logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
8 hrs ago

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक

सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के

4ad5085f-769a-4d52-8ae5-f8382f3b15a3

प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर

27acff20-5451-4b7e-a07f-9ea2439d8e53

को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध पटाखों पर संतकबीरनगर पुलिस का शिकंजा, पांच दिन में 246.9 किलो पटाखे बरामद कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; निर्माण, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी संतकबीरनगर। जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना स्तर पर हुई बरामदगी में कोतवाली खलीलाबाद से 62 किलो 300 ग्राम, दुधारा से 13 किलो 600 ग्राम, महुली से 56 किलो 200 ग्राम तथा बखिरा थाना क्षेत्र से 114 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत पटाखों के निर्माण और भंडारण से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आगजनी और अन्य हादसों का खतरा भी बना रहता है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाए। साथ ही ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    अवैध पटाखों पर संतकबीरनगर पुलिस का शिकंजा, पांच दिन में 246.9 किलो पटाखे बरामद

कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; निर्माण, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी
संतकबीरनगर। 
जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए।
अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना स्तर पर हुई बरामदगी में कोतवाली खलीलाबाद से 62 किलो 300 ग्राम, दुधारा से 13 किलो 600 ग्राम, महुली से 56 किलो 200 ग्राम तथा बखिरा थाना क्षेत्र से 114 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत पटाखों के निर्माण और भंडारण से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आगजनी और अन्य हादसों का खतरा भी बना रहता है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाए। साथ ही ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    4
    मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।





संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। 
इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।
    4
    जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं।
इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    8 hrs ago
  • योगी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिला सम्मान *योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट : मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और उत्कृष्ट आंगनबाड़ियों का सम्मान* *हैसर / संतकबीरनगर।* ब्लॉक सभागार हैसर बाजार में आंगनबाड़ी सम्मान द्वारा समारोह एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए *एक साथ 4 बड़ी घोषणाएं* कीं - 1. कार्यकत्री का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर *12 हजार* और सहायिका का 4 हजार से बढ़ाकर *6 हजार* प्रतिमाह 2. *5 लाख तक कैशलेस इलाज* की सुविधा 3. प्रत्येक कार्यकत्री को *स्मार्टफोन* 4. साड़ी (वस्त्र) हेतु *DBT से भुगतान* मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल शिक्षा को धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी की सबसे बड़ी भूमिका है। *हैसर में मुख्य अतिथि के रूप में* खंड विकास अधिकारी उमेश ओझा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सतेन्द्र सिंह, सीडीपीओ पौली अनुज कुमार, सीडीपीओ नाथनगर वीरेन्द्र तिवारी सहित तीनों ब्लॉकों की मुख्य सेविका एवं सेविकाएं मौजूद रहीं। *मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रमाण पत्र पाने वाले लाभार्थी -* 1. साक्षी और आर्यन - हैसर बाजार 2. उमेश और चांदनी - बरहकोनी, पौली 3. गौरव - बारीडीहा (हैसर) *उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकत्री -* _हैसर ब्लॉक -_ इंद्रावती - बण्डा बाजार-1, रिंकी गौड़ - कोचरी-1, रेनू शुक्ला - जिगिना-2 _पौली ब्लॉक -_ नर्मदा देवी - रोशया बाजार, सुनीता देवी - कुंडवा मिनी, पुष्पा यादव - मगरगाढ़ _नाथनगर ब्लॉक -_ नीलम पांडे - रामपुर, शनि देवी - सुकरौली *सैम से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों का सम्मान -* 1. अवनीश की माता फातिमा शहनाज बानो - बण्डा बाजार 2. प्रखर की माता रीना - रोशया बाजार सैम से सामान्य हुए बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    2
    योगी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिला सम्मान
*योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट : मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और उत्कृष्ट आंगनबाड़ियों का सम्मान*
*हैसर / संतकबीरनगर।* ब्लॉक सभागार हैसर बाजार में आंगनबाड़ी सम्मान द्वारा  समारोह एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए *एक साथ 4 बड़ी घोषणाएं* कीं -
1.  कार्यकत्री का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर *12 हजार* और सहायिका का 4 हजार से बढ़ाकर *6 हजार* प्रतिमाह
2.  *5 लाख तक कैशलेस इलाज* की सुविधा
3.  प्रत्येक कार्यकत्री को *स्मार्टफोन*
4.  साड़ी (वस्त्र) हेतु *DBT से भुगतान*
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल शिक्षा को धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी की सबसे बड़ी भूमिका है।
*हैसर में मुख्य अतिथि के रूप में* खंड विकास अधिकारी उमेश ओझा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सतेन्द्र सिंह, सीडीपीओ पौली अनुज कुमार, सीडीपीओ नाथनगर वीरेन्द्र तिवारी सहित तीनों ब्लॉकों की मुख्य सेविका एवं सेविकाएं मौजूद रहीं।
*मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रमाण पत्र पाने वाले लाभार्थी -*
1.  साक्षी और आर्यन - हैसर बाजार
2.  उमेश और चांदनी - बरहकोनी, पौली
3.  गौरव - बारीडीहा (हैसर)
*उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकत्री -*
_हैसर ब्लॉक -_ इंद्रावती - बण्डा बाजार-1, रिंकी गौड़ - कोचरी-1, रेनू शुक्ला - जिगिना-2
_पौली ब्लॉक -_ नर्मदा देवी - रोशया बाजार, सुनीता देवी - कुंडवा मिनी, पुष्पा यादव - मगरगाढ़
_नाथनगर ब्लॉक -_ नीलम पांडे - रामपुर, शनि देवी - सुकरौली
*सैम से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों का सम्मान -*
1.  अवनीश की माता फातिमा शहनाज बानो - बण्डा बाजार
2.  प्रखर की माता रीना - रोशया बाजार
सैम से सामान्य हुए बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी  फटा
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बस्ती में क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार बस्ती में साइबर थाना पुलिस ने लोगों को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले फोन पे और गूगल पे पर मोबाइल नंबर डालकर संबंधित व्यक्ति का नाम पता करते थे। इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन करते और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। आरोपी 42 पन्नों की CDR मिलने और अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर लोगों को डराते थे। थाने में मामला खत्म कराने के नाम पर हजारों रुपए और कोर्ट से मामला खत्म कराने के लिए लाखों रुपए की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य गुप्ता निवासी दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, मूल निवासी मसकनवा बाजार, गोंडा और अजय सिंह चौहान निवासी कंचनपुर, कानपुर नगर, मूल निवासी भौसाना, कानपुर देहात के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार शाम करीब 4:35 बजे साइबर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वॉयस चेंजर का इस्तेमाल कर अपनी आवाज बदलते थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे। वे मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाकर पहले करीब 15 हजार रुपए मांगते थे। इसके बाद कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख रुपए तक की मांग की जाती थी। इस तरह पीड़ित को अलग-अलग स्तर पर डराकर रकम वसूलने का आरोप है।
    1
    बस्ती में क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती में साइबर थाना पुलिस ने लोगों को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले फोन पे और गूगल पे पर मोबाइल नंबर डालकर संबंधित व्यक्ति का नाम पता करते थे। 
इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन करते और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे।
आरोपी 42 पन्नों की CDR मिलने और अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर लोगों को डराते थे। थाने में मामला खत्म कराने के नाम पर हजारों रुपए और कोर्ट से मामला खत्म कराने के लिए लाखों रुपए की मांग की जाती थी। 
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य गुप्ता निवासी दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, मूल निवासी मसकनवा बाजार, गोंडा और अजय सिंह चौहान निवासी कंचनपुर, कानपुर नगर, मूल निवासी भौसाना, कानपुर देहात के रूप में हुई है।
दोनों को सोमवार शाम करीब 4:35 बजे साइबर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वॉयस चेंजर का इस्तेमाल कर अपनी आवाज बदलते थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे। वे मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाकर पहले करीब 15 हजार रुपए मांगते थे। 
इसके बाद कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख रुपए तक की मांग की जाती थी। इस तरह पीड़ित को अलग-अलग स्तर पर डराकर रकम वसूलने का आरोप है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, आक्रोश छात्रों से बोले दरोगा,इतनी फोर्स बुलाऊंगा ठंडा कर दूंगा!
    1
    गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, आक्रोश छात्रों से बोले दरोगा,इतनी फोर्स बुलाऊंगा ठंडा कर दूंगा!
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बिना लाइसेंस 56.2 किलो पटाखों का भंडारण व बिक्री, दुकानदार गिरफ्तार महुली में पुलिस की कार्रवाई, घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा महुली स्थित मुख्य सड़क किनारे एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान संचालक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए। इस संबंध में थाना महुली पर मु.अ.सं. 380/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * हेड कांस्टेबल आनंद दूबे * हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज * कांस्टेबल अंकित पटेल * महिला कांस्टेबल पूजा चौहान
    4
    बिना लाइसेंस 56.2 किलो पटाखों का भंडारण व बिक्री, दुकानदार गिरफ्तार

महुली में पुलिस की कार्रवाई, घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा महुली स्थित मुख्य सड़क किनारे एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान संचालक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए।
इस संबंध में थाना महुली पर मु.अ.सं. 380/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
* उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा
* हेड कांस्टेबल आनंद दूबे
* हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज
* कांस्टेबल अंकित पटेल
* महिला कांस्टेबल पूजा चौहान
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.