Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में जनगणना का प्रथम चरण शुरू, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी विस्तृत जानकारी
MANOJ KUMAR YADAV
कुशीनगर में जनगणना का प्रथम चरण शुरू, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी विस्तृत जानकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में सुनीता शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने 713 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बड़ी विजय ने क्षेत्र की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। यह जीत जनता के विश्वास, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।1
- परसौन में युवक पर कार चढ़ाने के प्रयास का वीडियो वायरल.. कुशीनगर जनपद के तमकुही थाना क्षेत्र के ग्राम परसौन में एक सरकारी शिक्षक और स्थानीय व्यक्ति के बीच हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। विद्यालय से अनुपस्थिति की जानकारी लेने पहुंचे संदीप पांडे नामक व्यक्ति पर कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगा है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक आरोपी अध्यापक का पक्ष सामने नहीं आ सका है, जिससे घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। घटनाक्रम और विधिक पहलू वायरल वीडियो में एक कार चालक (जिसे स्थानीय लोग शिक्षक बता रहे हैं) को एक व्यक्ति के करीब से तेजी से गाड़ी निकालते हुए देखा जा सकता है। कानूनी रूप से, किसी भी विवाद में दोनों पक्षों की बात सुनना अनिवार्य होता है। पीड़ित का आरोप: उनका कहना है कि शिक्षक ने जानबूझकर उन पर हमला किया। अध्यापक का मौन: घटना के बाद से ही संबंधित शिक्षक का बयान उपलब्ध नहीं हो पाया है। नियमों के अनुसार, शिक्षक का पक्ष आने पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी कि क्या यह एक आकस्मिक घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला। तहरीर और कानूनी प्रक्रिया पीड़ित संदीप पांडे ने अभी तक थाने में औपचारिक तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि वे कानूनी राय लेने के साथ-साथ इस बात का भी इंतजार कर रहे हैं कि आरोपी शिक्षक अपनी सफाई में क्या कहते हैं। निष्पक्ष जांच की मांग: कानून के जानकारों का कहना है कि पुलिस को दोनों पक्षों के बयानों और वीडियो की फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचना चाहिए। विभागीय कार्रवाई: यदि शिक्षक दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी, लेकिन उन्हें भी अपना पक्ष रखने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। संतुलित जांच की आवश्यकता परसौन के ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय है। जहाँ एक पक्ष इसे सुरक्षा और मर्यादा के उल्लंघन का मामला मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष शिक्षक के पक्ष का इंतजार कर रहा है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।निष्कर्ष: तमकुहीराज पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन का कहना है कि तहरीर मिलने और दोनों पक्षों की जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: यह समाचार रिपोर्ट वर्तमान में उपलब्ध वायरल वीडियो और पीड़ित के दावों पर आधारित है। आरोपी शिक्षक का पक्ष प्राप्त होने पर उसे प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। शिक्षक राजकुमार चौबे का पक्ष: दूसरी ओर, शिक्षक राजकुमार चौबे ने संदीप पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'फर्जी जांच टीम' बताकर विद्यालय में तांडव मचाने का दावा किया है। शिक्षक के अनुसार, संदीप पांडे ने 6-7 अज्ञात लोगों के साथ जबरन स्कूल में घुसकर सरकारी अभिलेख फाड़े, मिड-डे मील की सामग्री से छेड़छाड़ की और स्टाफ को धमकाया। वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए शिक्षक ने कहा कि संदीप पांडे ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोका और उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए उन्होंने वहां से निकलने का प्रयास किया। शिक्षक ने इसे पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली का प्रयास बताते हुए थाने में जवाबी तहरीर दी है।1
- भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा निर्माणाधीन नाला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया जा रहा हैं लेकिन देवरिया जिले में इसके उलट अधिकारी ठेंगा दिखा रहे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में सीसी नाले का निर्माण कार्य 67 लाख की लागत से 220 मीटर कराया जा रहा हैं। लेकिन अभी निर्माण कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ कि बीच रास्ते में सीसी नाले की दीवार टूटकर पलट गई। जिसके बाद निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार(अनियमिता) को लेकर सवाल उठाने लगे। स्थानीय लोगो ने बताया कि जिस प्रकार से नाले के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। जिसके कारण बनने के साथी टूट कर गिर गया। इस भ्रष्टाचार में जिम्मेदार अधिकारी के साथ ठेकेदार की मिली भगत होने के कारण ऐसा हुआ हैं।1
- केरलम में कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, भीड़ के बीचोंबीच महिला MLA को जबरदस्ती लगाया गले; वीडियो वायरल होते ही हंगामा केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ को जीत मिली है. नतीजों के बाद केरलम के तिरुवनंतपुरम में स्थित पार्टी के मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने नई चर्चा छेड़ दी है. इस विधानसभा चुनाव में बिंदू कृष्णा ने कोल्लम से जीत दर्ज की है. वह भी जश्न के बीच पार्टी कार्यालय पहुंची थी, जहां पर उनकी ही पार्टी के नेता की एक्टिविटी ने उन्हें असहज कर दिया.1
- देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार देवरिया जिले की श्रीरामपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 29 हजार रुपये नगद, कई बैंक खातों की पासबुक और चेकबुक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ऑनलाइन गेमिंग खिलाने के नाम पर लोगों से अलग-अलग खातों में पैसे मंगवाते थे। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बैंक खातों में मौजूद करीब 1 लाख 25 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। एसपी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम से गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें, अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस कार्रवाई में श्रीरामपुर थाना और एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- श्रीरामपुर थाना पुलिस और एसओजी ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश उत्तर प्रदेश के देवरिया में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। श्रीरामपुर थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और झूठे ऑफर का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाते थे और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे मंगाकर ठगी करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, पासपोर्ट, कई सिम कार्ड, एंड्रॉयड मोबाइल, की-पैड मोबाइल, स्कैनर और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 12 बैंक खातों में मौजूद करीब 1 लाख 25 हजार रुपये को फ्रीज भी कराया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफा दिलाने और अलग-अलग ऑफर का झांसा देकर लोगों को ठगते थे और फिर फर्जी तरीके से पैसों की निकासी करते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक आईएसआई कनेक्शन के खुलासे से हड़कंप मच गया है। इस मामले में जुड़े परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरी कहानी बताई, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।1
- बंगाल की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है, जहां सूत्रों के हवाले से सुवेंदु अधिकारी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी की बड़ी जीत के बाद उनका नाम सबसे आगे है, लेकिन अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹29 हजार नकद, 18 एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जबकि 12 बैंक खातों में जमा ₹1.25 लाख की रकम फ्रीज कर दी गई है। यह गिरोह फिशिंग लिंक के जरिए लोगों को निशाना बनाता था।1