Shuru
Apke Nagar Ki App…
नदबई, भरतपुर के लिए 09/05/2026 का संपूर्ण पंचांग अपडेट किया गया है। इसमें तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
नदबई, भरतपुर के लिए 09/05/2026 का संपूर्ण पंचांग अपडेट किया गया है। इसमें तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भरतपुर की नदबई तहसील के खेड़ी देवी सिंह गांव से मौसम का ताजा लाइव अपडेट उपलब्ध है। यह जानकारी स्थानीय निवासियों के लिए काफी अहम है।1
- भरतपुर जिले के नादबई स्थित पहरसर गाँव में सरपंच ने सरकारी सोलर पंप पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने पुरानी नाली रोड को तोड़कर रास्ते पर भी कब्जा किया, जिससे सड़क पर पानी भर गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।2
- घोसराना स्टेशन पर नवनिर्मित दीवार ढही, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल रेलवे ने कहा दीवार से हाइड्रा मशीन टकराई थी, जिससे गिरी दीवार खेड़ली- क्षेत्र के घोसराना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण योजना के तहत प्लेटफार्म चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा दीवार आंधी और बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। लाखों रुपए की लागत से हाल ही में निर्मित यह दीवार ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हादसा देर रात हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, घटना को लेकर रेलवे ने जांच शुरू की है। पांच दिन पहले घोसराना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर रैंप के काम को लेकर दीवार के पास कार्य कर रही हाईड्रा मशीन के दबाव से प्लेटफार्म की जमीन धंस गई थी। मिट्टी के दबाव से प्लेटफार्म पर बनी सुरक्षा दीवार में बड़ी दरारें आ गई थीं। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया। जिससे मौसम खराब होने पर आंधी और तेज हवा के झोंके से रेलवे स्टेशन पर करीब 100 फुट लंबी दीवार ढह गई। वहीं, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि दीवार में कम गुणवत्ता वाली बजरी और सीमेंट, दोयम दर्जे की ईंटें का उपयोग लिया गया। जिससे प्लेटफार्म पर बनी दीवार हाइड्रा मशीन से दबी हुई मिट्टी का दबाव नहीं झेल पाई और उसमें दरार आ गई। जिसके बाद वह तेज हवा और आंधी में ढह गई। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म पर कार्य के दौरान सुरक्षा दीवार से हाइड्रो मशीन टकरा गई थी जिससे यह हादसा हुआ। जिसके बाद मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जांच करने के निर्देश दिए हैं तथा इंजीनियरों का एक दल ने घोषराणा रेलवे स्टेशन पर गिरी सुरक्षा दीवार को लेकर जांच शुरू कर दी है जिसकी रिपोर्ट रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। “घोसराना स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर फुट ओवरब्रिज के रैंप का मैटेरियल हाईड्रा मशीन द्वारा शिफ्ट करने के दौरान दीवार से टकरा गया था, जिससे उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा- *संजय गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसम्पर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे आगरा*1
- डीग में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा एक युवक का टू्*टा पैर पीड़ित युवक की सुनिए जुबानी रिपोटर राजेश चौधरी1
- बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से ठीक पहले, पांडेय जी ने एक अहम बयान दिया है। उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अभी देखना होगा कि इसका क्या राजनीतिक असर होता है।1
- महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर बाजिव अली चौक में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री वाजिब अली के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका । एमडी शौकीन खान संवादाता डीग सीकरी (डीग)। महिला आरक्षण कानून 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आज बाजिव अली चौक चौराहे पर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने किया। पदाधिकारी और आमजन की भागीदारी देखने को मिली। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन इसे लागू करने में हो रही देरी से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिना किसी विलंब के इस कानून को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए अब संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी केंद्र सरकार आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक और निर्वाचन ढांचे में बदलाव करना चाहती है जो संविधान पर सीधा आघात है कांग्रेस हमेशा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है परंतु बीजेपी सरकार परिसीमन के माध्यम से अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ढांचा बदलना चाहती है जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी इस दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, इस अवसर पर इंजमाम ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है, उन्होंने आरोप लगाया महिला आरक्षण के नाम पर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर बेरोजगारी, मँहगाई और कानून जेसे मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कौंग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए अब आंदोलन और तेज होगा।इस दौरान डीग जिला उपाध्यक्ष सकुनत, नगर ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता,निरमा महिला सचिव, गीता बाई सचिव, मोना, रेखा, भोतई,बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, ओमप्रकाश, सुगड़ सिंह, धर्म सिंह, अज़ीज़ खान, नानक, वीरा पहलवान,रोहितास, योगेश अकरम, यादराम, हबीब, साहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सीकरी में कांग्रेस ने किया महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर बाजिव अली चौक में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री वाजिब अली सीकरी (डीग)। महिला आरक्षण कानून 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आज बाजिव अली चौक चौराहे पर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने किया। पदाधिकारी और आमजन की भागीदारी देखने को मिली। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि महिला आरक्षण कानून 2023 महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन इसे लागू करने में हो रही देरी से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बिना किसी विलंब के इस कानून को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए अब संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी केंद्र सरकार आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक और निर्वाचन ढांचे में बदलाव करना चाहती है जो संविधान पर सीधा आघात है कांग्रेस हमेशा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है परंतु बीजेपी सरकार परिसीमन के माध्यम से अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ढांचा बदलना चाहती है जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी इस दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, इस अवसर पर इंजमाम ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही है, उन्होंने आरोप लगाया महिला आरक्षण के नाम पर आम जनता को भ्रमित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर बेरोजगारी, मँहगाई और कानून जेसे मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कौंग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिला आरक्षण कानून को लागू कराने के लिए अब आंदोलन और तेज होगा।इस दौरान डीग जिला उपाध्यक्ष सकुनत, नगर ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता,निरमा महिला सचिव, गीता बाई सचिव, मोना, रेखा, भोतई,बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, ओमप्रकाश, सुगड़ सिंह, धर्म सिंह, अज़ीज़ खान, नानक, वीरा पहलवान,रोहितास, योगेश अकरम, यादराम, हबीब,कांग्रेस3
- नदबई, भरतपुर के लिए 09/05/2026 का संपूर्ण पंचांग अपडेट किया गया है। इसमें तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।1