Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा यूपी | गजरौला गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, कथित अवैध पटाखों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद। रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा पर सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी। *रिपोर्ट: कपिल चावला | जन-तंत्र TV अमरोहा*
Kapil kumar Chawla Amroha
अमरोहा यूपी | गजरौला गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, कथित अवैध पटाखों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद। रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा पर सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी। *रिपोर्ट: कपिल चावला | जन-तंत्र TV अमरोहा*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अमरोहा यूपी | गजरौला गजरौला के बस्ती मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, कथित अवैध पटाखों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद। रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर सुरक्षा पर सवाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी। *रिपोर्ट: कपिल चावला | जन-तंत्र TV अमरोहा*1
- दिवाली से पहले गजरौला में पुलिस की बड़ी छापेमारी, अवैध पटाखों का गोदाम पकड़ा! अमरोहा जनपद के गजरौला शहर के बस्ती मोहल्ले में दिवाली से पहले पुलिस ने पटाखों के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस बरामद पटाखों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान सैदनगली, नगर पंचायत सैदनगली में बृहस्पतिवार की देर रात वैश्य समाज महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम अनुज अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विजय प्रकाश गुप्ता और महेंद्र प्रताप गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटर में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं तथा हाल ही में सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को शील्ड व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में चयनित डॉ. रितिक अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर गर्ग ने कहा कि हम सभी महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं।हमें उनके आदर्शों, एकता, समानता और सहयोग के मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। आपसी विवादों को आपस में बैठकर सुलह से निपटाएं।इस अवसर पर डॉ. पुनीत गुप्ता, अनिकेत, निशित, सचिन, शुभनीत, अतुल, सत्यम, राकेश हिन्दू, ब्रजेश, अनुराग, नवनीत, करुण, वैभव, धीरज गुप्ता, योजना बंसल, पायल अग्रवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।2
- मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ के दिन एक विवाहिता के प्रेमी से मिलने जाने पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का विवरण: स्थान: वसंत विहार कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र, मथुरा। घटना: करवा चौथ की शाम को एक महिला अपने घर से प्रेमी से मिलने के लिए निकली। कैसे पकड़ा: पति को इसका शक हुआ और वह अपनी भाभी व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ उसका पीछा करते हुए वसंत विहार में स्थित प्रेमी के किराए के कमरे तक पहुंच गया। हंगामा और मारपीट: मौके पर पति और परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और देवरानी-जेठानी के बीच लात-घूंसे व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की कार्रवाई: इस हंगामे के बीच प्रेमी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को थाने लेकर गई।1
- जमीन की रंजिश में घर में घुसकर हमला, युवक समेत पत्नी-बेटी की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस से लगाई गुहार अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम चकफेरी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर घर में घुसकर उसे, उसकी पत्नी और पुत्री को लाठी-सरियों से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने घटना की वीडियो अपने फोन में होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी वीर प्रताप के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत की ओर गया था। वहां खेत की मेड़ को लेकर उसके चचेरे व अन्य भाइयों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर अधिक लोगों की मौजूदगी देखकर वह घर लौट आया। इसके बाद पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसकी पत्नी सर्वेश व पुत्री के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। वीर प्रताप ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पत्नी के कुंडल और उसकी जेब में रखे 10,600 रुपये भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- हापुड़ थाना देहात पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार1
- आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने पर संभल में सपा नेताओं ने मनाई खुशी आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने पर संभल में सपा नेताओं ने मनाई खुशी संभल में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खां को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने अपने कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशी मनाई और लोगों को मिठाई बांटी। संभल में आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को जमानत मिलने की खबर के बाद सपा नेताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर फिरोज खां ने अपने कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी साझा की। फिरोज खां ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें न्याय मिला है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अजमत खां, जाहिद खां, रामरहिस यादव, जबर सिंह यादव, शहाब खां, सालिम, आरिफ खां, सुहैल अली, अमरपाल, गौरव, गुलाम मुस्तुफा, राशीद, गोपाल, अजयपाल, मोनिस, ओसामा और अकरम अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- *गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं शीत ऋतु की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ *तिगरी गंगा मेले के दृष्टिगत निराश्रित गोवंश को तत्काल संरक्षित कराएं, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें* *निराश्रित गोवंश को तत्काल गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराएं, भरण-पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दें* अमरोहा :-कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वी.बी.जी. राम.जी. के अंतर्गत गौ आश्रय स्थलों में कराए जाने वाले कार्यों का वित्तीय आगणन दो दिवस के भीतर तैयार कर उपलब्ध कराएं। साथ ही, शासन के निर्देशों के अनुरूप गोवर्धन पूजा से पूर्व सभी गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को तत्काल पकड़कर निकटतम गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। उन्होंने आगामी राजकीय गंगा मेला तिगरी के दृष्टिगत भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत गौ आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए मानक के अनुरूप भूसा, हरा चारा एवं संकेंद्रित आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अभिलेखों का उचित रखरखाव किया जाए। संरक्षित गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा बीमार गोवंश को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी ज़िला पंचायत श्री राकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1