logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिवाली से पहले गजरौला में पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध पटाखों का गोदाम पकड़ा! अमरोहा जनपद के गजरौला शहर के बस्ती मोहल्ले में दिवाली से पहले पुलिस ने पटाखों के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस बरामद पटाखों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1 day ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

दिवाली से पहले गजरौला में पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध पटाखों का गोदाम पकड़ा! अमरोहा जनपद के गजरौला शहर के बस्ती मोहल्ले में दिवाली से पहले पुलिस ने पटाखों के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस बरामद पटाखों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अमरोहा यूपी | गजरौला गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, कथित अवैध पटाखों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद। रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा पर सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी। *रिपोर्ट: कपिल चावला | जन-तंत्र TV अमरोहा*
    1
    अमरोहा यूपी | गजरौला

गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, कथित अवैध पटाखों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद। 

रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा पर सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।


 *रिपोर्ट: कपिल चावला | जन-तंत्र TV अमरोहा*
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सैदनगली, नगर पंचायत सैदनगली में बृहस्पतिवार की देर रात वैश्य समाज महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम अनुज अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विजय प्रकाश गुप्ता और महेंद्र प्रताप गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं तथा हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को शील्ड व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में चयनित डॉ. रितिक अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर गर्ग ने कहा कि हम सभी महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं।हमें उनके आदर्शों, एकता, समानता और सहयोग के मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। आपसी विवादों को आपस में बैठकर सुलह से निपटाएं।इस अवसर पर डॉ. पुनीत गुप्ता, अनिकेत, निशित, सचिन, शुभनीत, अतुल, सत्यम, राकेश हिन्दू, ब्रजेश, अनुराग, नवनीत, करुण, वैभव, धीरज गुप्ता, योजना बंसल, पायल अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
    2
    वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सैदनगली,
नगर पंचायत सैदनगली में बृहस्पतिवार की देर रात वैश्य समाज महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम अनुज अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विजय प्रकाश गुप्ता और महेंद्र प्रताप गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं तथा हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को शील्ड व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में चयनित डॉ. रितिक अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर गर्ग ने कहा कि हम सभी महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं।हमें उनके आदर्शों, एकता, समानता और सहयोग के मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। आपसी विवादों को आपस में बैठकर सुलह से निपटाएं।इस अवसर पर डॉ. पुनीत गुप्ता, अनिकेत, निशित, सचिन, शुभनीत, अतुल, सत्यम, राकेश हिन्दू, ब्रजेश, अनुराग, नवनीत, करुण, वैभव, धीरज गुप्ता, योजना बंसल, पायल अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के दिन एक विवाहिता के प्रेमी से मिलने जाने पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का विवरण: स्थान: वसंत विहार कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र, मथुरा। घटना: करवा चौथ की शाम को एक महिला अपने घर से प्रेमी से मिलने के लिए निकली। कैसे पकड़ा: पति को इसका शक हुआ और वह अपनी भाभी व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उसका पीछा करते हुए वसंत विहार में स्थित प्रेमी के किराए के कमरे तक पहुंच गया। हंगामा और मारपीट: मौके पर पति और परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और देवरानी-जेठानी के बीच लात-घूंसे व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की कार्रवाई: इस हंगामे के बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को थाने लेकर गई।
    1
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के दिन एक विवाहिता के प्रेमी से मिलने जाने पर जमकर हंगामा हुआ। 

घटना का विवरण:

स्थान: वसंत विहार कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र, मथुरा। 

घटना: करवा चौथ की शाम को एक महिला अपने घर से प्रेमी से मिलने के लिए निकली। 

कैसे पकड़ा: पति को इसका शक हुआ और वह अपनी भाभी व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उसका पीछा करते हुए वसंत विहार में स्थित प्रेमी के किराए के कमरे तक पहुंच गया। 

हंगामा और मारपीट: मौके पर पति और परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और देवरानी-जेठानी के बीच लात-घूंसे व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पुलिस की कार्रवाई: इस हंगामे के बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को थाने लेकर गई।
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    Court reporter हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमीन की रंजिश में घर में घुसकर हमला, युवक समेत पत्नी-बेटी की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस से लगाई गुहार अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम चकफेरी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी और पुत्री को लाठी-सरियों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की वीडियो अपने फोन में होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी वीर प्रताप के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत की ओर गया था। वहां खेत की मेड़ को लेकर उसके चचेरे व अन्य भाइयों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर अधिक लोगों की मौजूदगी देखकर वह घर लौट आया। इसके बाद पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसकी पत्नी सर्वेश व पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। वीर प्रताप ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पत्नी के कुंडल और उसकी जेब में रखे 10,600 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    जमीन की रंजिश में घर में घुसकर हमला, युवक समेत पत्नी-बेटी की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस से लगाई गुहार
अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम चकफेरी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी और पुत्री को लाठी-सरियों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की वीडियो अपने फोन में होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गांव निवासी वीर प्रताप के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत की ओर गया था। वहां खेत की मेड़ को लेकर उसके चचेरे व अन्य भाइयों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर अधिक लोगों की मौजूदगी देखकर वह घर लौट आया। इसके बाद पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसकी पत्नी सर्वेश व पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई।
वीर प्रताप ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पत्नी के कुंडल और उसकी जेब में रखे 10,600 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Mohd aslam
    Mohd aslam
    Social worker हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ये हैं गांव कनिया का मुख्य मार्ग जल भराव के अधीन डीएम महोदया ये है गांव कनिया मुख्य मार्ग जल भराव के अधीन, डीएम महोदया हापुड़: उत्तर प्रदेश सरकार चाहे लाख दावा कर ले धरातल पर विकास कार्यों का मगर हापुड़ के अंदर आपको ऐसे गांव से आज रूबरू कराते हैं जो गांव का में रास्ता है वही तालाब बन गया है पानी के कारण नहीं है निकासी का निकाल, विद्यालय के बच्चे परेशान हैं ग्रामीण परेशान है आखिर किस रास्ते से जाएं शिक्षा लेने शिक्षा के मंदिर में आखिर ग्रामीण कहां से निकले किधर को जैन पड़ा सवाल तो यह है, बच्चे सुबह को विद्यालय के लिए निकलते हैं ड्रेस पहनकर मगर कोई ना कोई रोज चोटिल हो जाता है जो फिर वापस घर जाता है आखिर जो बच्चा विद्यालय बहुत जल्द पहुंचाना चाह रहा है और उसकी ड्रेस खराब हो जाए तो फिर क्या होगा, मामला जुड़ा है सिंभावली के गांव कनिया के मुख्य मार्ग से जहां पर हमेशा गांव का पानी भरा रहता है, मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है जो तस्वीरों को देखा जाए, क्योंकि सरकार धरातल पर विकास कार्य करने के लिए लगातार करोड़ों रुपए की योजनाएं धरातल पर उतर रही है मगर हापुड़ के गांव कन्या का यह विकास कार्य है जो में रास्ते पर ही जल भराव है जिसकी कोई निकासी नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों में भारी गुस्सा है जब इस पूरे मामले में सिंभावली ब्लॉक की बीडीयो से करनी चाहिए तो उन्होंने फोन में रिसीव करना उचित नहीं समझा प्रदेश सरकार के मुखिया का आदेश है अधिकारी आम जनता से लगातार संपर्क में रहे मगर यहां तो सिंभावली ब्लॉक की बीडीयो सुरती सिंह फोन भी रिसीव करना उचित नहीं समझता, जहां पर गांव के सेक्रेटरी नीरज कुमार को फोन लगाया तो उनका नंबर बंद आया, उसके उपरांत हमारी वार्ता हुई हापुड़ के पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला से जहां पर उनको इस पूरे मामले से अवगत कराया गया उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में गांव के में रास्ते पर पानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ब्लॉक के अधिकारियों को भेज कर इसको बहुत जल्द रास्ता सही कराया जाएगा और लगातार अभियान के तहत कार्य कराया जाएगा आम जनता की समस्या हमारी समस्या है।
    1
    ये हैं गांव कनिया का मुख्य मार्ग जल भराव के अधीन डीएम महोदया
ये है गांव कनिया मुख्य मार्ग जल भराव के अधीन, डीएम महोदया
हापुड़: उत्तर प्रदेश सरकार चाहे लाख दावा कर ले धरातल पर विकास कार्यों का मगर हापुड़ के अंदर आपको ऐसे गांव से आज रूबरू कराते हैं जो गांव का में रास्ता है वही तालाब बन गया है पानी के कारण नहीं है निकासी का निकाल, विद्यालय के बच्चे परेशान हैं ग्रामीण परेशान है आखिर किस रास्ते से जाएं शिक्षा लेने शिक्षा के मंदिर में आखिर ग्रामीण कहां से निकले किधर को जैन पड़ा सवाल तो यह है, बच्चे सुबह को विद्यालय के लिए निकलते हैं ड्रेस पहनकर मगर कोई ना कोई रोज चोटिल हो जाता है जो फिर वापस घर जाता है आखिर जो बच्चा विद्यालय बहुत जल्द पहुंचाना चाह रहा है और उसकी ड्रेस खराब हो जाए तो फिर क्या होगा, मामला जुड़ा है सिंभावली के गांव कनिया के मुख्य मार्ग से जहां पर हमेशा गांव का पानी भरा रहता है, मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है जो तस्वीरों को देखा जाए, क्योंकि सरकार धरातल पर विकास कार्य करने के लिए लगातार करोड़ों रुपए की योजनाएं धरातल पर उतर रही है मगर हापुड़ के गांव कन्या का यह विकास कार्य है जो में रास्ते पर ही जल भराव है जिसकी कोई निकासी नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों में भारी गुस्सा है जब इस पूरे मामले में सिंभावली ब्लॉक की बीडीयो से करनी चाहिए तो उन्होंने फोन में रिसीव करना उचित नहीं समझा प्रदेश सरकार के मुखिया का आदेश है अधिकारी आम जनता से लगातार संपर्क में रहे मगर यहां तो सिंभावली ब्लॉक की बीडीयो सुरती सिंह फोन भी रिसीव करना उचित नहीं समझता, जहां पर गांव के सेक्रेटरी नीरज कुमार को फोन लगाया तो उनका नंबर बंद आया, उसके उपरांत हमारी वार्ता हुई हापुड़ के पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला से जहां पर उनको इस पूरे मामले से अवगत कराया गया उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में गांव के में रास्ते पर पानी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ब्लॉक के अधिकारियों को भेज कर इसको बहुत जल्द रास्ता सही कराया जाएगा और लगातार अभियान के तहत कार्य कराया जाएगा आम जनता की समस्या हमारी समस्या है।
    user_चौधरी काविन्द्र सिंह
    चौधरी काविन्द्र सिंह
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews 🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥 *उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺 📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349 अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ। 🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी ! 📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है। प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार 📞 संपर्क: 9557903552 #TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews
    1
    🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥
*उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺
📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* 
 Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349
अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ।
🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी !
📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है।
प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार
📞 संपर्क: 9557903552
#TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews
🔥 *बड़ी खबरों का सबसे तेज मॉर्निंग बुलेटिन देखिए तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ* 🔥
*उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली की अब तक की हर बड़ी खबर देखिए हमारे खास मॉर्निंग बुलेटिन में।* 📰📺
📡 *तेज इंडिया लाइव न्यूज़ — 24×7 लाइव* 
Air Sky TV Channel No. 185 | City Den Plus Channel No. 779 | Jio Hot Flex Channel No. 349
अपने आसपास की हर एक छोटी-बड़ी खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल अभी को Subscribe करें और जुड़े रहें तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के साथ।
🇮🇳 आपका अपना पसंदीदा चैनल जल्द आ रहा है Free Dish, JioTV और MX Player पर भी !
📢 पूरे देश में कही से भी अनुभवी युवक-युवतियां चैनल से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क कर सकते है।
प्रधान संपादक/डायरेक्टर — मोहित कुमार
📞 संपर्क: 9557903552
#TezIndiaLiveNews #MorningBulletin #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #UttarakhandNews #RajasthanNews #BiharNews #MPNews #ChhattisgarhNews #GujaratNews #HaryanaNews #DelhiNews #KarnatakaNews #24x7LiveNews #NewsChannel #ViralNews #TodayNews
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
    1
    हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं शीत ऋतु की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ *तिगरी गंगा मेले के दृष्टिगत निराश्रित गोवंश को तत्काल संरक्षित कराएं, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें* *निराश्रित गोवंश को तत्काल गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराएं, भरण-पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दें* अमरोहा :-कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वी.बी.जी. राम.जी. के अंतर्गत गौ आश्रय स्थलों में कराए जाने वाले कार्यों का वित्तीय आगणन दो दिवस के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराएं। साथ ही, शासन के निर्देशों के अनुरूप गोवर्धन पूजा से पूर्व सभी गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को तत्काल पकड़कर निकटतम गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। उन्होंने आगामी राजकीय गंगा मेला तिगरी के दृष्टिगत भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत गौ आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए मानक के अनुरूप भूसा, हरा चारा एवं संकेंद्रित आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अभिलेखों का उचित रखरखाव किया जाए। संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा बीमार गोवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी ज़िला पंचायत श्री राकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं शीत ऋतु की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़
*तिगरी गंगा मेले के दृष्टिगत निराश्रित गोवंश को तत्काल संरक्षित कराएं, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें*
*निराश्रित गोवंश को तत्काल गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराएं, भरण-पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दें*
अमरोहा :-कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वी.बी.जी. राम.जी. के अंतर्गत गौ आश्रय स्थलों में कराए जाने वाले कार्यों का वित्तीय आगणन दो दिवस के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराएं। साथ ही, शासन के निर्देशों के अनुरूप गोवर्धन पूजा से पूर्व सभी गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को तत्काल पकड़कर निकटतम गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए।
उन्होंने आगामी राजकीय गंगा मेला तिगरी के दृष्टिगत भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत गौ आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए मानक के अनुरूप भूसा, हरा चारा एवं संकेंद्रित आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अभिलेखों का उचित रखरखाव किया जाए। संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा बीमार गोवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी ज़िला पंचायत श्री राकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.