकू मद्धेशिया, धर्मदेव, लियाकत चौधरी, मजार, निसार चौधरी, राम हरी पाल, पंकज पाल, सूरज चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, जमाल चौधरी व राम अवध यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए रेलवे विभाग से समन्वय कर तत्काल अंडरपास निर्माण की स्वीकृति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि 5000 लोगों के जीवन, सुरक्षा और भविष्य का सवाल है। यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।1
- अवैध पटाखों पर संतकबीरनगर पुलिस का शिकंजा, पांच दिन में 246.9 किलो पटाखे बरामद कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; निर्माण, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी संतकबीरनगर। जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना स्तर पर हुई बरामदगी में कोतवाली खलीलाबाद से 62 किलो 300 ग्राम, दुधारा से 13 किलो 600 ग्राम, महुली से 56 किलो 200 ग्राम तथा बखिरा थाना क्षेत्र से 114 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत पटाखों के निर्माण और भंडारण से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आगजनी और अन्य हादसों का खतरा भी बना रहता है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाए। साथ ही ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।4
- जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा1
- बिना लाइसेंस 56.2 किलो पटाखों का भंडारण व बिक्री, दुकानदार गिरफ्तार महुली में पुलिस की कार्रवाई, घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा महुली स्थित मुख्य सड़क किनारे एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान संचालक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए। इस संबंध में थाना महुली पर मु.अ.सं. 380/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * हेड कांस्टेबल आनंद दूबे * हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज * कांस्टेबल अंकित पटेल * महिला कांस्टेबल पूजा चौहान4