Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने प्रॉक्टर को दौड़ाया, किसी तरह सिक्योरिटी वालों ने बचा कर निकाला बाहर।1
- जीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता, 1.30 करोड़ के 510 खोए मोबाइल बरामद गोरखपुर। यात्रियों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइलों की तलाश की गई। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 510 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जीआरपी की इस कार्रवाई से न सिर्फ यात्रियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा1
- मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणधीर सिंह द्वारा आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 01 अगस्त 2026 से प्रारम्भ राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। यह जागरूकता रैली खलीलाबाद शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण तथा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को विधिक सेवाओं एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान-3.0 के संबंध में जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे आगामी 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने हेतु आगे आएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित न्यायाधिकारी आदि उपस्थित रहे।4
- जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी संतकबीरनगर, 08 सितंबर 2026। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में प्रभा देवी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आमजन को बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। साथ ही विधिक सेवाओं एवं वैकल्पिक विवाद समाधान की उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराएं। इस अवसर पर एडीजे प्रथम गजेंद्र, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार, सचिव अनन्या साह, प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, कॉर्डिनेटर विजय कुमार, चीफ एलएडीसीएस अंजय कुमार श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।4
- गोरखपुर GRP का बड़ा खुलासा! 510 खोए मोबाइल बरामद, ₹1.30 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए | Gorakhpur News1
- 15 दिनों से धरने पर बैठे छात्र भड़के!,प्रॉक्टर को देखते ही कैंपस में दौड़ाया,छात्रों के हंगामे से मची अफरातफरी कैंपस में तनाव, वीडियो हुआ वायरल..... #ABCहिंदुस्तान #छात्रआंदोलन #प्रॉक्टर #कैंपसहंगामा #छात्रोंकाधरना #15दिनोंसेधरना #यूनिवर्सिटी #कैंपसमेंअफरातफरी #छात्रप्रदर्शन #वायरलवीडियो #छात्रविरोध #UniversityNews #StudentProtest #CampusNews #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews1
- गुम हुए 852 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 1,27,78,417/एक करोड़ सत्ताईस लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्रह रुपये) को CCTNS की टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मोबाइल के स्वामियों को किया गया सुपुर्द ।1
- GRP गोरखपुर की बड़ी कामयाबी, 1.30 करोड़ के कीमती मोबाइल फोन बरामद SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में CO रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम व CO रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अनुभाग गोरखपुर के विगत तीन माह में कुल 510 खोए हुए मोबाइलों को जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के सर्विलांस सेल टीम अनुभाग गोरखपुर व जीआरपी अनुभाग गोरखपुर के थानों/चौकी की टीम के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व अन्य प्रान्तों से खोये हुए मोबाइलों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में अधिकाशं मोबाइलों की कीमत लगभग 25-30 हजार रुपए तथा कुछ मोबाइलों की कीमत लगभग 80 हजार तक है। सभी बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 30 लाख है। SP रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को SP रेलवे कार्यालय गोरखपुर मे प्रदान किया गया। बता दे केि SP रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम द्वारा मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। SP रेलवे द्वारा सर्विलांस सेल टीम व जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम को 2 हजार व एक हजार का इनाम दिया खोये हुए 505 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व 05 आईफोन कि कुल अनुमानित कीमत ₹01 करोड़ 30 लाख है।1
- बिना लाइसेंस 56.2 किलो पटाखों का भंडारण व बिक्री, दुकानदार गिरफ्तार महुली में पुलिस की कार्रवाई, घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा महुली स्थित मुख्य सड़क किनारे एक दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में दुकान संचालक राजू गुप्ता पुत्र नींबू लाल गुप्ता निवासी कस्बा महुली द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिले, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 56 किलो 200 ग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए। इस संबंध में थाना महुली पर मु.अ.सं. 380/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(B) विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * हेड कांस्टेबल आनंद दूबे * हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज * कांस्टेबल अंकित पटेल * महिला कांस्टेबल पूजा चौहान4