logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केरलम में कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, भीड़ के बीचोंबीच महिला MLA को जबरदस्ती लगाया गले; वीडियो वायरल होते ही हंगामा केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ को जीत मिली है. नतीजों के बाद केरलम के तिरुवनंतपुरम में स्थित पार्टी के मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने नई चर्चा छेड़ दी है. इस विधानसभा चुनाव में बिंदू कृष्णा ने कोल्लम से जीत दर्ज की है. वह भी जश्न के बीच पार्टी कार्यालय पहुंची थी, जहां पर उनकी ही पार्टी के नेता की एक्टिविटी ने उन्हें असहज कर दिया.

2 hrs ago
user_Ravi Prakash
Ravi Prakash
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

केरलम में कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, भीड़ के बीचोंबीच महिला MLA को जबरदस्ती लगाया गले; वीडियो वायरल होते ही हंगामा केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ को जीत मिली है. नतीजों के बाद केरलम के तिरुवनंतपुरम में स्थित पार्टी के मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने नई चर्चा छेड़ दी है. इस विधानसभा चुनाव में बिंदू कृष्णा ने कोल्लम से जीत दर्ज की है. वह भी जश्न के बीच पार्टी कार्यालय पहुंची थी, जहां पर उनकी ही पार्टी के नेता की एक्टिविटी ने उन्हें असहज कर दिया.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया।
    4
    कुशीनगर जिले के पडरौना तहसील में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अवधेश सिंह को 717 मतों के अंतर से हराया। जीत के बाद सुनीता शाही ने फाजिलनगर के विकास का संकल्प लिया।
    1
    कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अवधेश सिंह को 717 मतों के अंतर से हराया। जीत के बाद सुनीता शाही ने फाजिलनगर के विकास का संकल्प लिया।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वलसाड के डीपीएस स्कूल में एक शिक्षक द्वारा बच्चों पर कथित अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि उसे बंद करने की भी मांग की जा रही है।
    1
    वलसाड के डीपीएस स्कूल में एक शिक्षक द्वारा बच्चों पर कथित अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक और स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि उसे बंद करने की भी मांग की जा रही है।
    user_RAJA BHARTI
    RAJA BHARTI
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एटीएस ने पाकिस्तान से संदिग्ध लिंक वाले कृष्णा मिश्रा नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उस पर नज़र रख रही थीं और अब उसके मोबाइल व संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और आगे बड़े खुलासे की उम्मीद है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एटीएस ने पाकिस्तान से संदिग्ध लिंक वाले कृष्णा मिश्रा नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उस पर नज़र रख रही थीं और अब उसके मोबाइल व संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और आगे बड़े खुलासे की उम्मीद है।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आज सुबह 'शुभ प्रभात जयश्री राम' का संदेश गूंजा। यह शुभकामना स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आज सुबह 'शुभ प्रभात जयश्री राम' का संदेश गूंजा। यह शुभकामना स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।
    user_Mantu Verma Jay Shri Ram
    Mantu Verma Jay Shri Ram
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुशीनगर में जनगणना का प्रथम चरण शुरू, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी विस्तृत जानकारी
    1
    कुशीनगर में जनगणना का प्रथम चरण शुरू, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी विस्तृत जानकारी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर के रामकोला-कसया मार्ग पर जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने टेकुआटार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़े गड्ढों और जलभराव से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है, चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज़ होगा।
    4
    कुशीनगर के रामकोला-कसया मार्ग पर जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने टेकुआटार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़े गड्ढों और जलभराव से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है, चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज़ होगा।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से 68 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से बिहार के गोपालगंज से जुड़े 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से 68 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से बिहार के गोपालगंज से जुड़े 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कुशीनगर में बदला मौसम, ओलावृष्टि से सब्जी किसानों को झटका कुशीनगर। जिले के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। आसमान से गिरे ओलों ने खेतों में तैयार खड़ी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस मौसमीय मार से किसान परेशान और चिंतित नजर आए। शाम करीब होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर काले बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और उसके साथ ओले गिरने लगे। कई गांवों में कुछ मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। खेतों में लगी लौकी, तरोई, भिंडी, मिर्च, टमाटर और अन्य सब्जियों की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल कटाई और बिक्री के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने बताया कि तेज बारिश और ओलों के कारण कई जगह सब्जियों की बेलें टूट गईं, जबकि खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार मौसम में बदलाव इतना तेज था कि लोग संभल भी नहीं पाए। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर ओलावृष्टि का वीडियो बनाते नजर आए। बच्चों में जहां ओले गिरने को लेकर उत्साह दिखा, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और किसान आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भी चिंतित हैं।
    1
    कुशीनगर में बदला मौसम, ओलावृष्टि से सब्जी किसानों को झटका
कुशीनगर। जिले के सुकरौली विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। आसमान से गिरे ओलों ने खेतों में तैयार खड़ी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुई इस मौसमीय मार से किसान परेशान और चिंतित नजर आए।
शाम करीब होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर काले बादलों ने पूरे इलाके को ढक लिया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और उसके साथ ओले गिरने लगे। कई गांवों में कुछ मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही। खेतों में लगी लौकी, तरोई, भिंडी, मिर्च, टमाटर और अन्य सब्जियों की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल कटाई और बिक्री के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने बताया कि तेज बारिश और ओलों के कारण कई जगह सब्जियों की बेलें टूट गईं, जबकि खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार मौसम में बदलाव इतना तेज था कि लोग संभल भी नहीं पाए। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर ओलावृष्टि का वीडियो बनाते नजर आए। बच्चों में जहां ओले गिरने को लेकर उत्साह दिखा, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी।
किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और किसान आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भी चिंतित हैं।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.