Shuru
Apke Nagar Ki App…
गेरुआ पहन लेने से संत नहीं बन जाते – इटावा से अखिलेश यादव का हमला”#AkhileshYadav #EtawahNews #YogiAdityanath #UPPolitics #SamajwadiParty
AWAZ TV UTTAR PRADESH
गेरुआ पहन लेने से संत नहीं बन जाते – इटावा से अखिलेश यादव का हमला”#AkhileshYadav #EtawahNews #YogiAdityanath #UPPolitics #SamajwadiParty
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिकोहाबाद: फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद नगर के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर एवं मेला वाला बाग स्थित टूइया मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहाॅ ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिदिन दर्शन करने वाले और सोलह सोमवार को पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त सच्चे मन से यहां आकर बाबा से मांगता है, भोले बाबा उसकी इच्छा की पूर्ति करते हैं। रविवार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोनों मंदिरों में भव्य फूल बंगला का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान शंकर को छप्पन भोग चढ़ाया गया। फूल बंगला को देखने के लिए शाम से देर रात तक लोग आते रहे। भगवान का सजा हुआ स्वरुप अलग ही नजर आ रहा था। भक्त पूरा आनन्द उठा रहे थे। वहीं मन्दिर में भगवान शिव जी का गुलाब,गेंदा आदि के फूलों से आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सूखे मेवे का व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।1
- किरावली। गांव पुरामना स्थित शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं व महिलाओं ने सहभागिता कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। पूरे परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदू समाज जब संगठित रहता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी माँ ध्यानमूर्ति गिरी महाराज(श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी) ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि धर्म, संस्कार और सेवा ही भारतीय समाज की वास्तविक शक्ति हैं। इन्हें अपनाकर ही समाज में समरसता और शांति स्थापित की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.प्रशांत शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है, इसलिए सेवा और जागरूकता दोनों आवश्यक हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ.रुचि चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कृति और साहित्य समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्थानीय कलाकारों ने भक्ति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। समाजसेवी एवं शिक्षाविद् भूप सिंह इंदौलिया ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रहे मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा, राजवीर इंदौलिया, श्यामहरी शर्मा, प्रशांत गौतम, कैबिनेट मंत्री मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, वेद आर्य, जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार, जिला संघचालक होतम सिंह, विहिप जिला उपाध्यक्ष आर के इंदौलिया, धांसू सरपंच,मोहर सिंह ,अमरपाल मुखिया, दीवान सिंह इंदौलिया, हेमंत उपाध्याय, आकाश प्रचारक,संतोष खिरवार, अभिषेक फौजदार, ब्रह्मजीत कर्दम, प्रशांत सोनी, रामवीर फौजदार, राहुल चौधरी, गोविंद चौधरी, अशोक अग्रवाल, पिंकी सरपंच, श्रीओम इंदौलिया, प्रधान रवि शर्मा, योगी मास्टर आदि थे।1
- फतेहाबाद। संवाददाता कासिम मलिक रेलवे लाइन के पास अंडरपास/पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत के दर्जनों लोग लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे भंवर सिंह चौहान ने कहा कि यह उनकी ग्राम पंचायत के लोग हैं, जो पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात कर पुलिया निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे दिल्ली जाकर भी इस मुद्दे को उठाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न होने के कारण उन्हें 2 से 3 किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ता है। रेलवे लाइन पार करने में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौजूद रहे विनोद सिंह चौहान प्रधान राजकुमार राम भरोसी पदम सिंह चंदन सिंह बलवीर गुर्जर इंद्रभान सिंह गुर्जर अधिक ग्रामीण मौजूद रहे3
- Post by Jammmnu2
- Post by धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बटेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को हादसा हो गया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड स्थित नौरंगी घाट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नंगला झाल निवासी अभिषेक (पुत्र अज्ञात), दुर्गेश (पुत्र अज्ञात) और नंगला जाट निवासी कुलदीप बाइक पर सवार होकर बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और दुर्गेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। परिजनों का बयान अस्पताल में मौजूद घायल दुर्गेश के एक परिजन ने बताया बच्चे खुशी-खुशी भोले बाबा का जलाभिषेक करने गए थे। हमें क्या पता था कि लौटते समय रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए1
- शिकोहाबाद नगर में महाशिवरात्रि पर शिवलियों में भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। पूरा नगर शिव के जयकारे से गूंजायमान हो उठा । लोगों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। शाम के समय शिवालयों को फूल बंगला से सजाया गया। उसके बाद भगवान का 56 प्रकार के भोग लगाये गये। रविवार को नगर के प्राचीन मंदिर चौमुखी lमहादेव मंदिर, टूइया वाले मंदिर , हीरा नगर के शिव मंदिर, गंगेश्वर मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों का सैलाब उमर पड़ा । कबाड़ियों ने गंगा से जल चढ़ाकर भगवान का अभिषेक किया। महिलाएं और बच्चे ने सुबह भगवान शिव को शहद ,गंगाजल, दही ,दूध के साथ अभिषेक किया। भक्तगण अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान से मनौतिया मांग रहे थे । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ ही मंदिर प्रशासन ने भक्तों को बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश दिया । मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कडी रही। जिससे भक्तों को दर्शन के लिए कोई दिक्कत ना हो देर शाम तक मंदिर पर भक्तों की भीड़ जमी रही । दिनभर मंदिरो पर प्रसाद का वितरण किया गया।2
- अछनेरा में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल भरकर बैंड-बाजे के साथ मंदिरों तक पहुंचे और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अछनेरा में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को2
- सड़क हादसे में शहीद सिपाही केशव देव यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार फतेहाबाद। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही केशव देव यादव का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के उनके पैतृक गांव अहीरपुरा पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों व जवानों की बड़ी संख्या अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी। हर आंख नम थी और परिजन रो-रोकर बेहाल थे। सिपाही केशव देव यादव वर्तमान में जिला अलीगढ़ सासनी गेट थाना में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र देव और चार माह की पुत्री देवेसी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व रचना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गौरतलब है कि शनिवार शाम फिरोजाबाद के गोंदई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार एवं थाना प्रभारी फतेहाबाद तरुण धीमान मौजूद रहे और दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। गांव अहीरपुरा में हर व्यक्ति दिवंगत सिपाही को नम आंखों से याद कर रहा है।4