logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस कमिश्नर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

16 hrs ago
user_Bhanu Pratap Sing
Bhanu Pratap Sing
Media Consultant घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

पुलिस कमिश्नर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अपहरण का मुकदमा दर्ज हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसकी पुत्री अपनी मां के साथ शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक सत्येंद्र सिंह उसकी मां को तमंचे दिखा कर डराया और पुत्री को जबरिया उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब जाकर रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया। पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे कमरे अंदर ले गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
    1
    नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अपहरण का मुकदमा दर्ज
हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 13 वर्षीय पुत्री को अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 8 बजे उसकी पुत्री अपनी मां के साथ शौंच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक सत्येंद्र सिंह उसकी मां को तमंचे दिखा कर डराया और पुत्री को जबरिया उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब जाकर रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया। पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे कमरे अंदर ले गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत महोदय, ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं। #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #श्यामबाबूसाहू_शिकायत #गांवकीसफाई_मांग #दरवाजेपरकचरा_बंदकरो #SwachhBharatKaApmaan #StopGarbage #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
    1
    विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत

महोदय,  
ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं।  
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं।
#नालीकाकचरासमस्या
#स्वच्छताकेनामपरगंदगी  
#श्यामबाबूसाहू_शिकायत
#गांवकीसफाई_मांग
#दरवाजेपरकचरा_बंदकरो
#SwachhBharatKaApmaan
#StopGarbage
#नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर रूस यूक्रेन युद्ध में मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर कानपुर निवासी सागर गुप्ता की मौत हो गई। सागर गुप्ता की मौत के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीड़ित परिवार लगातार सरकार और कंपनी से सागर के पार्थिव शरीर को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। घटना के बाद से अब तक परिजनों को शिपिंग कंपनी या किसी सरकारी विभाग की तरफ से कोई लिखित या पुख्ता आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।30 वर्षीय सागर गुप्ता 'एवन नेविगेटर' कंपनी के जरिए मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 18 तारीख को उनका जहाज रशिया (रूस) की ओर जा रहा था, तभी अचानक उस पर ड्रोन से हमला हो गया। सागर जैसे ही ऊपर शिप के डेक पर पहुंचे, वह इस हमले की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी परिवार को 21 तारीख को मिली। सागर गुप्ता अपने पीछे मां रमा गुप्ता, पत्नी शालू गुप्ता, 5 साल की बेटी गौरी और महज 7 महीने के मासूम बेटे कृष्ण को छोड़ गए हैं। पिता (स्व. रूप नारायण गुप्ता) के पहले ही न रहने के बाद, अब सागर की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई मनीष और 4 बहनें सरकार से जल्द से जल्द सागर के शव को वतन वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
    3
    कानपुर रूस यूक्रेन युद्ध में मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर कानपुर निवासी सागर गुप्ता की मौत हो गई।

सागर गुप्ता की मौत के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीड़ित परिवार लगातार सरकार और कंपनी से सागर के पार्थिव शरीर को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। घटना के बाद से अब तक परिजनों को शिपिंग कंपनी या किसी सरकारी विभाग की तरफ से कोई लिखित या पुख्ता आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।30 वर्षीय सागर गुप्ता 'एवन नेविगेटर' कंपनी के जरिए मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 18 तारीख को उनका जहाज रशिया (रूस) की ओर जा रहा था, तभी अचानक उस पर ड्रोन से हमला हो गया। सागर जैसे ही ऊपर शिप के डेक पर पहुंचे, वह इस हमले की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी परिवार को 21 तारीख को मिली। सागर गुप्ता अपने पीछे मां रमा गुप्ता, पत्नी शालू गुप्ता, 5 साल की बेटी गौरी और महज 7 महीने के मासूम बेटे कृष्ण को छोड़ गए हैं। पिता (स्व. रूप नारायण गुप्ता) के पहले ही न रहने के बाद, अब सागर की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े भाई मनीष और 4 बहनें सरकार से जल्द से जल्द सागर के शव को वतन वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
    user_Pintu singh
    Pintu singh
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • *वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 171 संरक्षित कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार* कानपुर नगर, 28 जुलाई, 2026। वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 171 संरक्षित कछुओं को तस्करी से बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 18 जुलाई को हरवंश मोहाल क्रॉसिंग के पास की गई। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, कानपुर नगर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग कानपुर नगर और एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को काले रंग के बैग के साथ रोका। तलाशी में बैग से 171 इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) प्रजाति के कछुए मिले। यह प्रजाति भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित है। अधिनियम की धारा 9, 39, 40, 48(ए), 51 एवं 57 के तहत इनके शिकार, कब्जे या व्यापार पर दंड का प्रावधान है। आरोपी ने अपनी पहचान जाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली, निवासी भटपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताई। उसके खिलाफ विभागीय एच-2 प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर के आदेश पर सभी 171 कछुओं को वन विभाग की टीम की निगरानी में पंचालघाट, फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
    3
    *वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 171 संरक्षित कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार*
कानपुर नगर, 28 जुलाई, 2026। वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 171 संरक्षित कछुओं को तस्करी से बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 18 जुलाई को हरवंश मोहाल क्रॉसिंग के पास की गई।
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, कानपुर नगर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग कानपुर नगर और एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को काले रंग के बैग के साथ रोका। तलाशी में बैग से 171 इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) प्रजाति के कछुए मिले।
यह प्रजाति भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित है। अधिनियम की धारा 9, 39, 40, 48(ए), 51 एवं 57 के तहत इनके शिकार, कब्जे या व्यापार पर दंड का प्रावधान है।
आरोपी ने अपनी पहचान जाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली, निवासी भटपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताई। उसके खिलाफ विभागीय एच-2 प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर के आदेश पर सभी 171 कछुओं को वन विभाग की टीम की निगरानी में पंचालघाट, फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 10 साल। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ ये आंकड़े नहीं - युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाज़ों की दास्तां है। किसी का कीमती वक्त छिनता है। किसी परिवार की बचत खत्म होती है। किसी छात्र की उम्मीद टूट जाती है। चंद लोग बैठ कर एक टूटे हुए सिस्टम का फायदा उठाते हैं - और इसकी कीमत देश के करोड़ों छात्र चुकाते हैं। यही सच्चाई है।
    1
    10 साल। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़
ये आंकड़े नहीं - युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाज़ों की दास्तां है। किसी का कीमती वक्त छिनता है। किसी परिवार की बचत खत्म होती है। किसी छात्र की उम्मीद टूट जाती है।
चंद लोग बैठ कर एक टूटे हुए सिस्टम का फायदा उठाते हैं - और इसकी कीमत देश के करोड़ों छात्र चुकाते हैं। यही सच्चाई है।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • थाने के सामने पान की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने व्यक्त की चिंता कानपुर घाटमपुर थाने के सामने सोमवार पान की दुकान में चोरी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जताई चिंता घाटमपुर थाना परिसर के ठीक सामने स्थित एक पान की दुकान में बीती रात हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष श्री आशीष पांडे जी तत्काल मौके पर पहुंचे, पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की तथा पूरी घटना की जानकारी लेकर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री आशीष पांडे ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि यदि थाने के सामने स्थित व्यापारी ही सुरक्षित नहीं है, तो अन्य व्यापारी स्वयं को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे और निश्चिंत होकर व्यापार कैसे कर पाएंगे? उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रशासन से मांग करता है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि व्यापारियों में विश्वास कायम रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    थाने के सामने पान की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने व्यक्त की चिंता 
कानपुर घाटमपुर थाने के सामने सोमवार पान की दुकान में चोरी, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जताई चिंता
घाटमपुर थाना परिसर के ठीक सामने स्थित एक पान की दुकान में बीती रात हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।
घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष श्री आशीष पांडे जी तत्काल मौके पर पहुंचे, पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की तथा पूरी घटना की जानकारी लेकर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री आशीष पांडे  ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि यदि थाने के सामने स्थित व्यापारी ही सुरक्षित नहीं है, तो अन्य व्यापारी स्वयं को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे और निश्चिंत होकर व्यापार कैसे कर पाएंगे?
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रशासन से मांग करता है कि चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि व्यापारियों में विश्वास कायम रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अभिनिष्ठ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, स्वरूप नगर, कानपुर में "आई एम माय ओन लक्ष्मी" विषय पर वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में लगभग 150 शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में FICCI FLO कानपुर की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, सीनियर वाइस चेयर सुषमा सिंह वॉइस चेयरमैन आरुषि गर्ग टंडन, पास्ट चेयरपर्सन एवं अभिनिष्ठ फाउंडेशन की चीफ मेंटर डॉ. आरती गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह (सचिव, वीएसएसडी कॉलेज, कानपुर) उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय योजना और आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन सौरभ गर्ग एवं सौरभ नेहा अग्रवाल, निहारिका सिंह, स्नेहा भाटिया, स्वीतलाना गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु से आईं सीए श्रद्धा कलानी , एवं सीए दिव्या चटर्जी ने वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. आरती गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक "I Am My Own Laxmi" का भी लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजक पल्लवी मिश्रा (स्कूल प्रबंधिका) एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भविष्य में भी महिलाओं की आर्थिक साक्षरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
    2
    अभिनिष्ठ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, स्वरूप नगर, कानपुर में "आई एम माय ओन लक्ष्मी" विषय पर वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में लगभग 150 शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में FICCI FLO कानपुर की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, सीनियर वाइस चेयर सुषमा सिंह वॉइस चेयरमैन आरुषि गर्ग टंडन, पास्ट चेयरपर्सन एवं अभिनिष्ठ फाउंडेशन की चीफ मेंटर डॉ. आरती गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह (सचिव, वीएसएसडी कॉलेज, कानपुर) उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय योजना और आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन सौरभ गर्ग एवं सौरभ नेहा अग्रवाल, निहारिका सिंह, स्नेहा भाटिया, स्वीतलाना गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु से आईं सीए श्रद्धा कलानी , एवं सीए दिव्या चटर्जी ने वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डॉ. आरती गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक "I Am My Own Laxmi" का भी लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजक पल्लवी मिश्रा (स्कूल प्रबंधिका) एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भविष्य में भी महिलाओं की आर्थिक साक्षरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Pintu singh
    Pintu singh
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कानपुर : छह साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश शिवम शर्मा गिरफ्तार, फर्जी जमानत गिरोह से था जुड़ा* कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की पूर्वी जोन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी शातिर अपराधी शिवम शर्मा को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट के बाबू की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। एडीसीपी शिवा शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी जमानत के दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने वाले गिरोह से जुड़ा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में कानपुर जीआरपी थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, फर्जी जमानत प्रकरण में अब तक लगभग 80 लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 22 अन्य संदिग्ध अभी भी पुलिस की रडार पर हैं। उनकी तलाश और जांच लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और फर्जी जमानत के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं। *बाइट :* "आरोपी फर्जी जमानत गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पूछताछ जारी है, जल्द ही अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।" *— शिवा सिंह, एडीसीपी पूर्वी, कानपुर*
    1
    *कानपुर : छह साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश शिवम शर्मा गिरफ्तार, फर्जी जमानत गिरोह से था जुड़ा*
कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की पूर्वी जोन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी शातिर अपराधी शिवम शर्मा को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर कोर्ट के बाबू की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
एडीसीपी शिवा शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी जमानत के दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने वाले गिरोह से जुड़ा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में कानपुर जीआरपी थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद कानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, फर्जी जमानत प्रकरण में अब तक लगभग 80 लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 22 अन्य संदिग्ध अभी भी पुलिस की रडार पर हैं। उनकी तलाश और जांच लगातार जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और फर्जी जमानत के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।
*बाइट :*
"आरोपी फर्जी जमानत गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पूछताछ जारी है, जल्द ही अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।"
*— शिवा सिंह, एडीसीपी पूर्वी, कानपुर*
    user_राजीव वर्मा
    राजीव वर्मा
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यशोदा नगर बाईपास पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी यशोदा नगर बाईपास पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी टक्कर... जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद दोनों छात्रों को आई हाथ पैर में चोटें... मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस व नौबस्ता पुलिस ने दोनों छात्रों को चंद्रभान हॉस्पिटल पर इलाज हेतु भेजा वहीं ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस द्वारा चौकी पर बिठाया गया...
    1
    यशोदा नगर बाईपास पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी
यशोदा नगर बाईपास पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी टक्कर... जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
दोनों छात्रों को आई हाथ पैर में चोटें...
मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस व नौबस्ता पुलिस ने दोनों छात्रों को चंद्रभान हॉस्पिटल पर इलाज हेतु भेजा वहीं ऑटो चालक को विराटनगर पुलिस द्वारा चौकी पर बिठाया गया...
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.